logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुलतानपुर: मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार, पायल और 1770 रुपये बरामद सुलतानपुर-कोतवाली देहात पुलिस ने मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंद्र (21) और नरेश (25) निवासी वजूपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सुलतानपुर: मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार, पायल और 1770 रुपये बरामद सुलतानपुर-कोतवाली देहात पुलिस ने मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंद्र (21) और नरेश (25) निवासी वजूपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महर्षि बामदेव आश्रम में रुद्राभिषेक करते हुए----------------
    1
    महर्षि बामदेव आश्रम में रुद्राभिषेक करते हुए----------------
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दो वर्ष से खराब हैंडपंप से स्कूल में पेयजल संकट, प्रधानाध्यापिका ने बीडीओ से की तत्काल रिबोर कराने की मांग मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरा स्थित प्राथमिक विद्यालय सेमरा में पेयजल संकट गहरा गया है। विद्यालय परिसर में लगा इंडिया मार्क हैंडपंप पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा है, जिससे छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने खंड विकास अधिकारी हैरिंग्टनगंज को लिखित प्रार्थना पत्र देकर हैंडपंप का शीघ्र रिबोर कराने की मांग की है। प्रधानाध्यापिका संगीता मिश्रा द्वारा 1 अगस्त 2026 को दिए गए पत्र में बताया गया है कि विद्यालय परिसर का हैंडपंप पहले से ही खराब था और इसकी सूचना पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पत्र के अनुसार हैंडपंप का पानी पहले से ही दूषित था और वर्तमान में उसमें पानी आना भी पूरी तरह बंद हो गया है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि हैंडपंप खराब होने से बच्चों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं, मध्याह्न भोजन तैयार करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के आसपास पेयजल का कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है। प्रधानाध्यापिका ने पत्र में बच्चों के स्वास्थ्य और विद्यालय की दैनिक व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए खंड विकास अधिकारी से जल्द से जल्द हैंडपंप का रिबोर कराने की मांग की है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई है कि छात्रों के हित को देखते हुए प्रशासन शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे विद्यालय में पेयजल व्यवस्था पुनः सुचारु हो सके। जब इस संबंध में ग्राम सचिव विमल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच कर नल को रिबोर करवा दिया जाएगा
    1
    दो वर्ष से खराब हैंडपंप से स्कूल में पेयजल संकट, प्रधानाध्यापिका ने बीडीओ से की तत्काल रिबोर कराने की मांग
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरा स्थित प्राथमिक विद्यालय सेमरा में पेयजल संकट गहरा गया है। विद्यालय परिसर में लगा इंडिया मार्क हैंडपंप पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा है, जिससे छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने खंड विकास अधिकारी हैरिंग्टनगंज को लिखित प्रार्थना पत्र देकर हैंडपंप का शीघ्र रिबोर कराने की मांग की है।
प्रधानाध्यापिका संगीता मिश्रा द्वारा 1 अगस्त 2026 को दिए गए पत्र में बताया गया है कि विद्यालय परिसर का हैंडपंप पहले से ही खराब था और इसकी सूचना पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पत्र के अनुसार हैंडपंप का पानी पहले से ही दूषित था और वर्तमान में उसमें पानी आना भी पूरी तरह बंद हो गया है।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि हैंडपंप खराब होने से बच्चों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं, मध्याह्न भोजन तैयार करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के आसपास पेयजल का कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है।
प्रधानाध्यापिका ने पत्र में बच्चों के स्वास्थ्य और विद्यालय की दैनिक व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए खंड विकास अधिकारी से जल्द से जल्द हैंडपंप का रिबोर कराने की मांग की है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई है कि छात्रों के हित को देखते हुए प्रशासन शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे विद्यालय में पेयजल व्यवस्था पुनः सुचारु हो सके।
जब इस संबंध में ग्राम सचिव विमल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच कर नल को रिबोर करवा दिया जाएगा
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग; शनिवार को कूदा था, सोमवार को मिला शव सुल्तानपुर में गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मोहम्मद साहिल (19) निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 1 अगस्त को सुरेश नगर बरासिन पुल से नदी में छलांग लगाई थी और सोमवार, 3 अगस्त को उसका शव बसौढ़ी घाट के पास उतराता मिला। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि गोमती नदी में बसौढ़ी घाट के पास एक शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। जांच से यह भी पता चला कि साहिल 1 अगस्त को अपने घर से निकले थे और कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेश नगर बरासिन पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग; शनिवार को कूदा था, सोमवार को मिला शव

