logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

29/4/2026

11 hrs ago
user_T-series_Gonda
T-series_Gonda
गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

29/4/2026

  • user_Aleem Khan
    Aleem Khan
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश
    🤝
    6 hrs ago
More news from Ayodhya and nearby areas
  • देवा रोड बना आस्था का महासंग्राम! प्राण प्रतिष्ठा, जागरण और भंडारे में लाखों भक्तों ने रचा भक्ति का इतिहास
    1
    देवा रोड बना आस्था का महासंग्राम! प्राण प्रतिष्ठा, जागरण और भंडारे में लाखों भक्तों ने रचा भक्ति का इतिहास
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    19 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर दिया धरना। भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक फिर से शुरू हुई ब्रिकी। जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश किया गया पारित । कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर लगाई गई थी रोक। कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से नहीं रहेगा वंचित अयोध्या। जनपद अयोध्या में जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद के बिक्री पर रोक लगाने पर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर दिया धरना। धरनाकारियों की मांगों से सहमत होते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश पारित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में भी तमाम किसानों द्वारा सब्जियां, उड़द, मक्का, चरी,गन्ना, की खेती की जा रही है जिनको यूरिया खाद की आवश्यकता है यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष ज्यादा यूरिया की बिक्री हुई है ।इसलिए कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर रोक लगाई गई है परंतु कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से वंचित नहीं रहेगा फार्मर आईडी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों मजदूरों व्यापारियों के लिए बहुत हानिकारक है। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आ रहे हैं। अग्रिम धनराशि जमा होने के बावजूद भी स्वत डिस्कनेक्ट हो जा रहा है जिसके कारण उपभोक्ता बहुत परेशान हो रहा है। स्मार्ट मीटर को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केदो पर गेहूं की खरीद न करके किसानों का शोषण किया जा रहा है किसानों का गेहूं खरीद कर नगद भुगतान दिया जाए और किसी प्रकार का आर्थिक शोषण ना किया जाए। मासिक पंचायत में संगठन मजबूती के साथ-साथ 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन में संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष बीकापुर, रविशंकर पांडे तहसील अध्यक्ष रुदौली, रामू चंद विश्वकर्मा,जितेंद्र कुमार, राजेश तिवारी, रामप्रताप गुप्ता, रविंद्र मौर्य, नन्हे यादव, आसमाननिशा,उर्मिला निषाद, रामसेवक,रामावती, प्रेम शंकर वर्मा, जगदीश यादव, विवेक पटेल, पूनम, बजरंगी मौर्य,सूरज मौर्य आदि कई दर्जन किसान शामिल रहे।
    4
    भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर दिया धरना।
भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक फिर से शुरू हुई ब्रिकी।
जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश किया गया पारित ।
कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर लगाई गई थी रोक।
कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से  नहीं रहेगा वंचित 
अयोध्या। 
जनपद अयोध्या  में जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद के बिक्री पर रोक लगाने पर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर दिया धरना। धरनाकारियों की मांगों से सहमत होते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश पारित किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में भी तमाम किसानों द्वारा सब्जियां, उड़द, मक्का, चरी,गन्ना, की खेती की जा रही है जिनको यूरिया खाद की आवश्यकता है यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष ज्यादा यूरिया की बिक्री हुई है ।इसलिए कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर रोक लगाई गई है परंतु कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से वंचित नहीं रहेगा फार्मर आईडी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी। 
जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों मजदूरों व्यापारियों के लिए बहुत हानिकारक है। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आ रहे हैं। अग्रिम धनराशि जमा होने के बावजूद भी स्वत डिस्कनेक्ट हो जा रहा है जिसके कारण उपभोक्ता बहुत परेशान हो रहा है। स्मार्ट मीटर को पूरी तरह से समाप्त किया जाए।
किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केदो पर गेहूं की खरीद न करके किसानों का शोषण किया जा रहा है  किसानों का गेहूं खरीद कर नगद भुगतान दिया जाए और किसी प्रकार का आर्थिक शोषण ना किया जाए। 
मासिक पंचायत में संगठन मजबूती के साथ-साथ 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया गया है।
