*संदिग्ध मौत पर बवाल: परिजनों का हत्या का आरोप, पुलिस आत्महत्या बता रही* कौशांबी। थाना करारी के इब्राहिमपुर गांव में 55 वर्षीय मिश्रीलाल की संदिग्ध मौत को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है। परिजनों का आरोप है कि मिश्रीलाल की हत्या की गई है और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात हत्या की ओर इशारा करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
*संदिग्ध मौत पर बवाल: परिजनों का हत्या का आरोप, पुलिस आत्महत्या बता रही* कौशांबी। थाना करारी के इब्राहिमपुर गांव में 55 वर्षीय मिश्रीलाल की संदिग्ध मौत को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है। परिजनों का आरोप है कि मिश्रीलाल की
हत्या की गई है और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात हत्या की ओर इशारा करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत
हो रहा है, हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी3
- Post by Ram singh passi ⚔️1
- सराय अकिल पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी रजनीश पांडेय को किया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक चायल/कौशाम्बी...सराय अकिल पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी रजनीश पांडेय को गिरफ्तार किया है। गैंग लीडर/अभियुक्त रजनीश पाण्डेय पुत्र धर्मेन्द्र निवासी जयन्तीपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर लगातार हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूल करने, जबरन उधार के रूप में पैसे वसूल कर जनता में भय व आतंक व्याप्त करते हुये लोक व्यवस्था भंग कर आर्थिक लाभ अर्जित किये जाने की विश्वसनीय सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल द्वारा नियमानुसार विधिक प्रक्रिया के उपरान्त थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/26 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट बनाम गैग लीडर रजनीश पाण्डेय आदि पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा टीमों का गठन कर निर्देशित किया गया था। गौरतलब हो कि अभियुक्त रजनीश पाण्डेय (गैंग लीडर) अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने हेतु शरीर सम्बन्धित अपराध कारित करता है। अभियुक्तों का जनता में भय व आतंक व्याप्त है और जनता के लोग इनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराने व गवाही देने से डरते है। अभियुक्त रजनीश पाण्डेय पर पूर्व में हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोग में 50,000 /- रू0 का ईनाम घोषित किया गया था जिसमें गिरफ्तारी के भय से माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था तथा यह थाने के हिस्ट्रीशीटरो की सूची में क्रमांक 34ए पर अंकित अपराधी है। अभियुक्त रजनीश पाण्डेय द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 1. दिनांक 22.06.2025 को भारत लाल साहू निवासी ग्राम कटरा बसुहार थाना सराय अकिल जो अपने पान की दुकान पर बैठा था जो दिव्यांग है, उनसे जबरन उधार का गुटखा मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया था। 2. दिनांक 24.08.2025 को वादी दीपक कुमार त्रिपाठी पुत्र हरिश्चन्द्र त्रिपाठी निवासी ग्राम बैर आमद करारी थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी जिनकी बेनीराम कटरा चौराहे पर चाय/नास्ते की दुकान है उनसे मुफ्त में नास्ता मांगने व न देने पर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सराय अकिल पर क्रमशः मु0अ0सं0 156/25 धारा 109/3 (5) बीएनएस व मु0अ0सं0 210/25 धारा 352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त के अतिरिक्त अभियुक्तगण का लम्बा आपराधिक इतिहास है। थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त रजनीश पाण्डेय पुत्र धर्मेन्द्र निवासी जयन्तीपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।1
- सवर्ण समाज की महिलाओं, बेटियों की दहाड़, UGC पर भरी हुंकार, दिल्ली तक हाहाकार ? खाई राजपूतों पर सबसे बड़ी सवर्णोंने कसम ? #UGCProtest #JaipurProtest #SavarnAndolan #WomenPower #BreakingNews #IndiaNews #StudentProtest #ReservationDebate #DelhiNews #ViralNews1
- Post by Devendra Kumar2
- जगतपुर, रायबरेली। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह मंदिर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर तथा कस्बा जगतपुर से लगभग 2 किलोमीटर दूर शंकरपुर स्थित राना बेनी माधव बक्श सिंह इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर स्थित है। 1857 की क्रांति के महानायक राना बेनी माधव बक्श सिंह की कर्मभूमि शंकरपुर में उनके पूर्वजों द्वारा निर्मित यह मंदिर आज शक्तिपीठ के रूप में विख्यात है। मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, यही कारण है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम को विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, रायबरेली के जिला महासचिव दीपक कुमार, डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, अमित कुमार, निखिल यादव सहित कई लोगों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी शिव बहादुर बाजपेई, शिवम बाजपेई और रमन बाजपेई ने बताया कि भक्तों का सहयोग निरंतर मिल रहा है और चैत्र नवरात्रि भर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर के आसपास पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुजारियों का कहना है कि सच्चे मन से मां के दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1