जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर बड़ी बैठक… कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… राहुल नामदेव धोटे ने जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाएं सीधे आम जनता से जुड़ी हैं, इसलिए इनका लाभ हर ग्रामीण तक पहुंचना जरूरी है। बैठक में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मध्याह्न भोजन, वाटरशेड, पंद्रहवां वित्त, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और एनआरएलएम जैसी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों के अनुसार प्रगति और स्टेट रैंक का आकलन करते हुए सभी अधिकारियों को इस वित्त वर्ष में फर्स्ट रैंक हासिल करने का लक्ष्य दिया। “सभी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले को शीर्ष स्थान पर लाना है।” बैठक में जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न योजनाओं के प्रभारी मौजूद रहे

- कान्हा के जंगल में संकट, एक महीने में 6,7 टाइगर की मौत से मचा हड़कंप1
- Post by Neelesh THAKUR1
- जल स्रोतों को बचाने चिरईडोंगरी में सजी चौपाल ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प नारायणगंज। ग्राम चिरईडोंगरी में जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रगति जनकल्याण समिति मंडला द्वारा चिरईडोंगरी स्थित पीपल आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का पुनर्जीवन और पर्यावरण स्वच्छता सुनिश्चित करना था। जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक संतोष कुमार झरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस चौपाल में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सदस्यों ने नर्सरी परिसर की सफाई कर श्रमदान किया। कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाताओं, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों और सीएमसीएलडीपी के छात्रों सहित ग्रामीणों ने जल स्रोतों को प्रदूषित न करने और भविष्य के लिए पानी बचाने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, सुरेश सोनी और इंद्रा उइके सहित अनेक समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 00000000000000000000000000001
- मंडला जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां पोषण आहार संयंत्र के बंद होने से न सिर्फ रोजगार पर संकट गहराया है, बल्कि कुपोषण के खिलाफ चल रही व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जी हां… मंडला में संचालित पोषण आहार संयंत्र के बंद होने की खबर से स्वास्थ्य सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बेहद चिंतित नजर आ रही हैं। इन महिलाओं के सामने अब रोजगार का गंभीर संकट मंडराने लगा है। यह वही पोषण आहार संयंत्र है, जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पिछले कई वर्षों से कार्यरत थे। इनके लिए यह संयंत्र सिर्फ काम की जगह नहीं, बल्कि उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। रविवार को शाम 4:00 बजे पोषण आहार संयंत्र में कार्यरत महिलाओं ने दी जानकारी1
- मंडला में कलेक्टर का जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण… व्यवस्थाओं का लिया जायजा… राहुल नामदेव धोटे ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंचायती राज शाखा, स्थापना और स्टेनो कक्ष सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पुराने जिला पंचायत भवन को ध्वस्त कर आय बढ़ाने के उद्देश्य से नए निर्माण का प्रस्ताव और प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शाश्वत सिंह मीना, विनोद मरावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर के इस निरीक्षण से जिला पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।1
- मोहगांव में लगा हेलमेट चेकिंग अभियान घुघरी। यातायात नियमों के पालन को लेकर आज मोहगांव क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई और कई लोगों के चालान भी काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियम नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर दुर्घटना की स्थिति में जान का खतरा बढ़ जाता है। अभियान के दौरान दस्तावेजों की भी जांच की गई, जिसमें लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और बीमा शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी1
- शिवानी मर्डर केस की माना जा रहा है कि कुछ व्यक्ति गाड़ी का गेट खोलकर शराब पी रहे थे गाड़ियां जा रही थी कुछ कारण से आनावनीहो गई थी1
- Post by Neelesh THAKUR1