logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीआर कंपलेक्स में परशुराम जयंती पर कवि सम्मेलन में श्रोतागण मंत्र मुग्ध हुए औरैया। स्थानीय संजय गेट के समीप बीआर कंपलेक्स में भगवान परशुराम की जयंती पर सामाजिक समरसता एवं एकजुटता का ध्यान रखते हुए बेंगलुरु निवासी कार्यक्रम आयोजक बाल किशन गुप्त एवं रामविलास गुप्त द्वारा आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ रेनू चंद्रा उरई, व अध्यक्ष डॉ अंजनेय सहाय अवस्थी पूर्व प्रधानाचार्य तिलक इंटर कॉलेज एवं अन्य गणमान्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनी की वंदना कर वरिष्ठ कवित्री एवं प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी भारतीय बालिका इंटर कॉलेज द्वारा दिया गया। भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कवि डॉ गुरु प्रताप गुरु ने सामयिक हालातों पर बच्चों की जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए अपनी रचना में कहा जहां पर छोटे बच्चे कुछ शैतान होते हैं, वहां जज्बात के लम्हें भी आलीशान होते हैं। साहित्य के क्षेत्र में शहर औरैया ही नहीं बल्कि जनपद की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अजय अंजाम ने सामयिक हालातों पर भगवान परशुराम का चित्रण करते हुए अपनी रचना में कहा कि फरसा बोला केदारनाथ, जय अमरनाथ जय चंद्रभाल।फरसा घूमा तो फरसे से निकला जय जय जय महाकाल। कार्यक्रम की रोचकता एवं श्रोताओं की विशिष्टता को ध्यान में रखते हुए जज्बाती कवि डॉ मिथुन मिश्र ने प्रकृति विरुद्ध जीने वालों को ही नहीं बल्कि निरंकुशता की हद पार कर रहे लोगों को आगाह करते हुए कहा... अब नहीं लगता इस दुनियां में आगे कुछ भी अच्छा है। स्वान के बच्चे गोद में सोएं रोता गाय का बच्छा है। वहीं भगवान परशुराम को याद करते हुए डॉ गोविंद द्विवेदी ने अपनी रचना पढ़ी अत्याचारों पर क्रोधनल जब कुठार बन जाता है। शास्त्र, शास्त्र व संयम जब, युग सुधार बन जाता है।। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अंजनेय सहाय अवस्थी ने जीवन को जीवंतता से कैसे जिया जाए जैसी तमाम युक्तियों को ज्ञात कराते जीने की सलाह दी। उरई से पधारी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ रेनू चंद्रा ने अपनी भावनाओं को व्यक्त कर कहा दुआ मांगे चलो सच्चे हृदय से, सभी को हो मयस्सर खिलखिलाहट। , वरिष्ठ कवित्री एवं प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करते हुए गीतों की बौछार कर देर कहां लगती लोगो, दिल पहलू से जाने में। इसी क्रम में कवित्री शर्मिष्ठा गुप्ता ने अपनी रचना में कहा सिद्धियां पाने वाला जरूरी नहीं बुद्ध हो, हिरणाकश्यप और रावण भी हो सकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं अपने अंदाज से गुदगुदाने वाले कृष्ण कुमार कृष्णा ने कहा उजाले की दगाबाजी से वाकिफ हो गया हूं मैं, तभी तो ढूंढता हूं अब अंधियारी आशियाने को। वहीं गीत और गजलों की अदायगी के अंदाज में अयाज अहमद ने परमात्मा को याद करते हुए कहां देर कहां लगती लोगों, दिल पहलू से जाने में। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कवि अनिरुद्ध त्रिपाठी एडवोकेट, गजल कार विवेक राजपूत बेदर्द, एवं ललित तिवारी, सहित आध्या चतुर्वेदी, ज्ञान सक्सेना ने अपनी अपनी रचनाओं को पढ़कर देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर सुनने को विवश किया। कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रेम नारायण गुप्त, भीमसेन सक्सेना, शेखर गुप्ता, दिलीप सोनी के अलावा एक सैकड़ा के करीब श्रोता गण उपस्थित रहे। द्वारा रिपोर्ट वरिष्ठ कवि डॉ मिथुन मिश्र 20 अप्रैल सन 2026 विनम्रता के साथ आपके समक्ष संबंधित विवरण प्रेषित है।

15 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
340f07d1-8e3a-4213-8829-00e060250294

