logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेड़ से लटकता मिला महिला और अधेड़ का शव सुल्तानपुर में प्रेम प्रसंग की आशंका, किसान ने खेत में देखा सुल्तानपुर के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के वैदहा सुकरहिया गांव में सोमवार दोपहर बाद एक पेड़ पर एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे काटकर शवों को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र वैदहा सुकरहिया निवासी लालती (48) पत्नी स्व. धनेश्वर रविवार रात करीब 11:30 बजे भोजन के बाद टॉर्च लेकर घर से निकली थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह भी लालती का पता नहीं चला, जिसके बाद उनकी बेटी रानी ने गोसाईगंज थाने में मां के लापता होने की लिखित सूचना दी। ग्रामीण और परिजन लालती की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव का एक किसान अपनी फसल देखने खेत की ओर गया। बाग में आम के पेड़ से लालती और गांव के संघीराम का शव फंदे से लटकता देखकर वह हैरान रह गया। किसान ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष गोसाईगंज अखण्डदेव मिश्रा पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों को बारी-बारी से नीचे उतारा गया। लालती और संघीराम दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। संघीराम के पैर के निचले हिस्से में खरोंच लगने से खून जमा हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से एक टॉर्च और मृतक की जेब से गुटखा व कुछ रुपये मिले हैं। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक वृजनरायन सिंह और सीओ सुनील कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का आगे अनावरण किया जाएगा।

1 hr ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पेड़ से लटकता मिला महिला और अधेड़ का शव सुल्तानपुर में प्रेम प्रसंग की आशंका, किसान ने खेत में देखा सुल्तानपुर के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के वैदहा सुकरहिया गांव में सोमवार दोपहर बाद एक पेड़ पर एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे काटकर शवों को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र वैदहा सुकरहिया निवासी लालती (48) पत्नी स्व. धनेश्वर रविवार रात करीब 11:30 बजे भोजन के बाद टॉर्च लेकर घर से निकली थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह भी लालती का पता नहीं चला, जिसके बाद उनकी बेटी रानी ने गोसाईगंज थाने में मां के लापता होने की लिखित सूचना दी। ग्रामीण और परिजन लालती की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव का एक किसान अपनी फसल देखने खेत की ओर गया। बाग में आम के पेड़ से लालती और गांव के संघीराम का शव फंदे से लटकता देखकर वह हैरान रह गया। किसान ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष गोसाईगंज अखण्डदेव मिश्रा पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों को बारी-बारी से नीचे उतारा गया। लालती और संघीराम दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। संघीराम के पैर के निचले हिस्से में खरोंच लगने से खून जमा हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से एक टॉर्च और मृतक की जेब से गुटखा व कुछ रुपये मिले हैं। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक वृजनरायन सिंह और सीओ सुनील कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का आगे अनावरण किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पेड़ से लटकता मिला महिला और अधेड़ का शव सुल्तानपुर में प्रेम प्रसंग की आशंका, किसान ने खेत में देखा सुल्तानपुर के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के वैदहा सुकरहिया गांव में सोमवार दोपहर बाद एक पेड़ पर एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे काटकर शवों को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र वैदहा सुकरहिया निवासी लालती (48) पत्नी स्व. धनेश्वर रविवार रात करीब 11:30 बजे भोजन के बाद टॉर्च लेकर घर से निकली थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह भी लालती का पता नहीं चला, जिसके बाद उनकी बेटी रानी ने गोसाईगंज थाने में मां के लापता होने की लिखित सूचना दी। ग्रामीण और परिजन लालती की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव का एक किसान अपनी फसल देखने खेत की ओर गया। बाग में आम के पेड़ से लालती और गांव के संघीराम का शव फंदे से लटकता देखकर वह हैरान रह गया। किसान ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष गोसाईगंज अखण्डदेव मिश्रा पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों को बारी-बारी से नीचे उतारा गया। लालती और संघीराम दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। संघीराम के पैर के निचले हिस्से में खरोंच लगने से खून जमा हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से एक टॉर्च और मृतक की जेब से गुटखा व कुछ रुपये मिले हैं। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक वृजनरायन सिंह और सीओ सुनील कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का आगे अनावरण किया जाएगा।
    1
    पेड़ से लटकता मिला महिला और अधेड़ का शव
सुल्तानपुर में प्रेम प्रसंग की आशंका, किसान ने खेत में देखा

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के वैदहा सुकरहिया गांव में सोमवार दोपहर बाद एक पेड़ पर एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे काटकर शवों को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र वैदहा सुकरहिया निवासी लालती (48) पत्नी स्व. धनेश्वर रविवार रात करीब 11:30 बजे भोजन के बाद टॉर्च लेकर घर से निकली थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह भी लालती का पता नहीं चला, जिसके बाद उनकी बेटी रानी ने गोसाईगंज थाने में मां के लापता होने की लिखित सूचना दी।
ग्रामीण और परिजन लालती की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव का एक किसान अपनी फसल देखने खेत की ओर गया। बाग में आम के पेड़ से लालती और गांव के संघीराम का शव फंदे से लटकता देखकर वह हैरान रह गया। किसान ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया।
थानाध्यक्ष गोसाईगंज अखण्डदेव मिश्रा पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों को बारी-बारी से नीचे उतारा गया। लालती और संघीराम दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। संघीराम के पैर के निचले हिस्से में खरोंच लगने से खून जमा हुआ था।
