युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग; शनिवार को कूदा था, सोमवार को मिला शव सुल्तानपुर में गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मोहम्मद साहिल (19) निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 1 अगस्त को सुरेश नगर बरासिन पुल से नदी में छलांग लगाई थी और सोमवार, 3 अगस्त को उसका शव बसौढ़ी घाट के पास उतराता मिला। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि गोमती नदी में बसौढ़ी घाट के पास एक शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। जांच से यह भी पता चला कि साहिल 1 अगस्त को अपने घर से निकले थे और कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेश नगर बरासिन पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग; शनिवार को कूदा था, सोमवार को मिला शव सुल्तानपुर में गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मोहम्मद साहिल (19) निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 1 अगस्त को सुरेश नगर बरासिन पुल से नदी में छलांग लगाई थी और सोमवार, 3 अगस्त को उसका शव बसौढ़ी घाट के पास उतराता मिला। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि गोमती नदी में बसौढ़ी घाट के पास एक शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। जांच से यह भी पता चला कि साहिल 1 अगस्त को अपने घर से निकले थे और कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेश नगर बरासिन पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
- सुलतानपुर ब्रेकिंग मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पायल और नकदी बरामद सुलतानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ से रविंद्र (21) और नरेश (25), निवासी वजूपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 1,770 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।1
- युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग; शनिवार को कूदा था, सोमवार को मिला शव सुल्तानपुर में गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मोहम्मद साहिल (19) निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 1 अगस्त को सुरेश नगर बरासिन पुल से नदी में छलांग लगाई थी और सोमवार, 3 अगस्त को उसका शव बसौढ़ी घाट के पास उतराता मिला। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि गोमती नदी में बसौढ़ी घाट के पास एक शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। जांच से यह भी पता चला कि साहिल 1 अगस्त को अपने घर से निकले थे और कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेश नगर बरासिन पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस सुलतानपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद सुलतानपुर के शिवालयों, प्रमुख मंदिरों और पवित्र स्नानघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और स्नान के लिए मंदिरों एवं घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को पहले से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इनके अनुपालन में प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और स्नानघाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्नानघाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, नाविकों और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के स्नान, दर्शन और पूजा-अर्चना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।4
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "गालियां नहीं, संस्कार और मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "Abuses never solve anything. Let's guide the misguided. Let's work together. Let's work for Bharat." प्रधानमंत्री के इस संदेश से प्रेरित होकर महेश त्यागी ने भावुक शब्दों में कहा, "कुछ शरारती बच्चों ने मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां तक को भी अपशब्द कहे। एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की सीख ने मुझे यह एहसास कराया कि यदि कभी दांतों के नीचे हमारी अपनी ही जीभ आ जाए, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं। इन्हें नफरत नहीं, बल्कि प्यार, संस्कार और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी बच्चों को दिल से माफ करता हूं। मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मेरा केवल एक ही सपना है कि मेरा देश निरंतर आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े और हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं—आओ, बीती बातों को भूलकर मेरे साथ चलो। हम सब मिलकर एक मजबूत, संस्कारी और विकसित भारत का निर्माण करें।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश आज केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहिष्णुता, क्षमा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक संदेश बनकर उभरा है। यह संदेश बताता है कि गालियों से नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।1
- लंभुआ विधानसभा में शिक्षक श्यामलाल निषाद के द्वारा आयोजित हुई पी डी ए चौपाल *खसड़े में राजेश पाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ पीडीए चौपाल* *_सत्ता में भागीदारी के लिए पिछड़ी जातियों को अपने समकक्ष जातियों के मध्य भाई-चारा कायम करना होगा : शिक्षक श्यामलाल निषाद_* *लम्भुआ।* आज दिनांक 02-08-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में श्रद्धेय राजेश पाल के नेतृत्व में खसड़े में पीडीए चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता में भागीदारी के लिए पिछड़ी जातियों को अपने समकक्ष जातियों के मध्य भाई-चारा कायम करना होगा। उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, सपा नेता नरेंद्र यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।1
- महिला कंडक्टर की सूझबूझ से बची यात्री की जान सीपीआर देकर पेश की मानवता की मिसाल महाराष्ट्र के संभाजीनगर बस स्टैंड पर एक महिला यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। मौके पर मौजूद महिला कंडक्टर संगीता पालवे ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया। उनकी त्वरित कार्रवाई से महिला की सांसें लौट आईं और उसकी जान बच गई। बताया गया कि 108 एम्बुलेंस को सूचना देने के बावजूद वह समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में महिला को रिक्शे से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। महिला कंडक्टर की तत्परता और मानवता की इस मिसाल की हर ओर सराहना हो रही है। यह घटना साबित करती है कि आपात स्थिति में सही समय पर दिया गया CPR किसी की जान बचा सकता है।1
- सुल्तानपुर में निकला चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस, मौलाना असकरी बोले-अरबाईन पर करोड़ों लोग पहुंचे ईराक के शहर कर्बला सुलतानपुर शहर के शाहगंज मोहल्ले में स्थित मरहूम हाजी दिलशाद हुसैन के इमामबाड़े से चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अंजुमनों ने नौहा-मातम करके हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया। सोमवार शाम 4 बजे जुलूस की शुरुआत हुई, जहां मौलाना असकरी खान ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इमाम हुसैन दुनिया के ऐसे अकेले बादशाह हैं जिन्हें पूरी दुनिया श्रद्धा से याद करती है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदुस्तान में मुसलमान ही नहीं, बल्कि हिंदू भाई भी इमाम हुसैन के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। मौलाना असकरी ने कहा कि यजीद इमाम हुसैन, इमाम अली और इस्लाम का नाम मिटाना चाहता था, लेकिन आज यजीद के नाम पर जमा होने वाला कोई नहीं है, जबकि इमाम हुसैन के नाम पर पूरी दुनिया में लोग मौजूद हैं। उन्होंने इसे दीन और मजहब की जीत बताया। उन्होंने आगे कहा कि यजीद को मानने वाले भी उसकी कब्र का पता नहीं जानते, जबकि जिस इमाम हुसैन को यजीद ने बेगुनाह कत्ल कराया, उनका रौजा इराक के कर्बला में सजा हुआ है। हर साल अरबाईन चेहल्लुम के अवसर पर करोड़ों लोग वहां जमा होते हैं, जो एक रिकॉर्ड बनाता है। इस वर्ष भी दुनिया भर से करोड़ों जायरीन कर्बला पहुंच चुके हैं, यह तब हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव है, इराक के हालात भी खराब हैं और हवाई जहाज के टिकट काफी महंगे हो गए हैं। जुलूस में अंजुमन जीनतुल अजा रजिस्टर्ड अलीगढ़ अमहट और अंजुमन गुन्चए मजलूमिया शहर सुल्तानपुर ने नौहे पढ़े और मातम किया। यह जुलूस गभड़िया स्थित इमामबाड़ा हादी साहब में समाप्त हुआ। नगर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखी। मजलिस से पूर्व शफाअत हुसैन ने सोजखानी की, जबकि शेर अली और जिया मेहदी ने पेशखानी की। इस मौके पर हाशिम रजा, आबिद रजा, शबीह हैदर, शाहिद हुसैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।2