बीआर कंपलेक्स में परशुराम जयंती पर कवि सम्मेलन में श्रोतागण मंत्र मुग्ध हुए औरैया। स्थानीय संजय गेट के समीप बीआर कंपलेक्स में भगवान परशुराम की जयंती पर सामाजिक समरसता एवं एकजुटता का ध्यान रखते हुए बेंगलुरु निवासी कार्यक्रम आयोजक बाल किशन गुप्त एवं रामविलास गुप्त द्वारा आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ रेनू चंद्रा उरई, व अध्यक्ष डॉ अंजनेय सहाय अवस्थी पूर्व प्रधानाचार्य तिलक इंटर कॉलेज एवं अन्य गणमान्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनी की वंदना कर वरिष्ठ कवित्री एवं प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी भारतीय बालिका इंटर कॉलेज द्वारा दिया गया। भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कवि डॉ गुरु प्रताप गुरु ने सामयिक हालातों पर बच्चों की जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए अपनी रचना में कहा जहां पर छोटे बच्चे कुछ शैतान होते हैं, वहां जज्बात के लम्हें भी आलीशान होते हैं। साहित्य के क्षेत्र में शहर औरैया ही नहीं बल्कि जनपद की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अजय अंजाम ने सामयिक हालातों पर भगवान परशुराम का चित्रण करते हुए अपनी रचना में कहा कि फरसा बोला केदारनाथ, जय अमरनाथ जय चंद्रभाल।फरसा घूमा तो फरसे से निकला जय जय जय महाकाल। कार्यक्रम की रोचकता एवं श्रोताओं की विशिष्टता को ध्यान में रखते हुए जज्बाती कवि डॉ मिथुन मिश्र ने प्रकृति विरुद्ध जीने वालों को ही नहीं बल्कि निरंकुशता की हद पार कर रहे लोगों को आगाह करते हुए कहा... अब नहीं लगता इस दुनियां में आगे कुछ

08dc0676-590d-4551-ae14-2cf77a5d3972

भी अच्छा है। स्वान के बच्चे गोद में सोएं रोता गाय का बच्छा है। वहीं भगवान परशुराम को याद करते हुए डॉ गोविंद द्विवेदी ने अपनी रचना पढ़ी अत्याचारों पर क्रोधनल जब कुठार बन जाता है। शास्त्र, शास्त्र व संयम जब, युग सुधार बन जाता है।। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अंजनेय सहाय अवस्थी ने जीवन को जीवंतता से कैसे जिया जाए जैसी तमाम युक्तियों को ज्ञात कराते जीने की सलाह दी। उरई से पधारी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ रेनू चंद्रा ने अपनी भावनाओं को व्यक्त कर कहा दुआ मांगे चलो सच्चे हृदय से, सभी को हो मयस्सर खिलखिलाहट। , वरिष्ठ कवित्री एवं प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करते हुए गीतों की बौछार कर देर कहां लगती लोगो, दिल पहलू से जाने में। इसी क्रम में कवित्री शर्मिष्ठा गुप्ता ने अपनी रचना में कहा सिद्धियां पाने वाला जरूरी नहीं बुद्ध हो, हिरणाकश्यप और रावण भी हो सकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं अपने अंदाज से गुदगुदाने वाले कृष्ण कुमार कृष्णा ने कहा उजाले की दगाबाजी से वाकिफ हो गया हूं मैं, तभी तो ढूंढता हूं अब अंधियारी आशियाने को। वहीं गीत और गजलों की अदायगी के अंदाज में अयाज अहमद ने परमात्मा को याद करते हुए कहां देर कहां लगती लोगों, दिल पहलू से जाने में। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कवि अनिरुद्ध त्रिपाठी एडवोकेट, गजल कार विवेक राजपूत बेदर्द, एवं ललित तिवारी, सहित आध्या चतुर्वेदी, ज्ञान सक्सेना ने अपनी अपनी रचनाओं को पढ़कर देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर सुनने को विवश किया। कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रेम नारायण गुप्त, भीमसेन सक्सेना, शेखर गुप्ता, दिलीप सोनी के अलावा एक सैकड़ा के करीब श्रोता गण उपस्थित रहे। द्वारा रिपोर्ट वरिष्ठ कवि डॉ मिथुन मिश्र 20 अप्रैल सन 2026 विनम्रता के साथ आपके समक्ष संबंधित विवरण प्रेषित है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
    1
    विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई।
ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…* *ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक* *फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*
    1
    *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…*
*ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक*
*फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    1
    औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108  से अस्पताल भिजवाया गया। 
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
“फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। 
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    1
    मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सन्दलपुर क्षेत्र के हवासपुर स्थित एक निजी विद्यालय में जनगणना 2027 के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को करीब 10बजे सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी हैं। प्रशिक्षक अमित देवा और जसकरन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, सावधानियों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे। तहसीलदार ने आम जनता से अपील की कि वे जनगणना को केवल सरकारी कार्य न समझें, बल्कि अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही जनगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न जाए। कार्यक्रम के दौरान दीपक कटियार, महेंद्र वर्मा, रामजीवन पोरवाल, निर्मल शर्मा, अंकित सेंगर, अक्षय कटियार, अंकुश सिंह, सर्वेश कुमार, मधुकर कटियार, रविन्द्र राठौर, मनोज गुप्ता, राजकुमार सिंह, पुष्पेन्द्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    सन्दलपुर क्षेत्र के हवासपुर स्थित एक निजी विद्यालय में जनगणना 2027 के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को करीब 10बजे सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी हैं।
प्रशिक्षक अमित देवा और जसकरन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, सावधानियों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे।
तहसीलदार ने आम जनता से अपील की कि वे जनगणना को केवल सरकारी कार्य न समझें, बल्कि अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही जनगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न जाए।
कार्यक्रम के दौरान दीपक कटियार, महेंद्र वर्मा, रामजीवन पोरवाल, निर्मल शर्मा, अंकित सेंगर, अक्षय कटियार, अंकुश सिंह, सर्वेश कुमार, मधुकर कटियार, रविन्द्र राठौर, मनोज गुप्ता, राजकुमार सिंह, पुष्पेन्द्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया। छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं। अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    1
    अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया।
छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं।
अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झींझक कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं होता एक्सरे क्योंकि एक्सरे टेक्निशन है नहीं सिर्फ हैल्परों से चलता है काम नहीं मिलती रिपोर्ट मरीज को बाहर से कराना पड़ता एक्सरे और ट्रेनी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज बीमारी समझ मे न आने पर कर दिया जाता है रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा नहीं मिलता सही उपचार मरीज इधर उधर भागने पर मजबूर
    3
    झींझक कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं होता एक्सरे क्योंकि एक्सरे टेक्निशन है नहीं सिर्फ हैल्परों से चलता है काम नहीं मिलती रिपोर्ट मरीज को बाहर से कराना पड़ता एक्सरे और ट्रेनी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज बीमारी समझ मे न आने पर कर दिया जाता है रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा नहीं मिलता सही उपचार मरीज इधर उधर भागने पर मजबूर
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • व्यापारी लूटकांड का एसपी अभिषेक भारती ने किया बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में नकदी सहित 3 गिरफ्तार।
    1
    व्यापारी लूटकांड का एसपी अभिषेक भारती ने किया बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में नकदी सहित 3 गिरफ्तार।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.