पुलिस और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से एक टॉर्च और मृतक की जेब से गुटखा व कुछ रुपये मिले हैं। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक वृजनरायन सिंह और सीओ सुनील कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।
थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का आगे अनावरण किया जाएगा।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदलापुर से बदलाव की सबसे बड़ी दस्तक! 4 अगस्त को जन-गण विश्वास पदयात्रा के जरिए विकास, जनविश्वास और जनभागीदारी का नया संकल्प लिया जाएगा। पूर्व विधायक ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे ने बदलापुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। बाबा करशूल नाथ धाम से महारुद्राभिषेक के बाद सुबह 9 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता को मजबूत करना बताया गया है। क्या ऐसी जनसंपर्क यात्राएं क्षेत्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। #Badlapur #JanGanVishwasYatra #OmPrakashBabaDubey #Jaunpur #UttarPradesh #PublicConnect #Development #JanBhagidari #PublicTrust #PoliticalNews #UPNews #TrendingNews #ERadioIndia
    1
    बदलापुर से बदलाव की सबसे बड़ी दस्तक! 4 अगस्त को जन-गण विश्वास पदयात्रा के जरिए विकास, जनविश्वास और जनभागीदारी का नया संकल्प लिया जाएगा।
पूर्व विधायक ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे ने बदलापुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। बाबा करशूल नाथ धाम से महारुद्राभिषेक के बाद सुबह 9 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता को मजबूत करना बताया गया है।
क्या ऐसी जनसंपर्क यात्राएं क्षेत्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
#Badlapur #JanGanVishwasYatra #OmPrakashBabaDubey #Jaunpur #UttarPradesh #PublicConnect #Development #JanBhagidari #PublicTrust #PoliticalNews #UPNews #TrendingNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुलतानपुर ब्रेकिंग मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पायल और नकदी बरामद सुलतानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ से रविंद्र (21) और नरेश (25), निवासी वजूपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 1,770 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
    1
    सुलतानपुर ब्रेकिंग

मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पायल और नकदी बरामद
सुलतानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ से रविंद्र (21) और नरेश (25), निवासी वजूपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 1,770 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
    user_Om Ķumar Verma
    Om Ķumar Verma
    Local News Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस सुलतानपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद सुलतानपुर के शिवालयों, प्रमुख मंदिरों और पवित्र स्नानघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और स्नान के लिए मंदिरों एवं घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को पहले से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इनके अनुपालन में प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और स्नानघाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्नानघाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, नाविकों और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के स्नान, दर्शन और पूजा-अर्चना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।
    4
    श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस
श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस
सुलतानपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद सुलतानपुर के शिवालयों, प्रमुख मंदिरों और पवित्र स्नानघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और स्नान के लिए मंदिरों एवं घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को पहले से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इनके अनुपालन में प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और स्नानघाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
स्नानघाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, नाविकों और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के स्नान, दर्शन और पूजा-अर्चना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath
    1
    jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "गालियां नहीं, संस्कार और मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "Abuses never solve anything. Let's guide the misguided. Let's work together. Let's work for Bharat." प्रधानमंत्री के इस संदेश से प्रेरित होकर महेश त्यागी ने भावुक शब्दों में कहा, "कुछ शरारती बच्चों ने मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां तक को भी अपशब्द कहे। एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की सीख ने मुझे यह एहसास कराया कि यदि कभी दांतों के नीचे हमारी अपनी ही जीभ आ जाए, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं। इन्हें नफरत नहीं, बल्कि प्यार, संस्कार और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी बच्चों को दिल से माफ करता हूं। मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मेरा केवल एक ही सपना है कि मेरा देश निरंतर आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े और हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं—आओ, बीती बातों को भूलकर मेरे साथ चलो। हम सब मिलकर एक मजबूत, संस्कारी और विकसित भारत का निर्माण करें।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश आज केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहिष्णुता, क्षमा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक संदेश बनकर उभरा है। यह संदेश बताता है कि गालियों से नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा,
"गालियां नहीं, संस्कार और मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "Abuses never solve anything. Let's guide the misguided. Let's work together. Let's work for Bharat."
