भारतीय किसान संघ की कई ग्रामसमिति की मासिक बैठक हुई संपन्न। रायपुर 9 फरवरी। रायपुर क्षेत्र के सेमली भवानी, गरवाडा और सिरपोई गुजरान की ग्राम समिति की बैठक पंचायत प्रभारी शंकर लाल डांगी ,भूपेंद्र पाटीदार रामगोपाल पाटीदार के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार की अध्यक्षता में भगवान बलराम जी मां भारती और राष्ट्रीय ऋषि दत्तोपंत जी के चित्र पर माल्यार्पण करके धूप दीप जला पूजन कर संगठन की जय घोष के साथ बैठक की शुरुआत हुई। संगठन के गीत को सभी किसानों और कार्यकर्ताओं के द्वारा बोला गया साथ ही खेती किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें विगत वर्ष में सेटेलाइट के द्वारा भूमि के सीमांकन एवं नक्शा ट्रेंस के कार्य में रही कमियों के चलते किसान को परेशान होना पड़ रहा है इसके लिए ग्राम समिति के माध्यम से तहसील स्तर पर ज्ञापन देना तय हुआ। एवं वर्ष 2024 और वर्ष 2025 खरीफ सीजन के आपदा राशि से वंचित किसानों के नाम का संकलन किया गया ताकि समय रहते किसान को लाभान्वित कराया जा सके। बैठक में सुवांस ग्राम समिति मंत्री बद्रीलाल डांगी सहित सेमली भवानी,गरवाडा और सिरपोई गुजरान ग्राम समिति के कार्यकारिणी सहित कई किसान बंधु उपस्थित रहे हैं।
भारतीय किसान संघ की कई ग्रामसमिति की मासिक बैठक हुई संपन्न। रायपुर 9 फरवरी। रायपुर क्षेत्र के सेमली भवानी, गरवाडा और सिरपोई गुजरान की ग्राम समिति की बैठक पंचायत प्रभारी शंकर लाल डांगी ,भूपेंद्र पाटीदार रामगोपाल पाटीदार के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार की अध्यक्षता में
भगवान बलराम जी मां भारती और राष्ट्रीय ऋषि दत्तोपंत जी के चित्र पर माल्यार्पण करके धूप दीप जला पूजन कर संगठन की जय घोष के साथ बैठक की शुरुआत हुई। संगठन के गीत को सभी किसानों और कार्यकर्ताओं के द्वारा बोला गया साथ ही खेती किसानों से जुड़ी समस्याओं पर
चर्चा हुई जिसमें विगत वर्ष में सेटेलाइट के द्वारा भूमि के सीमांकन एवं नक्शा ट्रेंस के कार्य में रही कमियों के चलते किसान को परेशान होना पड़ रहा है इसके लिए ग्राम समिति के माध्यम से तहसील स्तर पर ज्ञापन देना तय हुआ। एवं वर्ष 2024 और वर्ष 2025 खरीफ
सीजन के आपदा राशि से वंचित किसानों के नाम का संकलन किया गया ताकि समय रहते किसान को लाभान्वित कराया जा सके। बैठक में सुवांस ग्राम समिति मंत्री बद्रीलाल डांगी सहित सेमली भवानी,गरवाडा और सिरपोई गुजरान ग्राम समिति के कार्यकारिणी सहित कई किसान बंधु उपस्थित रहे हैं।
- रायपुर 9 फरवरी। रायपुर क्षेत्र के सेमली भवानी, गरवाडा और सिरपोई गुजरान की ग्राम समिति की बैठक पंचायत प्रभारी शंकर लाल डांगी ,भूपेंद्र पाटीदार रामगोपाल पाटीदार के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार की अध्यक्षता में भगवान बलराम जी मां भारती और राष्ट्रीय ऋषि दत्तोपंत जी के चित्र पर माल्यार्पण करके धूप दीप जला पूजन कर संगठन की जय घोष के साथ बैठक की शुरुआत हुई। संगठन के गीत को सभी किसानों और कार्यकर्ताओं के द्वारा बोला गया साथ ही खेती किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें विगत वर्ष में सेटेलाइट के द्वारा भूमि के सीमांकन एवं नक्शा ट्रेंस के कार्य में रही कमियों के चलते किसान को परेशान होना पड़ रहा है इसके लिए ग्राम समिति के माध्यम से तहसील स्तर पर ज्ञापन देना तय हुआ। एवं वर्ष 2024 और वर्ष 2025 खरीफ सीजन के आपदा राशि से वंचित किसानों के नाम का संकलन किया गया ताकि समय रहते किसान को लाभान्वित कराया जा सके। बैठक में सुवांस ग्राम समिति मंत्री बद्रीलाल डांगी सहित सेमली भवानी,गरवाडा और सिरपोई गुजरान ग्राम समिति के कार्यकारिणी सहित कई किसान बंधु उपस्थित रहे हैं।4
- कोटा के रानपुर क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई2
- राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर तिनधार के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार युवक ट्रक के टायर के नीचे आ गया। हादसे में 28 वर्षीय जितेंद्र मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सुकेत टोल प्लाजा की एम्बुलेंस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मृतक के शव को झालावाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। रविवार शाम करीब 4 बजे मेडिकल टीम ने बताया कि टक्कर के बाद जितेंद्र मेघवाल ट्रक के टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गया। बाइक पर उसके साथ सवार कैलाश बाई इस हादसे में सुरक्षित रही। बताया जा रहा है कि जितेंद्र मेघवाल और कैलाश बाई दोनों अकलेरा क्षेत्र के देवली गांव के निवासी हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1
