Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौ रक्षों का विशाल प्रदर्शन मथुरा जनपद में जगह-जगह पर किया गया
Rahul
गौ रक्षों का विशाल प्रदर्शन मथुरा जनपद में जगह-जगह पर किया गया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- देश के अन्नदाता को खाद-बीज उपलब्ध कराने वाले करीब 5 लाख व्यापारी आज सड़कों पर हैं। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आज पूरे भारत के साथ-साथ मथुरा में भी खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी है। और मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा व्यापारियों का आरोप है कि पिछले 10 सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। वही व्यापारियों के साथ सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे डीएम दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहां की इससे पहले भी इन व्यापारियों ने 6 महीने पहले प्रदर्शन किया था उस वक्त आश्वासन मिला लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ उन्होंने तर्क दिया कि डीलर इन व्यापारियों से अवैध वसूली करते हैं जिसके चलते व्यापारियों को महंगे दामों में खाद बीज बेचना पड़ता हे जिस वजह से किसान परेशान होते है इसी के चलते व्यापारियों ने आज 13 सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन सोपते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी जायज मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो यह सांकेतिक विरोध आने वाले समय में एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप लेगा1
- गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने हेतु 27 अप्रैल को देशव्यापी ज्ञापन अभियान1
- Post by Brajvir Singh1
- Post by Mukesh Agrawal पत्रकार1
- Post by AP NEWS NEWS1
- हाथरस। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 28 अप्रैल को नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा दोपहर 3 बजे संत आश्रम बगीची, सीयल खेड़ा से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अलीगढ़ रोड स्थित अंबेडकर पार्क, खंदारी गढ़ी पर समाप्त होगी। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए आमजन से विशेष अपील की गई है कि मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर किसी प्रकार के झंडे न लगाए जाएं और न ही किसी अन्य के झंडे हटाए जाएं। साथ ही डीजे पर अश्लील अथवा जातिगत गीत न बजाने की भी हिदायत दी गई है। कार्यक्रम में लगभग आधा दर्जन बैंड, डीजे तथा बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर आधारित करीब 100 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा का शुभारंभ पूज्यनीय केंद्र भिक्खु संघ के नेतृत्व में किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में अनुयायियों के शामिल होने की संभावना है। नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत भी किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह उर्फ टीटू, पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, सरदार सुरजीत सिंह, पवन राज, नेत्रपाल सिंह, शैलेंद्र और डॉ. राहुल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- वृंदावन । भीषण गर्मी से राहत के लिए मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में कृष्णा कुटीर आश्रम में वृद्ध विधवा माताओं को गर्मी से राहत के लिए गरीबों का फ्रिज मटका वितरण साथ में पौष्टिक सत्तू चीनी वितरण किया गया। राधा प्रसाद देव जू ने कहा कि आज के पावन मौके पर सभी वृद्ध विधवा माता के लिए गर्मी से बचाव हेतु मटके और जरूरत की सामग्री श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में वितरण किया गया है मोहिनी बिहारी ने बताया कि जीवात्मा की सेवा सचिव परमात्मा की सेवा होती है। इन सभी वृद्ध विधवा माताओ के साथ उत्सव मना कर मन को बहुत ही शांति प्राप्त हुई है। यह वृद्ध विधवा माताये अपने घर से दूर रहकर अपना जीवन यापन कर रही है। इन वृद्ध माताओं के जीवन में कुछ पल ऐसे भी आते हैं, जिन पलों में यह अपने पारिवारिक जनों को बहुत याद करती है, लेकिन इनके साथ हम सभी को समय-समय पर कुछ समय व्यतीत करना चाहिए, क्योंकि यह विधवा माताएं भी हमारे समाज का एक हिस्सा है। सुनील ने कहा कि महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में समय-समय पर इन वृद्ध विधवा माताओं के लिए कई सेवाओं का आयोजन किया जाता है। समय-समय पर इन माताओं के लिए जरूरत की सामग्री इन तक पहुंचाई जाती है और उनके जीवन में कुछ हंसी के पल भी हमारे द्वारा लाए जाते हैं। वैष्णो दास ने कहा कि श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट अबतक गरीब असहाय नेत्रहीन विधवा माताओ को 1500 से अधिक मटके वितरण कर चुके हैं जीवात्मा की सेवा ठाकुर जी की सच्ची सेवा है। इस मौके पर वैष्णो दास जी, अचल दास जी, योगेश भाई राजस्थान श्याम दास, विराज दुबे, शिल्पा जी, श्याम दास जी, डॉक्टर डीडी गर्ग, नीतू झांसी आदि मौजूद रहे4
- डीएम दफ्तर पर खाद-बीज व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन PM के नाम सोपा ज्ञापन अधिकारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप देश के अन्नदाता को खाद-बीज उपलब्ध कराने वाले करीब 5 लाख व्यापारी आज सड़कों पर हैं। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आज पूरे भारत के साथ-साथ मथुरा में भी खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी है। और मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा व्यापारियों का आरोप है कि पिछले 10 सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। वही व्यापारियों के साथ सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे डीएम दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहां की इससे पहले भी इन व्यापारियों ने 6 महीने पहले प्रदर्शन किया था उस वक्त आश्वासन मिला लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ उन्होंने तर्क दिया कि डीलर इन व्यापारियों से अवैध वसूली करते हैं जिसके चलते व्यापारियों को महंगे दामों में खाद बीज बेचना पड़ता हे जिस वजह से किसान परेशान होते है इसी के चलते व्यापारियों ने आज 13 सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन सोपते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी जायज मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो यह सांकेतिक विरोध आने वाले समय में एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप लेगा1
- Post by AP NEWS NEWS1