logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर में कार की टक्कर से दो युवतियों की मौत; हादसे के बाद घर की बाउंड्रीवाल में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर, चालक फरार सुल्तानपुर जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पार्वती (22), पुत्री लालू निषाद, और मनकी (21), पुत्री ओमप्रकाश निषाद, सैफुल्लागंज से टाटियानगर चौराहे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति की अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पहले पार्वती को मृत घोषित किया। इसके बाद उपचार के दौरान मनकी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है तथा यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

1 hr ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सुल्तानपुर में कार की टक्कर से दो युवतियों की मौत; हादसे के बाद घर की बाउंड्रीवाल में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर, चालक फरार सुल्तानपुर जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पार्वती (22), पुत्री लालू निषाद, और मनकी (21), पुत्री ओमप्रकाश निषाद, सैफुल्लागंज से टाटियानगर चौराहे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति की अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पहले पार्वती को मृत घोषित किया। इसके बाद उपचार के दौरान मनकी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है तथा यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फेसबुक की दोस्ती बनी फांसी का फंदा युवक ने लगाया शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी का आरोप मध्य प्रदेश के सिंगरौली की एक युवती ने उत्तर प्रदेश के अनपरा निवासी युवक पर फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने तथा बाद में जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है और उसे लगातार न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महिला थाना प्रभारी पर केवल आश्वासन देने का आरोप भी लगाया गया है। अब पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं और पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। नोट: यह खबर उपलब्ध आरोपों पर आधारित है। मामले में आरोपी का पक्ष और पुलिस की आधिकारिक जांच/कार्रवाई सामने आने पर तथ्यों में बदलाव संभव है।
    1
    फेसबुक की दोस्ती बनी फांसी का फंदा युवक ने लगाया शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी का आरोप 
मध्य प्रदेश के सिंगरौली की एक युवती ने उत्तर प्रदेश के अनपरा निवासी युवक पर फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने तथा बाद में जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है और उसे लगातार न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महिला थाना प्रभारी पर केवल आश्वासन देने का आरोप भी लगाया गया है। अब पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं और पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।
नोट: यह खबर उपलब्ध आरोपों पर आधारित है। मामले में आरोपी का पक्ष और पुलिस की आधिकारिक जांच/कार्रवाई सामने आने पर तथ्यों में बदलाव संभव है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी में ओवरस्पीडिंग पर बड़ी कार्रवाई: इंटरसेप्टर बाइक से 105 वाहनों का चालान, ₹2.10 लाख का समन शुल्क अमेठी में ओवरस्पीडिंग पर बड़ी कार्रवाई: इंटरसेप्टर बाइक से 105 वाहनों का चालान, ₹2.10 लाख का समन शुल्क अमेठी में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के कादू नाला के पास अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगी स्पीड लेजर गन की मदद से तेज रफ्तार वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 105 वाहनों का ई-चालान किया गया। इन वाहनों पर कुल ₹2.10 लाख का समन शुल्क लगाया गया। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्वतः कैप्चर करते हैं, जिसके आधार पर नियमों के अनुसार ई-चालान जारी किया जाता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने स्वयं मौके पर पहुंचकर इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे विभिन्न उपकरणों और उनकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया तथा अभियान की निगरानी की। अमेठी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और सुरक्षित व जिम्मेदार वाहन संचालन अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।
    1
    अमेठी में ओवरस्पीडिंग पर बड़ी कार्रवाई: इंटरसेप्टर बाइक से 105 वाहनों का चालान, ₹2.10 लाख का समन शुल्क
अमेठी में ओवरस्पीडिंग पर बड़ी कार्रवाई: इंटरसेप्टर बाइक से 105 वाहनों का चालान, ₹2.10 लाख का समन शुल्क
अमेठी में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के कादू नाला के पास अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगी स्पीड लेजर गन की मदद से तेज रफ्तार वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 105 वाहनों का ई-चालान किया गया। इन वाहनों पर कुल ₹2.10 लाख का समन शुल्क लगाया गया। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्वतः कैप्चर करते हैं, जिसके आधार पर नियमों के अनुसार ई-चालान जारी किया जाता है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने स्वयं मौके पर पहुंचकर इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे विभिन्न उपकरणों और उनकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया तथा अभियान की निगरानी की।
अमेठी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और सुरक्षित व जिम्मेदार वाहन संचालन अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • *सावन के पहले सोमवार को अमेठी से भक्तों का दल पहुंचा घुईसर नाथ धाम, किया जलाभिषेक* *अमेठी* सावन के पहले सोमवार को आस्था का रंग जिले भर में दिखा। अमेठी से शिव भक्तों का एक दल घुईसर नाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने गया। सुबह से ही "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों के साथ भक्तगण मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सपा नेता शिव प्रताप यादव, बीआरसी और फौजी ने बताया कि दल के सभी सदस्य सुबह से ही भक्ति भाव में लीन होकर धाम के लिए रवाना हुए थे। मंदिर पहुंचकर सभी ने पहले भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पवित्र जल से जलाभिषेक कर अमेठी वासियों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। भक्तों ने बताया कि सावन माह में घुईसर नाथ धाम की विशेष मान्यता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते अमेठी से हर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने कतार में लगकर बेलपत्र, दूध, गंगाजल और फूल अर्पित किए। पुजारियों ने रुद्राभिषेक और विशेष पूजन भी कराया। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और शंख-घंटियों की गूंज से भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई थी। शिव प्रताप यादव तथा राम संजीवन फौजी ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का पवित्र महीना है। इस महीने में किया गया जलाभिषेक विशेष फलदायी होता है। उन्होंने कामना की कि बाबा भोलेनाथ पूरे जिले में सुख-शांति बनाए रखें। जलाभिषेक के बाद भक्तगण प्रसाद लेकर देर शाम तक वापस अमेठी लौटे।
    3
    *सावन के पहले सोमवार को अमेठी से भक्तों का दल पहुंचा घुईसर नाथ धाम, किया जलाभिषेक*  
*अमेठी*
सावन के पहले सोमवार को आस्था का रंग जिले भर में दिखा। अमेठी से शिव भक्तों का एक दल घुईसर नाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने गया। सुबह से ही "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों के साथ भक्तगण मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
सपा नेता शिव प्रताप यादव, बीआरसी और फौजी ने बताया कि दल के सभी सदस्य सुबह से ही भक्ति भाव में लीन होकर धाम के लिए रवाना हुए थे। मंदिर पहुंचकर सभी ने पहले भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पवित्र जल से जलाभिषेक कर अमेठी वासियों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की।
भक्तों ने बताया कि सावन माह में घुईसर नाथ धाम की विशेष मान्यता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते अमेठी से हर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने कतार में लगकर बेलपत्र, दूध, गंगाजल और फूल अर्पित किए। पुजारियों ने रुद्राभिषेक और विशेष पूजन भी कराया। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और शंख-घंटियों की गूंज से भक्तिमय माहौल बना रहा।
प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई थी।
शिव प्रताप यादव तथा राम संजीवन फौजी ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का पवित्र महीना है। इस महीने में किया गया जलाभिषेक विशेष फलदायी होता है। उन्होंने कामना की कि बाबा भोलेनाथ पूरे जिले में सुख-शांति बनाए रखें।
जलाभिषेक के बाद भक्तगण प्रसाद लेकर देर शाम तक वापस अमेठी लौटे।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • सुलतानपुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा; दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व नगदी बरामद सुलतानपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए सोमवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल और नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में की गई। कोतवाली देहात पुलिस को यह सफलता जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। पुलिस टीम ने 3 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे इस्लामगंज रोड स्थित अहिरौली मोड़ से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद, अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह मामला 18/19 जुलाई की रात का है, जब वादी राम लाल पुत्र त्रियुगी प्रसाद, निवासी मलिकपुर अहिरौली, थाना कोतवाली देहात के घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगदी चुरा ली थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर रविंद्र पुत्र राजेंद्र (लगभग 21 वर्ष) और नरेश पुत्र शिव प्रसाद (लगभग 25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम वजूपुर, थाना कोतवाली देहात का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सरोज, हेड कांस्टेबल शिव शंकर और हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल थे।
    1
    सुलतानपुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा; दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व नगदी बरामद
सुलतानपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए सोमवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल और नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में की गई।
कोतवाली देहात पुलिस को यह सफलता जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। पुलिस टीम ने 3 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे इस्लामगंज रोड स्थित अहिरौली मोड़ से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद, अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह मामला 18/19 जुलाई की रात का है, जब वादी राम लाल पुत्र त्रियुगी प्रसाद, निवासी मलिकपुर अहिरौली, थाना कोतवाली देहात के घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगदी चुरा ली थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर रविंद्र पुत्र राजेंद्र (लगभग 21 वर्ष) और नरेश पुत्र शिव प्रसाद (लगभग 25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम वजूपुर, थाना कोतवाली देहात का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सरोज, हेड कांस्टेबल शिव शंकर और हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल थे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद अमेठी: मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद अमेठी के बाजारशुक्ल थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना बाजारशुक्ल में दर्ज मुकदमा संख्या 203/2026 में वांछित मोनू उर्फ रियाज (20), शान बाबू (22), जमील (50) और शहनाज (21) निवासी कस्बा बाजारशुक्ल मजरा रहमतगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोनू उर्फ रियाज और शान बाबू के कब्जे से मारपीट की घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक वर्मा, उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
    1
    मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद

अमेठी: मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद
अमेठी के बाजारशुक्ल थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना बाजारशुक्ल में दर्ज मुकदमा संख्या 203/2026 में वांछित मोनू उर्फ रियाज (20), शान बाबू (22), जमील (50) और शहनाज (21) निवासी कस्बा बाजारशुक्ल मजरा रहमतगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मोनू उर्फ रियाज और शान बाबू के कब्जे से मारपीट की घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक वर्मा, उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • सुलतानपुर: मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार, पायल और 1770 रुपये बरामद सुलतानपुर-कोतवाली देहात पुलिस ने मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंद्र (21) और नरेश (25) निवासी वजूपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    सुलतानपुर: मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार, पायल और 1770 रुपये बरामद
सुलतानपुर-कोतवाली देहात पुलिस ने मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंद्र (21) और नरेश (25) निवासी वजूपुर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए।
क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.