Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहगांव में लगा हेलमेट चेकिंग अभियान घुघरी। यातायात नियमों के पालन को लेकर आज मोहगांव क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई और कई लोगों के चालान भी काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियम नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर दुर्घटना की स्थिति में जान का खतरा बढ़ जाता है। अभियान के दौरान दस्तावेजों की भी जांच की गई, जिसमें लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और बीमा शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
Akash Chakarwarti
मोहगांव में लगा हेलमेट चेकिंग अभियान घुघरी। यातायात नियमों के पालन को लेकर आज मोहगांव क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई और कई लोगों के चालान भी काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियम नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर दुर्घटना की स्थिति में जान का खतरा बढ़ जाता है। अभियान के दौरान दस्तावेजों की भी जांच की गई, जिसमें लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और बीमा शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोहगांव में लगा हेलमेट चेकिंग अभियान घुघरी। यातायात नियमों के पालन को लेकर आज मोहगांव क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई और कई लोगों के चालान भी काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियम नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर दुर्घटना की स्थिति में जान का खतरा बढ़ जाता है। अभियान के दौरान दस्तावेजों की भी जांच की गई, जिसमें लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और बीमा शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी1
- जल स्रोतों को बचाने चिरईडोंगरी में सजी चौपाल ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प नारायणगंज। ग्राम चिरईडोंगरी में जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रगति जनकल्याण समिति मंडला द्वारा चिरईडोंगरी स्थित पीपल आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का पुनर्जीवन और पर्यावरण स्वच्छता सुनिश्चित करना था। जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक संतोष कुमार झरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस चौपाल में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सदस्यों ने नर्सरी परिसर की सफाई कर श्रमदान किया। कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाताओं, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों और सीएमसीएलडीपी के छात्रों सहित ग्रामीणों ने जल स्रोतों को प्रदूषित न करने और भविष्य के लिए पानी बचाने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, सुरेश सोनी और इंद्रा उइके सहित अनेक समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 00000000000000000000000000001
- मंडला जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां पोषण आहार संयंत्र के बंद होने से न सिर्फ रोजगार पर संकट गहराया है, बल्कि कुपोषण के खिलाफ चल रही व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जी हां… मंडला में संचालित पोषण आहार संयंत्र के बंद होने की खबर से स्वास्थ्य सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बेहद चिंतित नजर आ रही हैं। इन महिलाओं के सामने अब रोजगार का गंभीर संकट मंडराने लगा है। यह वही पोषण आहार संयंत्र है, जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पिछले कई वर्षों से कार्यरत थे। इनके लिए यह संयंत्र सिर्फ काम की जगह नहीं, बल्कि उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। रविवार को शाम 4:00 बजे पोषण आहार संयंत्र में कार्यरत महिलाओं ने दी जानकारी1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मंडला में कलेक्टर का जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण… व्यवस्थाओं का लिया जायजा… राहुल नामदेव धोटे ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंचायती राज शाखा, स्थापना और स्टेनो कक्ष सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पुराने जिला पंचायत भवन को ध्वस्त कर आय बढ़ाने के उद्देश्य से नए निर्माण का प्रस्ताव और प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शाश्वत सिंह मीना, विनोद मरावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर के इस निरीक्षण से जिला पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।1
- *डिंडौरी ब्यूरो नीरज रजक* *🔸 जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी, उपयंत्री ने जैविक खेती के लिए प्रसिद्ध नर्मदांचल गौ सेवा समिति का किया भ्रमण* *➡️ जैव आदान संसाधन केन्द्र बीआरसी के माध्यम से गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से भूमि पर्यावरण व स्वास्थ्य मे होगा सुधार : जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू* खेती किसानी डिण्डौरी जिले में जैविक खेती का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करना हो तो नर्मदांचल गौ सेवा समिति व बी आर सी केन्द्र ढोंढ़ा पहुँचना अनिवार्य हो जाता है। यह समिति जिले के प्रसिद्ध जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री बिहारी लाल साहू द्वारा संचालित है, जो विगत 10 वर्षों से जैविक खेती के क्षेत्र में सक्रिय कार्य कर रहे हैं। श्री साहू न केवल स्वयं जैविक खेती कर रहे हैं, बल्कि जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के किसान भाइयों को जैविक खेती अपनाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहे हैं। वे किसानों के साथ-साथ महाविद्यालयों, विद्यालयों, शासकीय संस्थानों एवं एनजीओ के माध्यम से डिंडौरी सहित अन्य जिलों में जैविक खेती के प्रति जन जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उनके फार्म हाउस में जैविक खेती का लाइव डेमो भी प्रदर्शित किया जाता है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया जैविक फार्म हाउस,प्रयोगशाला का निरीक्षण हाल ही में WRD जल संसाधन विभाग के EE कार्यपालन यंत्री श्री एस के शर्मा जी, AE सहायक यंत्री श्री अमित उइके जी, SDO अनुविभागीय अधिकारी श्री सी बी ठावरे जी, SE उपयंत्री श्री हर्षित भोज जी ने नर्मदांचल गौ सेवा केन्द्र, ढोंढ़ा में संचालित जैविक फार्म हाउस का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंचुआ खाद, वर्मीवाश, जीवामृत यूनिट, बायोडाइजेस्टर यूनिट अग्नि अस्त्र, बीज उपचार, प्रयोगशाला सहित जैविक कृषि से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली। साथ ही जैविक फार्म में उगाई जा रही सब्जियाँ, फसलों का अवलोकन कर सराहना की। जैविक खेती से सुरक्षित स्वास्थ्य और उपजाऊ भूमि जंगल के पेड़ को यूरिया कौन देता है कीटनाशक का छिड़काव कौन करता है उन्हें पानी कौन देता है लेकिन जब समय आता है तब पेड़ फल से लद जाते है जंगल के पेड़ के किसी भी पत्ते को तोड़ लीजिए और लैव में टेस्ट करा लीजिए एक भी तत्व की कमी नहीं मिलती जंगल में जो नियम काम करता है, वही हमारे खेत में करना चाहिए और यही है प्राकृतिक कृषि और प्राकृतिक कृषि का सिध्दांत। इस अवसर पर जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने बताया कि जैविक उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं तथा रासायनिक मुक्त खेती मिट्टी की उर्वरता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आवश्यक है। जैविक खेती से किसानों की लागत कम होती है और उपज की गुणवत्ता बेहतर होती है। कार्यक्रम में श्री बिहारी लाल साहू, आयुष साहू सहित अन्य जन उपस्थित रहे।1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में केन बेतवा लिंक परियोजना. विकास के नाम पर विस्थापन के खिलाफ। न्याय के लिए संघर्ष।1
- घुघरी कटंगी में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल1