बदलापुर से बदलाव की सबसे बड़ी दस्तक! 4 अगस्त को जन-गण विश्वास पदयात्रा के जरिए विकास, जनविश्वास और जनभागीदारी का नया संकल्प लिया जाएगा। पूर्व विधायक ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे ने बदलापुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। बाबा करशूल नाथ धाम से महारुद्राभिषेक के बाद सुबह 9 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता को मजबूत करना बताया गया है। क्या ऐसी जनसंपर्क यात्राएं क्षेत्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। #Badlapur #JanGanVishwasYatra #OmPrakashBabaDubey #Jaunpur #UttarPradesh #PublicConnect #Development #JanBhagidari #PublicTrust #PoliticalNews #UPNews #TrendingNews #ERadioIndia
बदलापुर से बदलाव की सबसे बड़ी दस्तक! 4 अगस्त को जन-गण विश्वास पदयात्रा के जरिए विकास, जनविश्वास और जनभागीदारी का नया संकल्प लिया जाएगा। पूर्व विधायक ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे ने बदलापुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। बाबा करशूल नाथ धाम से महारुद्राभिषेक के बाद सुबह 9 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता को मजबूत करना बताया गया है। क्या ऐसी जनसंपर्क यात्राएं क्षेत्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। #Badlapur #JanGanVishwasYatra #OmPrakashBabaDubey #Jaunpur #UttarPradesh #PublicConnect #Development #JanBhagidari #PublicTrust #PoliticalNews #UPNews #TrendingNews #ERadioIndia
- महिला कंडक्टर की सूझबूझ से बची यात्री की जान सीपीआर देकर पेश की मानवता की मिसाल महाराष्ट्र के संभाजीनगर बस स्टैंड पर एक महिला यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। मौके पर मौजूद महिला कंडक्टर संगीता पालवे ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया। उनकी त्वरित कार्रवाई से महिला की सांसें लौट आईं और उसकी जान बच गई। बताया गया कि 108 एम्बुलेंस को सूचना देने के बावजूद वह समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में महिला को रिक्शे से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। महिला कंडक्टर की तत्परता और मानवता की इस मिसाल की हर ओर सराहना हो रही है। यह घटना साबित करती है कि आपात स्थिति में सही समय पर दिया गया CPR किसी की जान बचा सकता है।1
- प्रयागराज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को दिया बड़ा तोहफा सरकारी हॉस्पिटल में होगा मुफ्त इलाज पत्रकारों के लिए अस्पताल में अलग काउंटर खोलने का दिया निर्देश SRN के प्रसिपल और सीएमओ को दिए निर्देश!!1
- अमेठी में एआरटीओ कार्यालय के चक्कर खत्म, 39 परिवहन सेवाओं में ऑटो अप्रूवल लागू ऑटो अप्रूवल व्यवस्था लागू, अब एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे अमेठी। परिवहन विभाग ने आम लोगों को राहत देते हुए एआरटीओ कार्यालय की कई सेवाओं को ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल व्यवस्था से जोड़ दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदकों को कई कार्यों के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। फेसलेस मोड में दस्तावेजों का सत्यापन होने से सेवाओं का निस्तारण पहले की अपेक्षा अधिक तेज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि विभाग ने सारथी पोर्टल की 27 तथा वाहन पोर्टल की 12, कुल 39 ऑनलाइन सेवाओं पर ऑटो अप्रूवल व्यवस्था लागू की है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर परिवहन विभाग की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस, नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो और हस्ताक्षर में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट तथा पीएसवी बैज सहित ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 27 सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं वाहन पोर्टल पर डुप्लीकेट आरसी, पंजीकरण प्रमाणपत्र में पता परिवर्तन, वाहन स्वामित्व हस्तांतरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी), विशेष परमिट, डुप्लीकेट परमिट, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाणपत्र तथा हाइपोथिकेशन जोड़ने और हटाने सहित 12 सेवाएं ऑटो अप्रूवल व्यवस्था के अंतर्गत संचालित की जाएंगी। परिवहन विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।1
- युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग; शनिवार को कूदा था, सोमवार को मिला शव सुल्तानपुर में गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मोहम्मद साहिल (19) निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 1 अगस्त को सुरेश नगर बरासिन पुल से नदी में छलांग लगाई थी और सोमवार, 3 अगस्त को उसका शव बसौढ़ी घाट के पास उतराता मिला। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि गोमती नदी में बसौढ़ी घाट के पास एक शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। जांच से यह भी पता चला कि साहिल 1 अगस्त को अपने घर से निकले थे और कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेश नगर बरासिन पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- सावन की पहली सोमवार पर बड़ा आस्था का सैलाब कावड़ यात्रा में गूंजा हर हर महादेव शिव भक्त मां ने जुड़वा बेटे को दिया जन्म सावन के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश शिवमय हो उठा। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर समेत प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जबकि प्रदेशभर में कांवड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। वाराणसी में कमिश्नर एस. राजलिंगम और मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय स्वयं स्कूटी चलाकर श्री आनंदेश्वर मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव के दर्शन किए। प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भी तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इधर, मुजफ्फरनगर से आस्था की एक भावुक तस्वीर सामने आई, जहां कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला शिवभक्त ने जिला अस्पताल में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। दोनों नवजातों का नाम 'गणेश' और 'कार्तिकेय' रखा गया। वहीं, हरिद्वार से जल लेकर घुटनों के बल लगभग 2400 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर रहे एक शिवभक्त की अटूट आस्था भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। सावन के पहले सोमवार पर प्रदेशभर में भक्ति, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- सुकरैया गांव के पास स्थित बाग में आम के पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला महिला व पुरुष का शव गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुकरैया गांव के पास स्थित बाग में आम के पेड़ के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व पुरुष का फंदे से लटकता हुआ मिला शव सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी,इस घटना को लेकर क्षेत्र में मचा हड़कंप1