logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुकरैया गांव के पास बाग में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी की बाइट सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास बाग में आम के पेड़ से महिला व पुरुष का फंदे के सहारे से लटकता हुआ शव मिलने के दौरान के संबंध में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी की बाइट

2 hrs ago
user_Ghanshyam Verma
Ghanshyam Verma
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सुकरैया गांव के पास बाग में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी की बाइट सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास बाग में आम के पेड़ से महिला व पुरुष का फंदे के सहारे से लटकता हुआ शव मिलने के दौरान के संबंध में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी की बाइट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुकरैया गांव के पास बाग में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी की बाइट सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास बाग में आम के पेड़ से महिला व पुरुष का फंदे के सहारे से लटकता हुआ शव मिलने के दौरान के संबंध में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी की बाइट
    1
    सुकरैया गांव के पास बाग में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी की बाइट
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास बाग में आम के पेड़ से महिला व पुरुष का फंदे के सहारे से लटकता हुआ शव मिलने के दौरान के संबंध में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी की बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिला कंडक्टर की सूझबूझ से बची यात्री की जान सीपीआर देकर पेश की मानवता की मिसाल महाराष्ट्र के संभाजीनगर बस स्टैंड पर एक महिला यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। मौके पर मौजूद महिला कंडक्टर संगीता पालवे ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया। उनकी त्वरित कार्रवाई से महिला की सांसें लौट आईं और उसकी जान बच गई। बताया गया कि 108 एम्बुलेंस को सूचना देने के बावजूद वह समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में महिला को रिक्शे से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। महिला कंडक्टर की तत्परता और मानवता की इस मिसाल की हर ओर सराहना हो रही है। यह घटना साबित करती है कि आपात स्थिति में सही समय पर दिया गया CPR किसी की जान बचा सकता है।
    1
    महिला कंडक्टर की सूझबूझ से बची यात्री की जान सीपीआर देकर पेश की मानवता की मिसाल
महाराष्ट्र के संभाजीनगर बस स्टैंड पर एक महिला यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। मौके पर मौजूद महिला कंडक्टर संगीता पालवे ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया। उनकी त्वरित कार्रवाई से महिला की सांसें लौट आईं और उसकी जान बच गई।
बताया गया कि 108 एम्बुलेंस को सूचना देने के बावजूद वह समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में महिला को रिक्शे से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
महिला कंडक्टर की तत्परता और मानवता की इस मिसाल की हर ओर सराहना हो रही है। यह घटना साबित करती है कि आपात स्थिति में सही समय पर दिया गया CPR किसी की जान बचा सकता है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पेड़ से लटकता मिला महिला और अधेड़ का शव सुल्तानपुर में प्रेम प्रसंग की आशंका, किसान ने खेत में देखा सुल्तानपुर के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के वैदहा सुकरहिया गांव में सोमवार दोपहर बाद एक पेड़ पर एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे काटकर शवों को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र वैदहा सुकरहिया निवासी लालती (48) पत्नी स्व. धनेश्वर रविवार रात करीब 11:30 बजे भोजन के बाद टॉर्च लेकर घर से निकली थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह भी लालती का पता नहीं चला, जिसके बाद उनकी बेटी रानी ने गोसाईगंज थाने में मां के लापता होने की लिखित सूचना दी। ग्रामीण और परिजन लालती की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव का एक किसान अपनी फसल देखने खेत की ओर गया। बाग में आम के पेड़ से लालती और गांव के संघीराम का शव फंदे से लटकता देखकर वह हैरान रह गया। किसान ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष गोसाईगंज अखण्डदेव मिश्रा पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों को बारी-बारी से नीचे उतारा गया। लालती और संघीराम दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। संघीराम के पैर के निचले हिस्से में खरोंच लगने से खून जमा हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से एक टॉर्च और मृतक की जेब से गुटखा व कुछ रुपये मिले हैं। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक वृजनरायन सिंह और सीओ सुनील कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का आगे अनावरण किया जाएगा।
    1
    पेड़ से लटकता मिला महिला और अधेड़ का शव
सुल्तानपुर में प्रेम प्रसंग की आशंका, किसान ने खेत में देखा

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के वैदहा सुकरहिया गांव में सोमवार दोपहर बाद एक पेड़ पर एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे काटकर शवों को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र वैदहा सुकरहिया निवासी लालती (48) पत्नी स्व. धनेश्वर रविवार रात करीब 11:30 बजे भोजन के बाद टॉर्च लेकर घर से निकली थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह भी लालती का पता नहीं चला, जिसके बाद उनकी बेटी रानी ने गोसाईगंज थाने में मां के लापता होने की लिखित सूचना दी।
ग्रामीण और परिजन लालती की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव का एक किसान अपनी फसल देखने खेत की ओर गया। बाग में आम के पेड़ से लालती और गांव के संघीराम का शव फंदे से लटकता देखकर वह हैरान रह गया। किसान ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया।
थानाध्यक्ष गोसाईगंज अखण्डदेव मिश्रा पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों को बारी-बारी से नीचे उतारा गया। लालती और संघीराम दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। संघीराम के पैर के निचले हिस्से में खरोंच लगने से खून जमा हुआ था।
पुलिस और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से एक टॉर्च और मृतक की जेब से गुटखा व कुछ रुपये मिले हैं। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक वृजनरायन सिंह और सीओ सुनील कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।
थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का आगे अनावरण किया जाएगा।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • बदलापुर से बदलाव की सबसे बड़ी दस्तक! 4 अगस्त को जन-गण विश्वास पदयात्रा के जरिए विकास, जनविश्वास और जनभागीदारी का नया संकल्प लिया जाएगा। पूर्व विधायक ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे ने बदलापुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। बाबा करशूल नाथ धाम से महारुद्राभिषेक के बाद सुबह 9 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता को मजबूत करना बताया गया है। क्या ऐसी जनसंपर्क यात्राएं क्षेत्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। #Badlapur #JanGanVishwasYatra #OmPrakashBabaDubey #Jaunpur #UttarPradesh #PublicConnect #Development #JanBhagidari #PublicTrust #PoliticalNews #UPNews #TrendingNews #ERadioIndia
    1
    बदलापुर से बदलाव की सबसे बड़ी दस्तक! 4 अगस्त को जन-गण विश्वास पदयात्रा के जरिए विकास, जनविश्वास और जनभागीदारी का नया संकल्प लिया जाएगा।
पूर्व विधायक ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे ने बदलापुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। बाबा करशूल नाथ धाम से महारुद्राभिषेक के बाद सुबह 9 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता को मजबूत करना बताया गया है।
क्या ऐसी जनसंपर्क यात्राएं क्षेत्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
#Badlapur #JanGanVishwasYatra #OmPrakashBabaDubey #Jaunpur #UttarPradesh #PublicConnect #Development #JanBhagidari #PublicTrust #PoliticalNews #UPNews #TrendingNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 'बच्चे और वृक्ष भारत का भविष्य' समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने बच्चों को बांटे आम के पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।....... सुल्तानपुर। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में लंभुआ नगर पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आम के पौधे वितरित किए। यह अभियान मरहूम सलीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नियाज अहमद सिद्दीकी की स्मृति में संचालित किया गया। रघुकुल एकेडमी,प्राथमिक विद्यालय लंभुआ वा अन्य क्षेत्रीय विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौधे सौंपते हुए नोमान सिद्दीकी ने कहा कि "बच्चे और वृक्ष भारत के सबसे बड़ी पूँजी है।उन्होंने बच्चों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प दिलाया। नईमुद्दीन सिद्दीकी जी वर्षों से बिना किसी भेदभाव के हजारों लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। उनका कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके बाद भी उनका परिवार इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखेगा। उनके इस अभियान की सराहना समाजसेवियों, शिक्षाविदों, पर्यावरण प्रेमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार की जाती रही है।जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में लंभुआ के वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी पर्यावरण संरक्षण की ऐसी मिसाल पेश कर रहे हैं, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। वर्षों से वह अपने निजी प्रयासों से निःशुल्क पौधों का वितरण कर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि पहले वितरित किए गए अनेक पौधे आज फलदार वृक्ष बन चुके हैं, जो पर्यावरण के साथ-साथ लोगों को भी लाभ पहुंचा रहे हैं। नईमुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि जब तक जीवन रहेगा, तब तक यह अभियान जारी रहेगा और आने वाली पीढ़ियां भी इस सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते रहेंगे।साथ ही उनका यह मानना है कि बढ़ते तापमान, घटते भूजल स्तर और प्रदूषण जैसी समस्याओं का सबसे प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण है। उनका यह अभियान जिले में पर्यावरण संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है। संवाददाता मेराज अहमद
    4
    'बच्चे और वृक्ष भारत का भविष्य'  समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने बच्चों को बांटे आम के पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।.......
