डीएम दफ्तर पर खाद-बीज व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन PM के नाम सोपा ज्ञापन अधिकारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप देश के अन्नदाता को खाद-बीज उपलब्ध कराने वाले करीब 5 लाख व्यापारी आज सड़कों पर हैं। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आज पूरे भारत के साथ-साथ मथुरा में भी खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी है। और मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा व्यापारियों का आरोप है कि पिछले 10 सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। वही व्यापारियों के साथ सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे डीएम दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहां की इससे पहले भी इन व्यापारियों ने 6 महीने पहले प्रदर्शन किया था उस वक्त आश्वासन मिला लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ उन्होंने तर्क दिया कि डीलर इन व्यापारियों से अवैध वसूली करते हैं जिसके चलते व्यापारियों को महंगे दामों में खाद बीज बेचना पड़ता हे जिस वजह से किसान परेशान होते है इसी के चलते व्यापारियों ने आज 13 सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन सोपते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी जायज मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो यह सांकेतिक विरोध आने वाले समय में एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप लेगा

- फरह -- बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी, दर्दनाक हादसे में छीनी परिवार की खुशियाँ ,,1
- मथुरा जनपद के कोसीकला में विद्युत विभाग के अवर अभियंता के निलंबन के विरोध में कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। समस्त विद्युत कर्मी कोसीकला स्थित एक्सईएन कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और निलंबन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने निलंबन की कार्रवाई को एकतरफा और अनुचित करार देते हुए विभागीय अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि निलंबित अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचार ने विभाग में संसाधनों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि सीमित संसाधनों और कम स्टाफ के बावजूद उनसे बेहतर कार्य की अपेक्षा की जाती है, जो व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने विभाग से पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की, ताकि कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। धरना प्रदर्शन के चलते एक्सईएन कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।4
- 🎬 बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा पहुंचे धर्मनगरी वृन्दावन, भक्तिमय माहौल में दिखे रंगे1
- Post by RPR NEWS TV1
- Post by Rahul1
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- Post by Brajvir Singh1
- सोमवार 27 अप्रैल जनपद मथुरा के कस्बा छाता में स्थानीय गौ भक्तों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा 'गौ माँ सम्मान आवाहन' के बैनर तले एक विशाल पदयात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने और उनके संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाने की माँग करना था। तहसील छाता से कस्बा के प्रमुख मार्गो होते हुए भक्ति और उत्साह के साथ सैकड़ों की संख्या में एकत्रित गौ भक्तों ने पदयात्रा निकाली। "गौ माता की जय" और "गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो" जैसे नारों से पूरा कस्बा छाता वातावरण गूँज उठा। भक्तों का कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें संवैधानिक रूप से सर्वोच्च सम्मान मिलना अनिवार्य है। इस रैली में ब्रज के तमाम संत बड़े-बड़े साधु संत भी पधारे। स्वयं रमेश बाबा भी बरसाना से चलकर रैली में सम्मिलित हुए, रैली के समापन पर सभी प्रदर्शनकारी तहसील कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने उप जिला अधिकारी (SDM) वैभव गुप्ता को देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, राज्यपाल उत्तर प्रदेश,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख माँगें रखी गईं: गौ माता को अविलंब 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए। गौ तस्करी और गौ हत्या के विरुद्ध देशव्यापी सख्त कानून बने। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी गौशालाओं का प्रभावी संचालन हो। सड़कों पर लावारिस घूम रहे गोवंश के लिए उचित आश्रय और चारे की व्यवस्था की जाए। रैली को संबोधित करते हुए प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि पर्यावरण और कृषि की रक्षा के लिए भी गौ रक्षा आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आगामी दिनों में यह राम मंदिर जैसा आंदोलन बन व्यापक रूप लेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।4