Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की नई पहल “महिला सुरक्षा वाहिनी 1090” का शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा होगी और मजबूत कोटपुतली बहरोड़ 08 मई 2026
Kailash Fulwari
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की नई पहल “महिला सुरक्षा वाहिनी 1090” का शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा होगी और मजबूत कोटपुतली बहरोड़ 08 मई 2026
More news from Rajasthan and nearby areas
- डोडियाना में विकास रथ का भव्य स्वागत, ग्रामीणों को बताई सरकारी योजनाएं “कुशल राजस्थान” अभियान1
- जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर की पूर्व छात्रा डॉ. मनीषा कुलश्रेष्ठ, जिन्होंने हाल ही में मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता, उन्हें 'जेएलएन विभूषण' से सम्मानित किया गया है। कॉलेज के नए सेमिनार कक्ष में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य और सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।1
- अमृतकौर अस्पताल की बदहाली पर बरसी हिंदू हेल्पलाइन; अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर शहर के प्रमुख राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं और चिकित्सा सुविधाओं के अभाव को लेकर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं हिंदू हेल्पलाइन राजस्थान के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और PMO कार्यालय पहुँचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम एक कड़ा मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि यदि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। रेफरल सेंटर बना अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों का टोटा ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज उम्मीद लेकर आते हैं । लेकिन यहाँ की स्थितियां दयनीय हैं। विशेष रूप से शिशु रोग और गायनिक विभाग में डॉक्टरों की भारी कमी है। संगठन का आरोप है कि विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मामूली बीमारियों में भी मरीजों को अजमेर या जयपुर रेफर कर दिया जाता है । जिससे गरीब मरीजों की जान और जेब दोनों पर खतरा बना रहता है। इन 5 मुख्य मांगों पर अड़ा संगठन: चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति: कार्डियोलॉजिस्ट (दिल के डॉक्टर) और शिशु रोग विशेषज्ञों की अस्पताल में तुरंत स्थायी नियुक्ति की जाए। MCH विंग में सुधार: मातृ-शिशु स्वास्थ्य विंग में 24 घंटे रेजिडेंट डॉक्टर उपलब्ध हों और पर्ची काउंटर की व्यवस्था सुधारी जाए। लापरवाह डॉक्टरों पर लगाम: अक्सर डॉक्टर OPD समय के दौरान अपनी सीट से गायब मिलते हैं । उन पर सख्त पाबंदी लगाई जाए। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी: ट्रॉमा सेंटर और मुख्य द्वार पर स्ट्रेचर चलाने वाले कर्मचारी और संसाधन 24 घंटे उपलब्ध रहें और उनके नंबर बोर्ड पर लिखे जाएं। बुनियादी सुविधाएं: मरीजों और परिजनों के बैठने व पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रशासन को दी चेतावनी हेल्पलाइन के प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण आमजन में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में व्यवस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो संगठन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। प्रदर्शन में ये रहे मौजूद: इस दौरान संगठन की मजबूती दिखाते हुए मुकेश सोनी, सुनील पालेचा, मनीष व्यास, कमलेश रावत, अनिल गुप्ता, सुनील दुबे, तुषार शर्मा, अनुराग सारस्वत, भावेश कुमार गंगवानी, दिनेश नाथ, विक्की भाटी, मोहित पीपाड़ा, उम्मेद चौहान, गोपाल सांखला, गौरव अग्रवाल, रिषिपाल सिंह, हरि गौड़, बंटी कुमावत, दीपक अटवाल, अनुराग तेली, करण पंडित, आकाश लांगडिया और नवीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।4
- रियां बड़ी शहर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित होने वाली पारंपरिक ग्यारह कोसी नगर परिक्रमा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में रविवार शाम सकल हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक चारभुजा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। यह परिक्रमा 31 मई से शुरू होगी। रियां बड़ी शहर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित होने वाली पारंपरिक ग्यारह कोसी नगर परिक्रमा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में रविवार शाम सकल हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक चारभुजा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। यह परिक्रमा 31 मई से शुरू होगी। बैठक में आगामी नगर परिक्रमा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। आयोजकों का उद्देश्य परिक्रमा को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना है। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में निकलने वाली यह परिक्रमा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपरा का एक प्रमुख आयोजन है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस वर्ष व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक के दौरान परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं जैसे छाया, शुद्ध पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहायता और रात्रि विश्राम के पुख्ता इंतजाम करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, मार्ग की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने का आश्वासन दिया। सकल हिंदू समाज के सदस्यों ने परिक्रमा को धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक में बजरंगगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद राठी, श्याम सुंदर रुणवाल, एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, विनोद कुमार गौड़, जुगल किशोर मणिहार, देवी सिंह बडगूजर, राजेश पाराशर, मिठ्ठू लाल सोनी, कैलाश नागर और बबलू पाराशर सहित कई धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस नगर परिक्रमा को सफल बनाने की अपील की। आयोजन को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।1
- अजमेर के पीसांगन में ₹35 लाख की चोरी सुलझाने वाली पुलिस टीम का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस साहसिक कार्य के लिए पुलिसकर्मियों का अभिनंदन कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।1
- मदर्स डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार ने रायपुर के राजकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्हें पोषण आहार और बेबी किट वितरित कर मातृत्व का सम्मान किया गया, साथ ही पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी चर्चा हुई और भविष्य में ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।1
- कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की नई पहल “महिला सुरक्षा वाहिनी 1090” का शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा होगी और मजबूत कोटपुतली बहरोड़ 08 मई 20262
- शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस पर छबील एवं मिल्क रोज प्रसाद का वितरण1
- अजमेर में यातायात विभाग ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी दे रहा है कि यदि वे अपने वाहनों से करियर नहीं हटाते हैं, तो ₹1000 का चालान काटा जाएगा। इस फरमान के विरोध में क्रांति सेना और ई-रिक्शा चालकों ने मिलकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।1