सुल्तानपुर में गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मोहम्मद साहिल (19) निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 1 अगस्त को सुरेश नगर बरासिन पुल से नदी में छलांग लगाई थी और सोमवार, 3 अगस्त को उसका शव बसौढ़ी घाट के पास उतराता मिला।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि गोमती नदी में बसौढ़ी घाट के पास एक शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। जांच से यह भी पता चला कि साहिल 1 अगस्त को अपने घर से निकले थे और कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेश नगर बरासिन पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी।
शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस सुलतानपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद सुलतानपुर के शिवालयों, प्रमुख मंदिरों और पवित्र स्नानघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और स्नान के लिए मंदिरों एवं घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को पहले से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इनके अनुपालन में प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और स्नानघाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्नानघाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, नाविकों और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के स्नान, दर्शन और पूजा-अर्चना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।
    4
    श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस
श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस
सुलतानपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद सुलतानपुर के शिवालयों, प्रमुख मंदिरों और पवित्र स्नानघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और स्नान के लिए मंदिरों एवं घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को पहले से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इनके अनुपालन में प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और स्नानघाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
स्नानघाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, नाविकों और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के स्नान, दर्शन और पूजा-अर्चना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath
    1
    jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शहीद राम सूरत स्कूल के पास छुट्टा मवेशियों का आतंक, दुर्घटना का बढ़ा खतरा मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया लोहानी स्थित शहीद राम सूरत स्कूल के पास छुट्टा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही बड़ी संख्या में मवेशी सड़क किनारे और बीच सड़क पर आकर बैठ जाते हैं। कई बार ये अचानक सड़क पार करने लगते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के सामने आने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। ग्रामीणों एवं किसानों का कहना है कि छुट्टा मवेशियों के कारण न केवल सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, बल्कि आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। शाम के समय दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण राम सुमेर, रमेश, अवधेश, शिवम, अखिलेश और सोनू ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी छुट्टा मवेशियों को तत्काल पकड़वाकर निकटवर्ती गौशाला भेजा जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में ग्राम सचिव विमल कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी मिली है। जल्द ही अभियान चलाकर छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर गौशाला भेजने की कार्रवाई कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को हो रही परेशानी का समाधान हो सके।
    1
    शहीद राम सूरत स्कूल के पास छुट्टा मवेशियों का आतंक, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया लोहानी स्थित शहीद राम सूरत स्कूल के पास छुट्टा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही बड़ी संख्या में मवेशी सड़क किनारे और बीच सड़क पर आकर बैठ जाते हैं। कई बार ये अचानक सड़क पार करने लगते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के सामने आने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।
ग्रामीणों एवं किसानों का कहना है कि छुट्टा मवेशियों के कारण न केवल सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, बल्कि आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। शाम के समय दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय ग्रामीण राम सुमेर, रमेश, अवधेश, शिवम, अखिलेश और सोनू ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी छुट्टा मवेशियों को तत्काल पकड़वाकर निकटवर्ती गौशाला भेजा जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके।
इस संबंध में ग्राम सचिव विमल कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी मिली है। जल्द ही अभियान चलाकर छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर गौशाला भेजने की कार्रवाई कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को हो रही परेशानी का समाधान हो सके।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुलतानपुर: मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार, पायल और 1770 रुपये बरामद सुलतानपुर-कोतवाली देहात पुलिस ने मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंद्र (21) और नरेश (25) निवासी वजूपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    सुलतानपुर: मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार, पायल और 1770 रुपये बरामद
सुलतानपुर-कोतवाली देहात पुलिस ने मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंद्र (21) और नरेश (25) निवासी वजूपुर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए।
क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.