रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 08 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मुनि की रेती एवं तपोवन बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, डेयरी एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रख-रखाव तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 08 नमूने संकलित किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बर्फी एवं घेवर के 04, पनीर के 02 तथा दही के 02 नमूने जांच हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि कोई नमूना मानकों पर असफल पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छोटे-बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर समान रूप से निगरानी रखी जा रही है। खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठानों में मूल्य सूची चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपलिंग एवं निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखने तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री एवं मिठाइयां खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, स्वच्छता एवं प्रतिष्ठान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर बलवंत चौहान सहित विभागीय टीम शामिल रही।
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 08 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मुनि की रेती एवं तपोवन बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, डेयरी एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रख-रखाव तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का
जायजा लेते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 08 नमूने संकलित किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बर्फी एवं घेवर के 04, पनीर के 02 तथा दही के 02 नमूने जांच हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि कोई नमूना मानकों पर असफल पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छोटे-बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर समान रूप से निगरानी रखी जा रही है। खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण
के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठानों में मूल्य सूची चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपलिंग एवं निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखने तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री एवं मिठाइयां खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, स्वच्छता एवं प्रतिष्ठान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर बलवंत चौहान सहित विभागीय टीम शामिल रही।
- लक्सर भाजपा के नेताओं में रक्षाबंधन को लेकर प्रतिस्पर्धा, पवित्र पर्व को राजनीतिक लूट-खसोट का पर्याय बनाया जा रहा: रविंद्र सिंह आनंद1
- हरिद्वार बस स्टैंड के पास युवक की बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल । हरिद्वार बस स्टैंड के पास युवक की बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल ।1
- लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) लक्सर के रॉयल पैलेस में आयोजित रक्षा सूत्र मातृशक्ति अभियान का भव्य कार्यक्रम आयोजन बहनों ने बांधा सचिन अग्रवाल की कलाई पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाऐ रही मौजूद1
- दिल्ली में कपल गिरफ्तार:पाकिस्तानी हैंडलर से 2 साल से संपर्क #news #latestnews #trend #isi #indian1
- ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में AIIMS बनेगा, तभी पहाड़ का जीवन बचेगा! #गैरसैंण_में_AIIMS #मातृशक्ति_जागो #पहाड़_की_आवाज #AIIMS_गैरसैंण #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #PostViral #GenZ1
- 🎓 सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, 🪖 नशामुक्ति का भी संदेश The Aman Times | देहरादून 🎓 सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, 🪖 नशामुक्ति का भी संदेश गढ़वाल राइफल्स और CIMS ग्रुप के बीच MOU हुआ है। इसके तहत वीर नारियों और बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ की जाएगी, जबकि सैनिकों व उनके आश्रितों को उच्च शिक्षा में 40% फीस की छूट मिलेगी। अग्निवीर भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वहीं लैंसडाउन में सजग इंडिया की नशामुक्ति मुहिम के तहत ललित मोहन जोशी ने करीब 2 हजार अग्निवीरों सहित सैन्य अधिकारियों और जवानों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जवानों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की शपथ ली। शिक्षा और नशामुक्ति की इस दोहरी पहल ने सैनिक परिवारों और युवाओं के बीच सकारात्मक संदेश दिया।1
- अंकित बालियान हत्याकांड: CCTV में कैद हमलावर, बाइक से फरार हुए बदमाश शामली: हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान की हत्या के बाद हमलावरों की CCTV तस्वीरें सामने आई हैं। फुटेज में बदमाश बाइक से फरार होते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चार हमलावर दो बाइकों से मौके से भागे थे। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। अंकित बालियान की बुधवार शाम शामली शहर में जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गोगी गैंग से जुड़े भोलू शाहपुरिया द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।1
- रक्षाबंधन पर स्वामी रामदेव का संदेश, बहनों से बंधवाई राखी; बोले- भेदभाव छोड़ एकता को दें मजबूती रक्षाबंधन पर स्वामी रामदेव का संदेश, बहनों से बंधवाई राखी; बोले- भेदभाव छोड़ एकता को दें मजबूती1
- डालनवाला में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के मोहिनी रोड स्थित सर्वेंट क्वार्टर में आपसी विवाद के दौरान पति रामजी पाल ने पत्नी सोनू पाल पर धारदार पाठल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी खुद आराघर चौकी पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाठल भी बरामद किया गया।1