अतिक्रमण के खिलाफ चला पुलिस का अभियान, सड़कें कराई खाली श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान द्वारा थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के बदला चौराहा पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही दुकानदारों एवं आमजन से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें और सड़क व सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें।पुलिस की यह कार्रवाई जनहित में की गई, जिससे आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

- जालौन में जमीनी विवाद बना जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में हुई मारपीट, जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं आई आमने-सामने, जमीन का विवाद इतना भड़का महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती आई नजर, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंग और धक्का मुक्की के साथ देखने को मिली दबंगई, झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर जमीन पर गिरी, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के रावगंज इलाके का मामला..!!!!!!1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छोटे बच्चों को मोबाइल ना दे उन्हें कॉपी किताब दें और काफी किताब से बच्चों को पढ़ाया मोबाइल से बच्चों को आदत से ना बिगड़े, बच्चों को मोबाइल देकर आप अपराध कर रहे हैं यह अपराध मत करिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा1
- बच्चों की सुरक्षा अब सर्वोच्च प्राथमिकता बन चुकी है। शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बहराइच में इस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बहराइच में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क पर उतरकर स्कूली बसों की सघन चेकिंग की। इस दौरान कई स्कूल वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं। जांच में सामने आया कि कई बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रही थीं। कुछ के बीमा और परमिट की मियाद समाप्त हो चुकी थी, जबकि कई वाहनों में सुरक्षा उपकरण तक मौजूद नहीं थे। नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई करते हुए 6 स्कूली बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल वाहन चालकों को तत्काल अपने-अपने थानों से चरित्र सत्यापन कराना होगा। बिना वेरिफिकेशन के वाहन संचालन पर कार्रवाई तय है। परिवहन विभाग का यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा, जिसका मकसद है—स्कूली बच्चों को सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना।3
- Post by सकील अहमद1
- प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 6 स्कूली वाहन सीज़ बहराइच। बच्चों की सुरक्षा अब सर्वोच्च प्राथमिकता बन चुकी है। शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बहराइच में इस अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही सामने आई है। जिसमें परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क पर उतरकर स्कूली बसों की सघन चेकिंग की। इस दौरान कई स्कूल वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं। जांच में सामने आया कि कई बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रही थीं। कुछ के बीमा और परमिट की मियाद समाप्त हो चुकी थी, जबकि कई वाहनों में सुरक्षा उपकरण तक मौजूद नहीं थे। नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्यवाही करते हुए 6 स्कूली बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस कार्यवाही से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल वाहन चालकों को तत्काल अपने-अपने थानों से चरित्र सत्यापन कराना होगा। बिना वेरिफिकेशन के वाहन संचालन पर कार्रवाई तय है। परिवहन विभाग का यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा, जिसका मकसद है—स्कूली बच्चों को सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना। पीटीओ अवध राज गुप्ता ने चेतावनी दी है की अनफिट वाहन चलाने पर FIR होगी, साथ ही ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य है।3
- सावधान ‼️ कोरोना अलर्ट 🔔1
- Post by Janta ki awaz 6471
- मेरठ में 50 हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार 22 साल से फरार चल रहा था तिलक उर्फ बल्लू1
- Post by Latest news india1