बज्जू में बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पत्रकार इकबाल खान बज्जू क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती और गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणपतराम सिगड़ और जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि लंबे समय से क्षेत्र में अघोषित और अनियोजित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के चलते दिन-रात बिजली बाधित रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, पेयजल आपूर्ति की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। नहर बंदी के चलते पानी की सप्लाई बाधित है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे समय, श्रम और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, साथ ही स्वच्छ पानी की कमी से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की अपील की गई। ब्लॉक अध्यक्ष गणपतराम सिगड़ ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती और पानी की समस्या ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है। वहीं जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलाद सिंह मार्शल के अनुसार प्रदर्शन में पीसीसी समन्वयक सुरेंद्र कुमार गोंड, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सांवरलाल भादू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, डॉ. प्रीति मेघवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- दिल्ली के Vivek Vihar में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। बताया जा रहा है कि 8 फ्लैट वाली इस इमारत में आग AC ब्लास्ट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। एक छोटी सी चूक या लापरवाही… और उसकी कीमत कई मासूम जिंदगियों को चुकानी पड़ी। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि हमारी छोटी-सी गलती कई घरों को हमेशा के लिए उजाड़ सकती है। . . . . . . #DelhiFire #VivekVihar #FireAccident #SafetyFirst #BreakingNews1
- रियांबड़ी (नागौर)श्री रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन ऑपरेशन संकल्प- नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही। अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार वज्र प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित आलीशान मकान को किया फ्रिज। फ्रिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत प्लाॅट सहित लगभग 50-60 लाख रूपये है। थानाधिकारी पादूकलां के फ्रिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर जिला श्रीगंगानगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण हैं। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा रियांबडी में आलीशान मकान बना रखा है, जिस पर नागौर पुलिस द्वारा फ्रिजींग की कार्यवाही की गई। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।2
- मूंडवा यहां बालिकाओं ने रैली निकाली और शहर वासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। मनुष्य जीवन में हर व्यक्ति के लिए रामबाण बूटी- शिक्षा, उसमें भी लड़की की शिक्षा ओर भी आवश्यक है। राजकीय बालिका स्कूल की छात्राओं ने जागरूक रैली के माध्यम से संदेश दिया कि "ज्ञान का दीप जलाएंगे-जग में फैला अंधेरा मिटाएंगे " "बेटा-बेटी एक समान, सबको को मिले शिक्षा से सम्मान" फिर एक आहवान एक निमंत्रण कि "महंगी फीस से बचाना है- सरकारी स्कूल में पढ़ने जाना है "। सभी वर्ग, सभी क्षेत्र में लोग अपने-अपने हिसाब से यही कोशिश कर रहे हैं कि शिक्षा के प्रति जागरूक हो, प्रत्येक विद्यार्थी लाभान्वित हो । *संस्था प्रधान का कहना* हम सभी को चाहिए कि सरकारी स्कूल के इस निमंत्रण को स्वीकार करें , सभी अपनी लड़कियों को जितना हो सके, वहां तक पढ़ाएं । आप एक दिन अपने लड़के से ज्यादा लड़की पर गर्व महसूस करेंगे । क्योंकि आजकल लड़कियां दिन रात मेहनत कर रही है पढ़ रही है ।1
- नरुवाली ढाणी मुक्या सड़क से सुरजाराम के खेत तक जाने वाली सड़क में कुलदीप ठीकेदार के द्वार मिट्टी के ट्रैक्टर चला चला के सड़क को खराब कर दिया है पानी डालने का बोला जाता है तो गाली गलौच करता है सड़क पर आने जाने वाले राहगिरो को परेशान करने का समान करना पड़ रहा है रोज़न दोपहिया वहां वाले गिर के चोटिल हो रहे हैं कोई सुनवई नहीं हो रही है1
- कामवन बंगाल में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी के नेतृत्व में नगर पालिका पर आतिशबाजी व मिठाई बांटकर खुशी मनाई और नगर पालिका से लाल दरवाजे तक विजय जुलूस निकाला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी जगत सिंह रहे और व्यापारियों को मिठाई वितरण भी की गई जिसमें सर्वस सैनी राजपाल यादव, चंद्रशेखर शर्मा,घनश्याम ट्रेलर राजेंद्र सक्सेना धर्मवीर लांहोरिया डालचंद गुप्ता प्रभु सरपंच मनीष जयपुरिया राजू फौजी ओम प्रकाश जाटव रविंद्र तरगोत्रा राधाचरण पुजारी बंटी मोबाइल दीपक गर्ग प्रेमचंद कोहली, पहलाद गुर्जर , राजू फौजी,घनश्याम खंडेलवाल गिरीश अहूजा हरीश साहू प्रिंस बंसल बिल्टू शर्मा भीम सिंह अरविंद बजरंग दल राजेंद्र सक्सेना भूरा गुर्जर कलु सरपंच मैं महेश बाल्मिक शाहित सैकड़ो कार्यकर्ता1
- क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिएकृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।1
- पत्रकार इकबाल खान राजस्थान में आंधी,बारिश का दौर लगातार जारी है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज अंधड़ और बारिश के बीच अलग,अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने आज जयपुर सहित 11 जिलों में आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 मई के लिए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। शनिवार को जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, बीकानेर, चूरू और अजमेर सहित कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में हाईटेंशन लाइन टूटने से बाइक सवार युवक यूनुस की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। टोंक जिले के ज्योतिपुरा गांव में पेड़ गिरने से एक बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि अजमेर के लोहागल क्षेत्र में बीपीएल आवास योजना का क्वार्टर ढहने से महिला सोनू की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया।दौसा जिले में भी आंधी-तूफान के बीच कच्चे घर में आग लगने से 18 बकरियां जल गईं और परिवार के चार लोग झुलस गए। वहीं एक अन्य हादसे में मकान की टीनशेड गिरने से महिला घायल हो गई।मौसम के इस बदलाव के बीच कहीं राहत तो कहीं परेशानी देखने को मिल रही है। बीकानेर, चूरू, सीकर और अजमेर में तेज धूलभरी हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर में अब भी भीषण गर्मी का असर जारी है, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे प्रदेश में फिलहाल हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- पादुकलां (नागौर),,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन ऑपरेशन संकल्प- नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही।अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार वज्र प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित आलीशान मकान को किया फ्रिज। फ्रिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत प्लाॅट सहित लगभग 50-60 लाख रूपये है। थानाधिकारी पादूकलां के फ्रिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया।आरोपी के विरूद्ध थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर जिला श्रीगंगानगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण हैं।आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा रियांबडी में आलीशान मकान बना रखा है, जिस पर नागौर पुलिस द्वारा फ्रिजींग की कार्यवाही की गई।नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।थाना पादूकलां पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।4
- कामवन भाजपा कार्यालय पर शहर मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा प्रभारी जगत सिंह के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया1