logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डॉक्टर' बनने का भूत उतरा,बिना डिग्री मरीजों को ठोक रहा था इंजेक्शन,CM पोर्टल की डॉक्टर' बनने का भूत उतरा,बिना डिग्री मरीजों को ठोक रहा था इंजेक्शन,CM पोर्टल की शिकायत पर स्वास्थ विभाग का छापा,केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर,बरौली बाज़ार में चल रहा था 'अवैध अस्पताल', संदीप कुमार की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला...... हरदोई।बरौली में बिना किसी डॉक्टरी डिग्री या डिप्लोमा के मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बरौली बाज़ार घनश्याम नगर में बघौली-प्रतापपुर रोड पर चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक छापा मारकर उसे सील कर दिया।कछौना थाना क्षेत्र के पतसेनी काशीनगर निवासी संदीप कुमार पुत्र चंद्रपाल ने बीते 17 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर इस फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नीमडाढा गांव का रहने वाला सत्यम शुक्ला बिना किसी वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन, डिग्री या डिप्लोमा के दुकान चला रहा है। वह मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक खोलकर मरीजों को इंजेक्शन लगाना, ग्लूकोज ड्रिप चढ़ाना और गंभीर दवाइयां देने जैसे खतरनाक काम कर रहा था।शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि यह अप्रशिक्षित युवक रोजाना क्षेत्र के सैकड़ों सीधे-साधे और गरीब मरीजों की जान जोखिम में डाल रहा था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामला दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन में आई और 30 जुलाई 2026 को मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया।मेडिकल स्टोर बंद होने के बाद अब पीड़ित संदीप कुमार ने बेनीगंज कोतवाली प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी सत्यम शुक्ला के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी और विधिक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी जनता के स्वास्थ्य के साथ ऐसा जानलेवा मजाक न कर सके। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

6 hrs ago
user_P D tiwari Journalist
P D tiwari Journalist
संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
1f3ea967-384f-47c3-8d3b-42efd4652b0b

डॉक्टर' बनने का भूत उतरा,बिना डिग्री मरीजों को ठोक रहा था इंजेक्शन,CM पोर्टल की डॉक्टर' बनने का भूत उतरा,बिना डिग्री मरीजों को ठोक रहा था इंजेक्शन,CM पोर्टल की शिकायत पर स्वास्थ विभाग का छापा,केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर,बरौली बाज़ार में चल रहा था 'अवैध अस्पताल', संदीप कुमार की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला...... हरदोई।बरौली में बिना किसी डॉक्टरी डिग्री या डिप्लोमा के मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बरौली बाज़ार घनश्याम नगर में बघौली-प्रतापपुर रोड पर चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक छापा मारकर उसे सील कर दिया।कछौना थाना क्षेत्र के पतसेनी काशीनगर निवासी संदीप कुमार पुत्र चंद्रपाल ने बीते 17 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर इस फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नीमडाढा गांव का रहने वाला सत्यम शुक्ला बिना किसी वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन, डिग्री

b64f560e-f312-4f22-a051-628aab90674f

या डिप्लोमा के दुकान चला रहा है। वह मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक खोलकर मरीजों को इंजेक्शन लगाना, ग्लूकोज ड्रिप चढ़ाना और गंभीर दवाइयां देने जैसे खतरनाक काम कर रहा था।शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि यह अप्रशिक्षित युवक रोजाना क्षेत्र के सैकड़ों सीधे-साधे और गरीब मरीजों की जान जोखिम में डाल रहा था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामला दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन में आई और 30 जुलाई 2026 को मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया।मेडिकल स्टोर बंद होने के बाद अब पीड़ित संदीप कुमार ने बेनीगंज कोतवाली प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी सत्यम शुक्ला के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी और विधिक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी जनता के स्वास्थ्य के साथ ऐसा जानलेवा मजाक न कर सके। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत ढकवा माल में दिनांक 31.7.26 दिन बृहस्पतिवार को दर्जनों कावड़िया अति प्राचीन शिव मंदिर पर एकत्र हुए वहां से दर्जनों कांवरिया बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए या कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम जाएंगे और वहां पर बाबा को जला अभिषेक करेंगे कांवरियों ने बताया कि यह उनकी तीसरी कावड़ यात्रा है इससे पहले वह कानपुर बिठूर घाट से जल लेकर लोधेश्वर बाराबंकी के लिए कई बार गए जिसमें से कांवरिया ने बताया की बाबा बैजनाथ धाम पहले दो ही कांवरिया गए थे उसके बाद आस्था और उमंग के साथ दर्जनों कावरिया जाने लगे शुभम लवलेश सर्वेश सुरेश राहुल विनीत बाबू प्रियांशु अनेक कांवरिया हुए शामिल
    1
    ग्राम पंचायत ढकवा माल में दिनांक 31.7.26 दिन बृहस्पतिवार को दर्जनों कावड़िया अति प्राचीन शिव मंदिर पर एकत्र हुए वहां से दर्जनों कांवरिया बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए या कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम जाएंगे और वहां पर बाबा को जला अभिषेक करेंगे कांवरियों ने बताया कि यह उनकी तीसरी कावड़ यात्रा है इससे पहले वह कानपुर बिठूर घाट से जल लेकर लोधेश्वर बाराबंकी के लिए कई बार गए जिसमें से कांवरिया ने बताया की बाबा बैजनाथ धाम पहले दो ही कांवरिया गए थे उसके बाद आस्था और उमंग के साथ दर्जनों कावरिया जाने लगे शुभम लवलेश सर्वेश सुरेश राहुल विनीत बाबू प्रियांशु अनेक कांवरिया हुए शामिल
    user_अभिषेक कुमार अवस्थी
    अभिषेक कुमार अवस्थी
    Insurance Agent मलिहाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ सिधौली के मऊ पंचायत भवन में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर। संवाददाता,,नरेश गुप्ता मऊ अटरिया सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को सिधौली विकासखंड के ग्राम पंचायत मऊ स्थित पंचायत भवन में पद्मावती संकुल स्तरीय समिति (संघ) के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा समूहों को मजबूत बनाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मिशन प्रबंधन इकाई सिधौली की टीम, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा। "नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान" तथा "समूह से समृद्धि की ओर" के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    2
    मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ
मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ
सिधौली के मऊ पंचायत भवन में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर।
संवाददाता,,नरेश गुप्ता 
मऊ अटरिया सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को सिधौली विकासखंड के ग्राम पंचायत मऊ स्थित पंचायत भवन में पद्मावती संकुल स्तरीय समिति (संघ) के कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
कार्यालय का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा समूहों को मजबूत बनाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मिशन प्रबंधन इकाई सिधौली की टीम, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।
"नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान" तथा "समूह से समृद्धि की ओर" के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसके बाद अब रुचिका ने माफ़ी माँगी है।
    1
    मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ।

नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसके बाद अब रुचिका ने माफ़ी माँगी है।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    12 min ago
  • लखनऊ - यूजीसी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर शहीद स्मारक.पर स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारी कर रहे थे धरना वजीरगंज पुलिस ने पदाधिकारी को लिया हिरासत में
    1
    लखनऊ - यूजीसी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर शहीद स्मारक.पर
स्वर्ण मोर्चा  के पदाधिकारी कर रहे थे धरना वजीरगंज पुलिस ने पदाधिकारी को लिया हिरासत में
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अटरिया,ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद किसान को नहीं मिली खाद, धरावा सहकारी समिति पर कालाबाजारी का आरोप; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद किसान को नहीं मिली खाद, धरावा सहकारी समिति पर कालाबाजारी का आरोप; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर। जनपद के सिधौली तहसील अंतर्गत अटरिया थाना क्षेत्र में किसानों को खाद वितरण में कथित अनियमितता और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। बेडसापुर गांव निवासी किसान मुंशीलाल पुत्र मिठाई लाल ने सहकारी समिति धरावा पर उनके हिस्से की डीएपी एवं यूरिया खाद को फर्जी तरीके से रिसीव दिखाकर कालाबाजारी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान के अनुसार उसने शासन की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत डीएपी एवं यूरिया खाद प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग कराई थी। बुकिंग की पुष्टि होने के बाद वह सहकारी समिति धरावा पहुंचा। लंबी कतार में घंटों इंतजार करने के बाद जब उसका नंबर आया तो बायोमेट्रिक सत्यापन सफल हो गया, लेकिन समिति कर्मचारियों ने यह कहकर खाद देने से इनकार कर दिया कि उसका पंजीकरण निरस्त हो गया है और दोबारा आवेदन करना होगा। किसान ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है, इसलिए समिति कर्मचारियों की बात पर भरोसा कर वापस लौट गया। बाद में जब वह सहज जन सेवा केंद्र पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके नाम पर बुक की गई खाद पहले ही सिस्टम में "रिसीव" दर्शाई जा चुकी है। ऐसे में अब उसे खाद नहीं मिल सकती और अगली शिफ्ट में दोबारा आवेदन करना होगा। पीड़ित का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से उसकी फसल प्रभावित होने की आशंका है। उसने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उसे उसका अधिकार दिलाने की मांग की है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि खाद वितरण में गड़बड़ी और कालाबाजारी की शिकायतें कोई नई बात नहीं हैं। उनका कहना है कि कई किसान इसी प्रकार की समस्याओं का सामना कर चुके हैं। किसानों का आरोप है कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बावजूद कुछ लोग तकनीकी खामियों और किसानों की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि सरकार ने किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन बुकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू की है। यदि किसान के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। (नोट: सहकारी समिति पर लगाए गए आरोप किसान की शिकायत पर आधारित हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।)
    1
    अटरिया,ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद किसान को नहीं मिली खाद, धरावा सहकारी समिति पर कालाबाजारी का आरोप; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत
ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद किसान को नहीं मिली खाद, धरावा सहकारी समिति पर कालाबाजारी का आरोप; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
अटरिया सीतापुर। जनपद के सिधौली तहसील अंतर्गत अटरिया थाना क्षेत्र में किसानों को खाद वितरण में कथित अनियमितता और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। बेडसापुर गांव निवासी किसान मुंशीलाल पुत्र मिठाई लाल ने सहकारी समिति धरावा पर उनके हिस्से की डीएपी एवं यूरिया खाद को फर्जी तरीके से रिसीव दिखाकर कालाबाजारी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित किसान के अनुसार उसने शासन की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत डीएपी एवं यूरिया खाद प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग कराई थी। बुकिंग की पुष्टि होने के बाद वह सहकारी समिति धरावा पहुंचा। लंबी कतार में घंटों इंतजार करने के बाद जब उसका नंबर आया तो बायोमेट्रिक सत्यापन सफल हो गया, लेकिन समिति कर्मचारियों ने यह कहकर खाद देने से इनकार कर दिया कि उसका पंजीकरण निरस्त हो गया है और दोबारा आवेदन करना होगा।
किसान ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है, इसलिए समिति कर्मचारियों की बात पर भरोसा कर वापस लौट गया। बाद में जब वह सहज जन सेवा केंद्र पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके नाम पर बुक की गई खाद पहले ही सिस्टम में "रिसीव" दर्शाई जा चुकी है। ऐसे में अब उसे खाद नहीं मिल सकती और अगली शिफ्ट में दोबारा आवेदन करना होगा।
पीड़ित का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से उसकी फसल प्रभावित होने की आशंका है। उसने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उसे उसका अधिकार दिलाने की मांग की है।
स्थानीय किसानों का आरोप है कि खाद वितरण में गड़बड़ी और कालाबाजारी की शिकायतें कोई नई बात नहीं हैं। उनका कहना है कि कई किसान इसी प्रकार की समस्याओं का सामना कर चुके हैं। किसानों का आरोप है कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बावजूद कुछ लोग तकनीकी खामियों और किसानों की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सरकार ने किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन बुकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू की है। यदि किसान के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
(नोट: सहकारी समिति पर लगाए गए आरोप किसान की शिकायत पर आधारित हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।)
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Pile Cover Block 75mm Hai To Dia 150mm Kyu Hota Hai? | Pile Reinforcement Full
    1
    Pile Cover Block 75mm Hai To Dia 150mm Kyu Hota Hai? | Pile Reinforcement Full
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.