- ग्राम चिपलाना के पास ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा टला। कुएं से लौटते समय संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, ट्रैक्टर में सवार बालिकाएं, महिला और चालक को आई हल्की चोटें। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली।1
- राजगढ़ में करंट से बंदर की मौतःग्रामीणों ने अर्थी बनाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। राजगढ़ जिले के ग्राम भादाहेड़ी में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे इंसानों की तरह अंतिम विदाई दी। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब गांव के हनुमान मंदिर के पीछे मृत बंदर पाया गया।गांव के सरपंच गिरिराज दांगी ने बताया कि रविवार को यह बंदर करंट की चपेट में आ गया था। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में उसकी मालिश की, जिसके बाद वह कुछ देर के लिए ठीक होकर चला गया था। हालांकि, सोमवार सुबह वही बंदर मंदिर के पीछे मृत मिला। बंदर की मौत से ग्रामीण दुखी हुए और उन्होंने उसे सम्मानजनक विदाई देने का फैसला किया। ग्रामीणों ने मिलकर बंदर के लिए एक विशेष अर्थी तैयार की।अर्थी को पूरे गांव से होते हुए शांति धाम तक ले जाया गया। इस अंतिम यात्रा में लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने फूल चढ़ाकर बंदर को विदा किया। उसका अंतिम संस्कार इंसानों की तरह ही विधि-विधान से आज सोमवार की दोपहर 12 बजे किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बंदर गांव का एक परिचित हिस्सा था और उसकी यादें गांव वालों के साथ जुड़ी रहेंगी।5
- गरोठ ग्राम बालोदा में चोरी करने आए कंजरो ने 65 वर्षीय बुजुर्ग गणपत सेन पर की फायरिंग...। ग्रामीण बुजुर्ग को सिविल हॉस्पिटल गरोठ लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया....।1
- आगर मालवा मध्यप्रदेश- जिले के बड़ौद नगर में सोमवार सुबह एक मामूली बात ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप स्थित एक दुकान के बाहर घूरने की बात को लेकर सुबह करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट और दुकानों में तोड़फोड़ तक पहुँच गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बाजार का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही बड़ौद थाना पुलिस के साथ सीएसपी मोतीलाल कुशवाह पुलिस बल सहित तत्काल मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर हालात संभालने का प्रयास किया, लेकिन घटना से नाराज हिंदू पक्ष के लोग बड़ी संख्या में बड़ौद थाने पहुँच गए और थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वर्ग विशेष के आरोपियों की गिरफ्तारी, उनका जुलूस निकाले जाने तथा उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर कड़ा रुख अपनाया। थाने के बाहर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के चलते माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। करीब तीन घंटे तक हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत का दौर चलता रहा। लंबी समझाइश और चर्चा के बाद पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनी। तय कार्रवाई के तहत शाम करीब 4 बजे वर्ग विशेष के दो आरोपियों को बड़ौद थाने से बस स्टैंड तक भारी पुलिस बल की तैनाती में जुलूस के रूप में ले जाया गया। जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।1
- रामगंजमंडी में मोड़क स्टेशन क्षेत्र के गुणदी गांव में झंडा सम्मेलन एवं हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत झंडा सम्मेलन व हिंदू सम्मेलन का जुलूस गांव से प्रारंभ होकर सोहनखेड़ा चौराहे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहकार्यवाह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इसके बाद जुलूस वापस गुणदी गांव पहुंचा, जहां हनुमान मंदिर पर हवन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन के बाद संपूर्ण गांव में भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे आयोजककर्ताओ ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे के बाद लगभग 70 से 80 झंडा मंडलियों के गांव पहुंचने का कार्यक्रम रखा गया, जो देर रात करीब 2 बजे तक चलेगा। इस आयोजन में सभी समाज के बंधुओं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है।1