सुल्तानपुर। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में लंभुआ नगर पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आम के पौधे वितरित किए। यह अभियान मरहूम सलीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नियाज अहमद सिद्दीकी की स्मृति में संचालित किया गया।
रघुकुल एकेडमी,प्राथमिक विद्यालय लंभुआ वा अन्य क्षेत्रीय विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौधे सौंपते हुए नोमान सिद्दीकी ने कहा कि "बच्चे और वृक्ष भारत के सबसे बड़ी पूँजी है।उन्होंने बच्चों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प दिलाया।
नईमुद्दीन सिद्दीकी जी वर्षों से बिना किसी भेदभाव के हजारों लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। उनका कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके बाद भी उनका परिवार इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखेगा। उनके इस अभियान की सराहना समाजसेवियों, शिक्षाविदों, पर्यावरण प्रेमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार की जाती रही है।जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में लंभुआ के वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी पर्यावरण संरक्षण की ऐसी मिसाल पेश कर रहे हैं, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। वर्षों से वह अपने निजी प्रयासों से निःशुल्क पौधों का वितरण कर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि पहले वितरित किए गए अनेक पौधे आज फलदार वृक्ष बन चुके हैं, जो पर्यावरण के साथ-साथ लोगों को भी लाभ पहुंचा रहे हैं।
नईमुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि जब तक जीवन रहेगा, तब तक यह अभियान जारी रहेगा और आने वाली पीढ़ियां भी इस सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते रहेंगे।साथ ही उनका यह मानना है कि बढ़ते तापमान, घटते भूजल स्तर और प्रदूषण जैसी समस्याओं का सबसे प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण है।
उनका यह अभियान जिले में पर्यावरण संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है। 
संवाददाता मेराज अहमद
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुलतानपुर ब्रेकिंग मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पायल और नकदी बरामद सुलतानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ से रविंद्र (21) और नरेश (25), निवासी वजूपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 1,770 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
    1
    सुलतानपुर ब्रेकिंग

मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पायल और नकदी बरामद
सुलतानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ से रविंद्र (21) और नरेश (25), निवासी वजूपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 1,770 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
    user_Om Ķumar Verma
    Om Ķumar Verma
    Local News Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सावन की पहली सोमवार पर बड़ा आस्था का सैलाब कावड़ यात्रा में गूंजा हर हर महादेव शिव भक्त मां ने जुड़वा बेटे को दिया जन्म सावन के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश शिवमय हो उठा। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर समेत प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जबकि प्रदेशभर में कांवड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। वाराणसी में कमिश्नर एस. राजलिंगम और मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय स्वयं स्कूटी चलाकर श्री आनंदेश्वर मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव के दर्शन किए। प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भी तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इधर, मुजफ्फरनगर से आस्था की एक भावुक तस्वीर सामने आई, जहां कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला शिवभक्त ने जिला अस्पताल में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। दोनों नवजातों का नाम 'गणेश' और 'कार्तिकेय' रखा गया। वहीं, हरिद्वार से जल लेकर घुटनों के बल लगभग 2400 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर रहे एक शिवभक्त की अटूट आस्था भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। सावन के पहले सोमवार पर प्रदेशभर में भक्ति, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    1
    सावन की पहली सोमवार पर बड़ा आस्था का सैलाब कावड़ यात्रा में गूंजा हर हर महादेव
शिव भक्त मां ने जुड़वा बेटे को दिया जन्म
सावन के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश शिवमय हो उठा। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर समेत प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जबकि प्रदेशभर में कांवड़ियों का उत्साह चरम पर रहा।
वाराणसी में कमिश्नर एस. राजलिंगम और मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय स्वयं स्कूटी चलाकर श्री आनंदेश्वर मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव के दर्शन किए। प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भी तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
इधर, मुजफ्फरनगर से आस्था की एक भावुक तस्वीर सामने आई, जहां कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला शिवभक्त ने जिला अस्पताल में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। दोनों नवजातों का नाम 'गणेश' और 'कार्तिकेय' रखा गया। वहीं, हरिद्वार से जल लेकर घुटनों के बल लगभग 2400 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर रहे एक शिवभक्त की अटूट आस्था भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।
सावन के पहले सोमवार पर प्रदेशभर में भक्ति, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से दो युवतियों की मौत, चालक फरार जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार, 3 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे पार्वती (22), पुत्री लालू निषाद एवं मनकी (21), पुत्री ओमप्रकाश निषाद, सफुल्लागंज से टाटियानगर चौराहे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति एवं अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पहले पार्वती को मृत घोषित किया। इसके बाद उपचार के दौरान मनकी ने भी दम तोड़ दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है तथा यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
    3
    तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से दो युवतियों की मौत, चालक फरार
जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार सोमवार, 3 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे पार्वती (22), पुत्री लालू निषाद एवं मनकी (21), पुत्री ओमप्रकाश निषाद, सफुल्लागंज से टाटियानगर चौराहे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति एवं अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पहले पार्वती को मृत घोषित किया। इसके बाद उपचार के दौरान मनकी ने भी दम तोड़ दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है तथा यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.