Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जब इतना बड़ा विरोध भाजपा के विचारधारा के खिलाफ हुआ है, उनके साथियों के खिलाफ हुआ है दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जब इतना बड़ा विरोध भाजपा के विचारधारा के खिलाफ हुआ है, उनके साथियों के खिलाफ हुआ है तो कहीं ना कहीं अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें जानबूझकर सरकार द्वारा लाई जा रही है। जिससे लोगों में मतभेद हो। ये लोगों का बांट कर राज करना चाहते हैं लेकिन असल मुद्दों जैसे बच्चों को क्यों मारा गया? उन पर पैलेट गन क्यों चलाई गई, बेटियों को डंडा क्यों मारा गया?...इसके लिए कौन जिम्मेदार थे और किसके कहने पर ये बातें हुईं। गृह मंत्री सदन में नहीं आ रहे हैं।"
VACC 24 News
दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जब इतना बड़ा विरोध भाजपा के विचारधारा के खिलाफ हुआ है, उनके साथियों के खिलाफ हुआ है दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जब इतना बड़ा विरोध भाजपा के विचारधारा के खिलाफ हुआ है, उनके साथियों के खिलाफ हुआ है तो कहीं ना कहीं अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें जानबूझकर सरकार द्वारा लाई जा रही है। जिससे लोगों में मतभेद हो। ये लोगों का बांट कर राज करना चाहते हैं लेकिन असल मुद्दों जैसे बच्चों को क्यों मारा गया? उन पर पैलेट गन क्यों चलाई गई, बेटियों को डंडा क्यों मारा गया?...इसके लिए कौन जिम्मेदार थे और किसके कहने पर ये बातें हुईं। गृह मंत्री सदन में नहीं आ रहे हैं।"
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली: FCRA बिल पर कांग्रेस MP अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "...ऐसा बिल पेश करने के लिए यह सही माहौल नहीं है। दिल्ली: FCRA बिल पर कांग्रेस MP अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "...ऐसा बिल पेश करने के लिए यह सही माहौल नहीं है। आप जानते हैं कि सेशन का पहला हिस्सा मुख्य मुद्दे पर पॉलिटिकल अड़चन की वजह से बेकार गया था। होम मिनिस्टर या प्राइम मिनिस्टर का 'डेमोक्रेसी के मंदिर' में जाने से मना करना भी ऐसी ही पॉलिटिकल अड़चन है। ऐसे अविश्वास और बंटवारे के माहौल में, इतना ज़रूरी बिल लाना पूरी तरह से गलत है और अच्छे शासन और पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी के सभी सिद्धांतों के खिलाफ है। आखिर में, बिल की खूबियों के बारे में, हर कोई जानता है कि यह एक बहुत ही बेरहम बिल है जिसका मकसद एक कंट्रोल-फ्रीक सरकार द्वारा परेशान करने के टूल के तौर पर इस्तेमाल करना है। इसीलिए सिविल सोसाइटी के सभी अलग-अलग हिस्से इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं।"1
- दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध विदेशी सिगरेट के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद की है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है। VO: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डीसीपी राहुल अलवाल के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी ऑपरेशन सतेंद्र कुमार की निगरानी और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने करावल नगर के नाला रोड, महालक्ष्मी विहार स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने जाल बिछाया। शाम करीब साढ़े चार बजे दो बोरियों और एक मोटरसाइकिल के साथ पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित, विशाल और राहुल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 79 कार्टन में रखी 12,640 "IN BLACK" (Made in Indonesia) ब्रांड की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि इन सिगरेट पैकेटों पर भारत में अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी अंकित नहीं थी, जो सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) का उल्लंघन है। इसके बाद करावल नगर थाने में एफआईआर संख्या 203/2026 दर्ज की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने सप्लायर नीरज कपूर का नाम बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बुढ़पुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोदाम पर छापा मारकर विभिन्न ब्रांडों की करीब 2.70 लाख प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद की गईं। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 2,82,640 प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है, बरामद की हैं। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन, वित्तीय लेन-देन और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।1
- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "मुझे लगता है कि झारखंड में भी पेपर लीक हुआ है। दूसरे राज्यों में भी पेपर लीक हुआ है दिल्ली | केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "मुझे लगता है कि झारखंड में भी पेपर लीक हुआ है। दूसरे राज्यों में भी पेपर लीक हुआ है और उसमें राज्य सरकार जिम्मेदार होती है। पूरा आरोप केंद्र सरकार पर लगाना ठीक नहीं है और पेपर लीक होना बिल्कुल ठीक नहीं है, जिम्मेदारी किसकी है, वो बात अलग है। झारखंड में भी पेपर लीक हुए हैं और उस संबंध में विपक्ष कुछ नहीं बोल रहा है। विपक्ष को वहां को लेकर भी अपना पक्ष रखना चाहिए था। राहुल गांधी को भी इसका विरोध करना चाहिए था मगर राहुल गांधी ऐसा नहीं कर रहे हैं। यहां पेपर लीक मामले पर पूरी राजनीति चल रही है..."1
- गुजरात सूरत के भेस्तान इलाके में हुई सतीश मराठी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया1