Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुकरैया गांव के पास स्थित बाग में आम के पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला महिला व पुरुष का शव गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुकरैया गांव के पास स्थित बाग में आम के पेड़ के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व पुरुष का फंदे से लटकता हुआ मिला शव सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी,इस घटना को लेकर क्षेत्र में मचा हड़कंप
Ghanshyam Verma
सुकरैया गांव के पास स्थित बाग में आम के पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला महिला व पुरुष का शव गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुकरैया गांव के पास स्थित बाग में आम के पेड़ के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व पुरुष का फंदे से लटकता हुआ मिला शव सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी,इस घटना को लेकर क्षेत्र में मचा हड़कंप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महिला कंडक्टर की सूझबूझ से बची यात्री की जान सीपीआर देकर पेश की मानवता की मिसाल महाराष्ट्र के संभाजीनगर बस स्टैंड पर एक महिला यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। मौके पर मौजूद महिला कंडक्टर संगीता पालवे ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया। उनकी त्वरित कार्रवाई से महिला की सांसें लौट आईं और उसकी जान बच गई। बताया गया कि 108 एम्बुलेंस को सूचना देने के बावजूद वह समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में महिला को रिक्शे से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। महिला कंडक्टर की तत्परता और मानवता की इस मिसाल की हर ओर सराहना हो रही है। यह घटना साबित करती है कि आपात स्थिति में सही समय पर दिया गया CPR किसी की जान बचा सकता है।1
- सुलतानपुर ब्रेकिंग मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पायल और नकदी बरामद सुलतानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ से रविंद्र (21) और नरेश (25), निवासी वजूपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 1,770 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।1
- युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग; शनिवार को कूदा था, सोमवार को मिला शव सुल्तानपुर में गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मोहम्मद साहिल (19) निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 1 अगस्त को सुरेश नगर बरासिन पुल से नदी में छलांग लगाई थी और सोमवार, 3 अगस्त को उसका शव बसौढ़ी घाट के पास उतराता मिला। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि गोमती नदी में बसौढ़ी घाट के पास एक शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। जांच से यह भी पता चला कि साहिल 1 अगस्त को अपने घर से निकले थे और कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेश नगर बरासिन पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस सुलतानपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद सुलतानपुर के शिवालयों, प्रमुख मंदिरों और पवित्र स्नानघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और स्नान के लिए मंदिरों एवं घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को पहले से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इनके अनुपालन में प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और स्नानघाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्नानघाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, नाविकों और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के स्नान, दर्शन और पूजा-अर्चना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।4
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath1
- सावन की पहली सोमवार पर बड़ा आस्था का सैलाब कावड़ यात्रा में गूंजा हर हर महादेव शिव भक्त मां ने जुड़वा बेटे को दिया जन्म सावन के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश शिवमय हो उठा। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर समेत प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जबकि प्रदेशभर में कांवड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। वाराणसी में कमिश्नर एस. राजलिंगम और मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय स्वयं स्कूटी चलाकर श्री आनंदेश्वर मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव के दर्शन किए। प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भी तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इधर, मुजफ्फरनगर से आस्था की एक भावुक तस्वीर सामने आई, जहां कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला शिवभक्त ने जिला अस्पताल में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। दोनों नवजातों का नाम 'गणेश' और 'कार्तिकेय' रखा गया। वहीं, हरिद्वार से जल लेकर घुटनों के बल लगभग 2400 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर रहे एक शिवभक्त की अटूट आस्था भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। सावन के पहले सोमवार पर प्रदेशभर में भक्ति, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- सुकरैया गांव के पास स्थित बाग में आम के पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला महिला व पुरुष का शव गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुकरैया गांव के पास स्थित बाग में आम के पेड़ के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व पुरुष का फंदे से लटकता हुआ मिला शव सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी,इस घटना को लेकर क्षेत्र में मचा हड़कंप1