Shuru
Apke Nagar Ki App…
चांदपुर में नगर पालिका का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे बिजनौर के चांदपुर में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नेहरू चौक से गोकुल नगर मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जे हटाए गए। अभियान का मकसद यातायात व्यवस्था बेहतर करना और लोगों की आवाजाही आसान बनाना है।
Sikandar saifi
चांदपुर में नगर पालिका का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे बिजनौर के चांदपुर में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नेहरू चौक से गोकुल नगर मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जे हटाए गए। अभियान का मकसद यातायात व्यवस्था बेहतर करना और लोगों की आवाजाही आसान बनाना है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चांदपुर में नगर पालिका का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे बिजनौर के चांदपुर में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नेहरू चौक से गोकुल नगर मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जे हटाए गए। अभियान का मकसद यातायात व्यवस्था बेहतर करना और लोगों की आवाजाही आसान बनाना है।1
- *बिजनौर के नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवादा रवाना उर्फ तेलीपुरा में नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने किया घर-घर जाकर जनसंपर्क ग्रामीणों से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं और भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी* *बिजनौर के नूरपुर विधानसभा 24 सीट पर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान की भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी को लेकर मची बड़ी हलचल* *बिजनौर के नूरपुर से हमारे संवाददाता मोहित कुमार की देखिए खास रिपोर्ट* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* #AkankshaChauhan #Noorpur #NoorpurAssembly #NoorpurVidhanSabha #BijnorNews #Bijnor #UttarPradesh #BJP #BJPNews #PoliticalNews #NoorpurNews #JanSampark #GharGharSampark #VikasKiBaat #JankalyanYojana #RuralDevelopment #UPPolitics #UPAssemblyElection2027 #Noorpur2027 #BijnorPolitics #BreakingNews #LatestNews #TezIndiaLiveNews #हरपलकीसबसेतेजखबरआपकेपास *बिजनौर के नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवादा रवाना उर्फ तेलीपुरा में नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने किया घर-घर जाकर जनसंपर्क ग्रामीणों से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं और भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी* *बिजनौर के नूरपुर विधानसभा 24 सीट पर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान की भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी को लेकर मची बड़ी हलचल* *बिजनौर के नूरपुर से हमारे संवाददाता मोहित कुमार की देखिए खास रिपोर्ट* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* #AkankshaChauhan #Noorpur #NoorpurAssembly #NoorpurVidhanSabha #BijnorNews #Bijnor #UttarPradesh #BJP #BJPNews #PoliticalNews #NoorpurNews #JanSampark #GharGharSampark #VikasKiBaat #JankalyanYojana #RuralDevelopment #UPPolitics #UPAssemblyElection2027 #Noorpur2027 #BijnorPolitics #BreakingNews #LatestNews #TezIndiaLiveNews #हरपलकीसबसेतेजखबरआपकेपास1
- नूरपुर धामपुर के बीच में रोड पर हो रहा है बहुत बड़ा गड्ढा वाहन देखकर चलाएं नूरपुर धामपुर के बीच में रोड पर हो रहा है बहुत बड़ा गड्ढा वाहन देखकर चलाएं1
- बिजनौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, जेवरात व अवैध चाकू बरामद बिजनौर (उत्तरप्रदेश) :आर के राज जनपद की थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, दो बैटरे और पुलिस पर हमले में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर मुस्तफाबाद बाईपास से दबोचा थाना कोतवाली शहर पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुस्तफाबाद बाईपास के पास से शावेज पुत्र जाहिद (निवासी ग्राम तरीकमपुर रूपचन्द उर्फ टिक्कोपुर, कोतवाली शहर) को धर दबोचा। इसके साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी असलम पुत्र रफीक (निवासी ग्राम झलरा, कोतवाली शहर) को भी गिरफ्तार किया गया है। तीन मुकदमों से जुड़े हैं तार पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है: मकान में चोरी: 28–29 अगस्त की रात बालाजी धाम कॉलोनी में आरती रानी के बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी व बिजली का सामान चोरी किया गया था। पुलिस टीम पर हमला: 06 सितंबर को जब पुलिस टीम दबिश देने ग्राम गंज पहुंची थी, तब शावेज और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव व कांच की बोतलों से हमला किया था। इस दौरान कांस्टेबल सन्नी की गर्दन पर चाकू से जानलेवा वार किया गया था, जिसमें वे घायल हो गए थे। दुकान में चोरी: आरोपी ने अपने भाई जावेद के साथ मिलकर आरटीओ गेट के पास एक दुकान से 2 बैटरे और नकदी चुराई थी, जिसे कबाड़ी असलम को बेच दिया गया था। बरामदगी का विवरण आभूषण: 1 मंगलसूत्र (पीली धातु), 2 अंगूठियां (पीली धातु) और 1 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु)। हथियार: पुलिस टीम पर हमले में इस्तेमाल किया गया 1 अवैध चाकू। अन्य सामान: चोरी के 2 बैटरे। आरोपी पर दर्ज हैं गैंगस्टर व जानलेवा हमले के कई मामले पुलिस के अनुसार पकड़ा गया शावेज कोतवाली शहर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस-297 ए) है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास (धारा 307), चोरी व आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- अमरोहा में बुलेट से पटाखे छोड़ने का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने परिवार पर बोला हमला, पूरी वारदात CCTV में कैद अमरोहा में घर के गेट के सामने बुलेट से पटाखे छोड़ने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पटाखे छोड़ने से मना करने पर दबंगों ने परिवार के दो युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।बताया जा रहा है कि अमरोहा शहर में कुछ युवक बुलेट से घर के गेट के सामने पटाखे छोड़ रहे थे। परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ युवक और महिलाएं मौके पर पहुंच गए और विरोध करने वाले परिवार के दो युवकों के साथ मारपीट कर दी।CCTV फुटेज में कई लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।मारपीट का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फुटेज और शिकायत के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है।अब सवाल यह है कि आखिर घर के गेट के सामने बुलेट से पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक कैसे पहुंचा और CCTV में कैद इस घटना पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।1
- कौशाम्बी दो युवकों के साथ जमकर मारपीट, वीडियो वायरल किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद युवकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल कोखराज थाना क्षेत्र के गेरसा चौराहा का मामला1
- चांदपुर में बिजली टीम से मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार बिजनौर के चांदपुर में 18 सितंबर को बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया। जेई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।1
- तेज रफ्तार R15 बाइक खड़ी पिकअप से टकराई, युवक की मौके पर मौत मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के ग्राम पंचायत लोदीपुर राजपूत क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे फ्लाईओवर से उतरते ही तेज रफ्तार R15 बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक R15 बाइक से तेज गति में जोया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर से उतरने के बाद सड़क पर खड़ी पिकअप गाड़ी से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। बताया गया कि नेशनल हाईवे पर इन दिनों डिवाइडर का काम चल रहा है, जिसके चलते पिकअप वाहन सड़क पर खड़ा था। तेज रफ्तार बाइक सवार को पिकअप नजर नहीं आई और वह सीधे उससे जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।3