logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंकित बालियान हत्याकांड: CCTV में कैद हमलावर, बाइक से फरार हुए बदमाश शामली: हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान की हत्या के बाद हमलावरों की CCTV तस्वीरें सामने आई हैं। फुटेज में बदमाश बाइक से फरार होते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चार हमलावर दो बाइकों से मौके से भागे थे। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। अंकित बालियान की बुधवार शाम शामली शहर में जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गोगी गैंग से जुड़े भोलू शाहपुरिया द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

10 hrs ago
user_Viral Zone
Viral Zone
Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
10 hrs ago

अंकित बालियान हत्याकांड: CCTV में कैद हमलावर, बाइक से फरार हुए बदमाश शामली: हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान की हत्या के बाद हमलावरों की CCTV तस्वीरें सामने आई हैं। फुटेज में बदमाश बाइक से फरार होते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चार हमलावर दो बाइकों से मौके से भागे थे। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। अंकित बालियान की बुधवार शाम शामली शहर में जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गोगी गैंग से जुड़े भोलू शाहपुरिया द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • अकेले पुलिसकर्मी को भीड़ ने घेरा, पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां The Aman Times | रुड़की 🚨 अकेले पुलिसकर्मी को भीड़ ने घेरा, पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां पिरान कलियर में बाइक पार्किंग को लेकर विवाद, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रुड़की/हरिद्वार_ पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र में दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले के दौरान बाइक पार्किंग को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, मेले में पुलिसकर्मी एक ठेले के पास खड़ी बाइक को हटवा रहे थे। इसी दौरान हजारा ग्रंट निवासी तालिब नाम के व्यक्ति से पुलिसकर्मी की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और अकेले पुलिसकर्मी को घेरकर हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। वायरल वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मियों से बहस करते और इसके बाद पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के लिए लाठी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में तालिब नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि नियमों के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 🎥 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
    1
    अकेले पुलिसकर्मी को भीड़ ने घेरा, पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां
The Aman Times | रुड़की
🚨 अकेले पुलिसकर्मी को भीड़ ने घेरा, पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां
पिरान कलियर में बाइक पार्किंग को लेकर विवाद, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रुड़की/हरिद्वार_
पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र में दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले के दौरान बाइक पार्किंग को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मेले में पुलिसकर्मी एक ठेले के पास खड़ी बाइक को हटवा रहे थे। इसी दौरान हजारा ग्रंट निवासी तालिब नाम के व्यक्ति से पुलिसकर्मी की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और अकेले पुलिसकर्मी को घेरकर हंगामा करने लगे।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। वायरल वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मियों से बहस करते और इसके बाद पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के लिए लाठी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने मामले में तालिब नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि नियमों के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
🎥 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    28 min ago
  • गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर जताया शोक गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर जताया शोक शामली में हरियाणवनी । गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्राम बनती खेड़ा पहुंचीं और मृतक अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी तथा क्षेत्र के लोग परिवार के साथ खड़े हैं। सांसद इकरा हसन ने मृतक अंकित बालियान के पिता की फोन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता भी कराई। सांसद के अनुसार, अखिलेश यादव ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक चौधरी नाहिद हसन भी ग्राम बनती खेड़ा में मौजूद रहे।
    1
    गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन  पर बात कर  जताया शोक
गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन  पर बात कर  जताया शोक
शामली में हरियाणवनी । गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्राम बनती खेड़ा पहुंचीं और मृतक अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी तथा क्षेत्र के लोग परिवार के साथ खड़े हैं।
सांसद इकरा हसन ने मृतक अंकित बालियान के पिता की फोन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता भी कराई। सांसद के अनुसार, अखिलेश यादव ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक चौधरी नाहिद हसन भी ग्राम बनती खेड़ा में मौजूद रहे।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • सहारनपुर चिलकाना पुलिस ने ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने वाले 2 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, मोटर समेत तांबा-एल्युमीनियम तार और चोरी के औजार बरामद सहारनपुर चिलकाना। ट्यूबवेलों से बिजली की मोटर चोरी कर उन्हें काटकर तांबा और एल्युमीनियम निकालने वाले दो आरोपियों को चिलकाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की एक बिजली मोटर, 8.400 किलो एल्युमीनियम तार, 3.112 किलो तांबे का तार और चोरी में इस्तेमाल हथौड़ा, छैनी व ग्राइंडर बरामद किया।पुलिस के अनुसार, गांव नारायणपुर गुर्जर निवासी हर्षित ने 26 अगस्त को शिकायत दी थी कि उसकी और पड़ोसियों की चार अन्य ट्यूबवेलों से बिजली की मोटर चोरी हो गई हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नारायणपुर से लालवाला जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान मुशर्रफ उर्फ जुबला निवासी दूधगढ़ और मोसीन निवासी भिलपुरा, यमुनानगर हरियाणा को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने 24-25 अगस्त की रात चार-पांच ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, वे मोटरों को काटकर तांबा-एल्युमीनियम निकालते थे और लोहे का हिस्सा खेतों में फेंक देते थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    1
    सहारनपुर चिलकाना पुलिस ने ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने वाले 2 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, मोटर समेत तांबा-एल्युमीनियम तार और चोरी के औजार बरामद
सहारनपुर चिलकाना। ट्यूबवेलों से बिजली की मोटर चोरी कर उन्हें काटकर तांबा और एल्युमीनियम निकालने वाले दो आरोपियों को चिलकाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की एक बिजली मोटर, 8.400 किलो एल्युमीनियम तार, 3.112 किलो तांबे का तार और चोरी में इस्तेमाल हथौड़ा, छैनी व ग्राइंडर बरामद किया।पुलिस के अनुसार, गांव नारायणपुर गुर्जर निवासी हर्षित ने 26 अगस्त को शिकायत दी थी कि उसकी और पड़ोसियों की चार अन्य ट्यूबवेलों से बिजली की मोटर चोरी हो गई हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नारायणपुर से लालवाला जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान मुशर्रफ उर्फ जुबला निवासी दूधगढ़ और मोसीन निवासी भिलपुरा, यमुनानगर हरियाणा को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने 24-25 अगस्त की रात चार-पांच ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, वे मोटरों को काटकर तांबा-एल्युमीनियम निकालते थे और लोहे का हिस्सा खेतों में फेंक देते थे।  आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • दिल्ली में बाढ़.की स्थिति बनी हुई है... खतरे के निशान के बिल्कुल नजदीक. दिल्ली
    1
    दिल्ली में बाढ़.की स्थिति बनी हुई है...
 खतरे के निशान के बिल्कुल नजदीक. दिल्ली
    user_Social media  (24 news)
    Social media (24 news)
    Credit reporting agency सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी। नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
    1
    नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    5 hrs ago
  • नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 469 लोगों की मौत नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव में कई घर और अन्य संरचनाएं बह गईं, जबकि लोग जान बचाने के लिए छतों और बालकनियों में शरण लेने को मजबूर हुए। अब तक कम से कम 469 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
    1
    नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 469 लोगों की मौत
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव में कई घर और अन्य संरचनाएं बह गईं, जबकि लोग जान बचाने के लिए छतों और बालकनियों में शरण लेने को मजबूर हुए। अब तक कम से कम 469 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
    1
    नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
    user_Jurnalist zahid
    Jurnalist zahid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • डालनवाला में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के मोहिनी रोड स्थित सर्वेंट क्वार्टर में आपसी विवाद के दौरान पति रामजी पाल ने पत्नी सोनू पाल पर धारदार पाठल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी खुद आराघर चौकी पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाठल भी बरामद किया गया।
    1
    डालनवाला में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के मोहिनी रोड स्थित सर्वेंट क्वार्टर में आपसी विवाद के दौरान पति रामजी पाल ने पत्नी सोनू पाल पर धारदार पाठल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी खुद आराघर चौकी पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाठल भी बरामद किया गया।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.