प्रदर्शन में संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष बीकापुर, रविशंकर पांडे तहसील अध्यक्ष रुदौली, रामू चंद विश्वकर्मा,जितेंद्र कुमार, राजेश तिवारी, रामप्रताप गुप्ता, रविंद्र मौर्य, नन्हे यादव, आसमाननिशा,उर्मिला निषाद, रामसेवक,रामावती, प्रेम शंकर वर्मा, जगदीश यादव, विवेक पटेल, पूनम, बजरंगी मौर्य,सूरज मौर्य आदि कई दर्जन किसान शामिल रहे।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by A news 88
    1
    Post by A news 88
    user_A news 88
    A news 88
    TV News Anchor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Janta ki awaz 647
    1
    Post by Janta ki awaz 647
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Pani ki samasyaen 3 sal se Pani nahin a raha hai pipe padh chuki hai
    1
    Pani ki samasyaen 3 sal se Pani nahin a raha hai pipe padh chuki hai
    user_Mohamed. savet
    Mohamed. savet
    रामसनेहीघाट, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों/चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के सफेद व पीली धातु के आभूषण (पायल, बिछिया,नथ व कील) बरामद पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.04.2026 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 90/2026 धारा 305(ए)/331(4)/ 352/351(3)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तण 1. आनन्द प्रकाश उर्फ लवकुश पुत्र रामविलास, 2. चाँदबाबू उर्फ मदन पुत्र वसीम निवासीगण ग्राम दौलतपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी बरबसौली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के आभूषण सफेद धातु की 12 अदद बिछिया, 02 अदद पायल तथा पीली धातु की 01 नाक की नथ, 01 नाक की कील बरामद किया गया पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा दिनांक 06/07.04.2026 की रात्रि थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दौलतपुर में स्थित घर से नकदी सामान व आभूषणों को चोरी किया था। जिस सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर अभियोग पंजीकृत है।
    2
    थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों/चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के सफेद व पीली धातु के आभूषण (पायल, बिछिया,नथ व कील) बरामद
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.04.2026 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0  90/2026 धारा 305(ए)/331(4)/ 352/351(3)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तण 1. आनन्द प्रकाश उर्फ लवकुश पुत्र रामविलास, 2. चाँदबाबू  उर्फ मदन पुत्र वसीम निवासीगण ग्राम दौलतपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी बरबसौली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के आभूषण सफेद धातु की 12 अदद बिछिया, 02 अदद पायल तथा पीली धातु की 01 नाक की नथ, 01 नाक की कील बरामद किया गया पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा दिनांक 06/07.04.2026 की रात्रि थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दौलतपुर में स्थित घर से नकदी सामान व आभूषणों को चोरी किया था। जिस सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर अभियोग पंजीकृत है।
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पेट्रोल की लाइन में खड़े लोगों के बीच अचानक विवाद, मारपीट तक पहुँचा मामला, झकाहियाँ स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लाइन में लगे कुछ लोग आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि लंबे इंतजार और भीड़ के कारण कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना का वीडियो भी आसपास के लोगों द्वारा बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल की किल्लत और अव्यवस्था के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है।
    1
    पेट्रोल की लाइन में खड़े लोगों के बीच अचानक विवाद, मारपीट तक पहुँचा मामला,
झकाहियाँ स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लाइन में लगे कुछ लोग आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि लंबे इंतजार और भीड़ के कारण कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना का वीडियो भी आसपास के लोगों द्वारा बनाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल की किल्लत और अव्यवस्था के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है।
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • केंद्रीय सचिवालय सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने टिकैतनगर सीएचसी, अरुवा व पंसारा पंचायत का किया भ्रमण बाराबंकी। केंद्रीय सचिवालय सेवा के प्रशिक्षु सहायक अनुभाग अधिकारियों की 38 सदस्यीय टीम ने टिकैतनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), ग्राम पंचायत अरुवा तथा पंसारा ग्राम पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारी भारत सरकार के लगभग 25 विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में कार्यरत हैं। यह दौरा एसआईआरडी लखनऊ के सहायक निदेशक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सीएचसी टिकैतनगर में अधीक्षक डॉ. विजय पटेल, डॉ. यूनुस एवं डॉ. रुचि जैन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसूति कक्ष (डिलीवरी रूम), मातृ एवं शिशु सुरक्षा व्यवस्था, पोषण एवं खानपान संबंधी प्रबंधों की जानकारी दी। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति को समझा। इसके पश्चात टीम ने ग्राम पंचायत अरुवा का दौरा किया, जहां पंचायत भवन, आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान श्री राजेंद्र एवं पंचायत सचिव संदीप उपस्थित रहे। ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) शिवजीत तथा सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने गांव में विभिन्न योजनाओं का सर्वे कराते हुए अधिकारियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। शाम के समय प्रशिक्षु अधिकारियों ने पंसारा ग्राम पंचायत में निर्मित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद अमृत सरोवर का भी भ्रमण किया। इस दौरान लघु सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुमित मौर्या एवं पंचायत सचिव रंजीत कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों को अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं जल संरक्षण के प्रयासों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षु अधिकारियों में रजनी, अनामिका, स्नेहा, सोनम, सत्यम, सर्वोत्तम, केशव, अंकित, शुभम, मुकुल, संजय, सत्येंद्र, इकरार, रजत सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। दौरे के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।
    9
    केंद्रीय सचिवालय सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने टिकैतनगर सीएचसी, अरुवा व पंसारा पंचायत का किया भ्रमण
बाराबंकी। केंद्रीय सचिवालय सेवा के प्रशिक्षु सहायक अनुभाग अधिकारियों की 38 सदस्यीय टीम ने टिकैतनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), ग्राम पंचायत अरुवा तथा पंसारा ग्राम पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारी भारत सरकार के लगभग 25 विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में कार्यरत हैं।
यह दौरा एसआईआरडी लखनऊ के सहायक निदेशक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सीएचसी टिकैतनगर में अधीक्षक डॉ. विजय पटेल, डॉ. यूनुस एवं डॉ. रुचि जैन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसूति कक्ष (डिलीवरी रूम), मातृ एवं शिशु सुरक्षा व्यवस्था, पोषण एवं खानपान संबंधी प्रबंधों की जानकारी दी। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति को समझा।
इसके पश्चात टीम ने ग्राम पंचायत अरुवा का दौरा किया, जहां पंचायत भवन, आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान श्री राजेंद्र एवं पंचायत सचिव संदीप उपस्थित रहे। ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) शिवजीत तथा सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने गांव में विभिन्न योजनाओं का सर्वे कराते हुए अधिकारियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।
शाम के समय प्रशिक्षु अधिकारियों ने पंसारा ग्राम पंचायत में निर्मित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद अमृत सरोवर का भी भ्रमण किया। इस दौरान लघु सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुमित मौर्या एवं पंचायत सचिव रंजीत कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों को अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं जल संरक्षण के प्रयासों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षु अधिकारियों में रजनी, अनामिका, स्नेहा, सोनम, सत्यम, सर्वोत्तम, केशव, अंकित, शुभम, मुकुल, संजय, सत्येंद्र, इकरार, रजत सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
दौरे के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खबर का असर विश्व प्रसिद्ध पारिजात धाम में वन विभाग द्वारा कराई जा रही साफ सफाई बताते चले कि बाराबंकी जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र अंतर्गत बरौलिया गांव में स्थित पारिजात वृक्ष परिसर में गंदगी का अंबार लगा था जिसको लेकर चैनल द्वारा प्रमुखता से खबर प्रसारित की गई थी खबर चलने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया और वन विभाग द्वारा मौके के निरीक्षण के बाद पारिजात धाम परिसर में साफ सफाई करवाई जा रही है रिपोर्ट - मनोज शुक्ला बाराबंकी
    1
    खबर का असर विश्व प्रसिद्ध पारिजात धाम में वन विभाग द्वारा कराई जा रही साफ सफाई 
बताते चले कि बाराबंकी जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र अंतर्गत बरौलिया गांव में स्थित पारिजात वृक्ष परिसर में गंदगी का अंबार लगा था 
जिसको लेकर चैनल द्वारा प्रमुखता से खबर प्रसारित की गई थी 
खबर चलने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया और वन विभाग द्वारा मौके के निरीक्षण के बाद पारिजात धाम परिसर में साफ सफाई करवाई जा रही है 
रिपोर्ट - मनोज शुक्ला बाराबंकी
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.