प्रधानमंत्री के इस संदेश से प्रेरित होकर महेश त्यागी ने भावुक शब्दों में कहा,
"कुछ शरारती बच्चों ने मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां तक को भी अपशब्द कहे। एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की सीख ने मुझे यह एहसास कराया कि यदि कभी दांतों के नीचे हमारी अपनी ही जीभ आ जाए, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं। इन्हें नफरत नहीं, बल्कि प्यार, संस्कार और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।"
उन्होंने आगे कहा,
"मैं उन सभी बच्चों को दिल से माफ करता हूं। मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मेरा केवल एक ही सपना है कि मेरा देश निरंतर आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े और हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं—आओ, बीती बातों को भूलकर मेरे साथ चलो। हम सब मिलकर एक मजबूत, संस्कारी और विकसित भारत का निर्माण करें।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश आज केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहिष्णुता, क्षमा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक संदेश बनकर उभरा है। यह संदेश बताता है कि गालियों से नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुकरैया गांव के पास बाग में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी की बाइट सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास बाग में आम के पेड़ से महिला व पुरुष का फंदे के सहारे से लटकता हुआ शव मिलने के दौरान के संबंध में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी की बाइट
    1
    सुकरैया गांव के पास बाग में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी की बाइट
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास बाग में आम के पेड़ से महिला व पुरुष का फंदे के सहारे से लटकता हुआ शव मिलने के दौरान के संबंध में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी की बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस में आग मरीज उतारते समय लगी, सभी सुरक्षित सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार देर शाम एक सरकारी एम्बुलेंस में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब एम्बुलेंस से एक मरीज को उतारा जा रहा था। हालांकि, मरीज और उसके तीमारदार सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह घटना सोमवार रात लगभग 8 बजे हुई। दुबेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस नंबर UP32FG2304 बंधुआकला थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी जेबा पुत्री रईस अहमद को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। एम्बुलेंस शाम 7:38 बजे दूबेपुर से चली थी और रात 7:59 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची। मरीज को उतारने के बाद एम्बुलेंस चालक गंगा बख्श ने देखा कि एम्बुलेंस के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों को दी। साथ ही, फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी घटना की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने से पहले ही, इमरजेंसी में वैकल्पिक रूप से रखे गए आठ सिलेंडरों का उपयोग कर आग पर प्रारंभिक रूप से काबू पा लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक जैसे ही एम्बुलेंस को मेडिकल कॉलेज के गेट के अंदर लाया, तभी एम्बुलेंस से हल्की लपटें दिखना शुरू हो गई थीं। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (MT) विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल कर्मियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
    1
    सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस में आग
मरीज उतारते समय लगी, सभी सुरक्षित
सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार देर शाम एक सरकारी एम्बुलेंस में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब एम्बुलेंस से एक मरीज को उतारा जा रहा था। हालांकि, मरीज और उसके तीमारदार सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
यह घटना सोमवार रात लगभग 8 बजे हुई। दुबेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस नंबर UP32FG2304 बंधुआकला थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी जेबा पुत्री रईस अहमद को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। एम्बुलेंस शाम 7:38 बजे दूबेपुर से चली थी और रात 7:59 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची।
मरीज को उतारने के बाद एम्बुलेंस चालक गंगा बख्श ने देखा कि एम्बुलेंस के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों को दी। साथ ही, फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी घटना की जानकारी दी गई।
फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने से पहले ही, इमरजेंसी में वैकल्पिक रूप से रखे गए आठ सिलेंडरों का उपयोग कर आग पर प्रारंभिक रूप से काबू पा लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक जैसे ही एम्बुलेंस को मेडिकल कॉलेज के गेट के अंदर लाया, तभी एम्बुलेंस से हल्की लपटें दिखना शुरू हो गई थीं।
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (MT) विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल कर्मियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.