Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुलतानपुर ब्रेकिंग मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पायल और नकदी बरामद सुलतानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ से रविंद्र (21) और नरेश (25), निवासी वजूपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 1,770 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
Om Ķumar Verma
सुलतानपुर ब्रेकिंग मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पायल और नकदी बरामद सुलतानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ से रविंद्र (21) और नरेश (25), निवासी वजूपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 1,770 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदलापुर से बदलाव की सबसे बड़ी दस्तक! 4 अगस्त को जन-गण विश्वास पदयात्रा के जरिए विकास, जनविश्वास और जनभागीदारी का नया संकल्प लिया जाएगा। पूर्व विधायक ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे ने बदलापुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। बाबा करशूल नाथ धाम से महारुद्राभिषेक के बाद सुबह 9 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता को मजबूत करना बताया गया है। क्या ऐसी जनसंपर्क यात्राएं क्षेत्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। #Badlapur #JanGanVishwasYatra #OmPrakashBabaDubey #Jaunpur #UttarPradesh #PublicConnect #Development #JanBhagidari #PublicTrust #PoliticalNews #UPNews #TrendingNews #ERadioIndia1
- सुलतानपुर ब्रेकिंग मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पायल और नकदी बरामद सुलतानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ से रविंद्र (21) और नरेश (25), निवासी वजूपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 1,770 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।1
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस सुलतानपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद सुलतानपुर के शिवालयों, प्रमुख मंदिरों और पवित्र स्नानघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और स्नान के लिए मंदिरों एवं घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को पहले से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इनके अनुपालन में प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और स्नानघाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्नानघाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, नाविकों और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के स्नान, दर्शन और पूजा-अर्चना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।4
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "गालियां नहीं, संस्कार और मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "Abuses never solve anything. Let's guide the misguided. Let's work together. Let's work for Bharat." प्रधानमंत्री के इस संदेश से प्रेरित होकर महेश त्यागी ने भावुक शब्दों में कहा, "कुछ शरारती बच्चों ने मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां तक को भी अपशब्द कहे। एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की सीख ने मुझे यह एहसास कराया कि यदि कभी दांतों के नीचे हमारी अपनी ही जीभ आ जाए, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं। इन्हें नफरत नहीं, बल्कि प्यार, संस्कार और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी बच्चों को दिल से माफ करता हूं। मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मेरा केवल एक ही सपना है कि मेरा देश निरंतर आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े और हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं—आओ, बीती बातों को भूलकर मेरे साथ चलो। हम सब मिलकर एक मजबूत, संस्कारी और विकसित भारत का निर्माण करें।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश आज केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहिष्णुता, क्षमा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक संदेश बनकर उभरा है। यह संदेश बताता है कि गालियों से नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।1
- सुकरैया गांव के पास बाग में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी की बाइट सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास बाग में आम के पेड़ से महिला व पुरुष का फंदे के सहारे से लटकता हुआ शव मिलने के दौरान के संबंध में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग; शनिवार को कूदा था, सोमवार को मिला शव सुल्तानपुर में गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मोहम्मद साहिल (19) निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 1 अगस्त को सुरेश नगर बरासिन पुल से नदी में छलांग लगाई थी और सोमवार, 3 अगस्त को उसका शव बसौढ़ी घाट के पास उतराता मिला। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि गोमती नदी में बसौढ़ी घाट के पास एक शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। जांच से यह भी पता चला कि साहिल 1 अगस्त को अपने घर से निकले थे और कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेश नगर बरासिन पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस में आग मरीज उतारते समय लगी, सभी सुरक्षित सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार देर शाम एक सरकारी एम्बुलेंस में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब एम्बुलेंस से एक मरीज को उतारा जा रहा था। हालांकि, मरीज और उसके तीमारदार सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह घटना सोमवार रात लगभग 8 बजे हुई। दुबेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस नंबर UP32FG2304 बंधुआकला थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी जेबा पुत्री रईस अहमद को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। एम्बुलेंस शाम 7:38 बजे दूबेपुर से चली थी और रात 7:59 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची। मरीज को उतारने के बाद एम्बुलेंस चालक गंगा बख्श ने देखा कि एम्बुलेंस के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों को दी। साथ ही, फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी घटना की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने से पहले ही, इमरजेंसी में वैकल्पिक रूप से रखे गए आठ सिलेंडरों का उपयोग कर आग पर प्रारंभिक रूप से काबू पा लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक जैसे ही एम्बुलेंस को मेडिकल कॉलेज के गेट के अंदर लाया, तभी एम्बुलेंस से हल्की लपटें दिखना शुरू हो गई थीं। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (MT) विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल कर्मियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।1