मुंगेर: *रोहित हत्याकांड में परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग* मुंगेर के साफियाबाद थाना क्षेत्र में हुए रोहित हत्याकांड ने तूल पकड़ लिया है। मामले में अब तक आरोपियों की पहचान नहीं होने से नाराज परिजनों ने पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद से मुलाकात कर विशेष पहल की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि साफियाबाद थाना पुलिस घटना का खुलासा करने में विफल रही है और सिर्फ जांच जारी होने की बात कहकर टाल रही है। मृतक के बड़े भाई विपिन ने बताया कि रोहित 30 जनवरी की शाम भोज में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। 31 जनवरी की सुबह खोजबीन शुरू की गई और उसी दिन उसके लापता होने की सूचना थाना में दी गई। दोपहर में पास के सरसों के खेत से रोहित का शव बरामद हुआ। शव पर कई चोट के निशान पाए गए थे, जिससे बेरहमी से हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि रोहित की किसी से दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में उसकी हत्या क्यों और किसने की, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने आश्वासन दिया है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और 15 दिनों के भीतर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर कांड का उद्भेदन किया जाएगा।

- Post by Kumar Mithun1
- साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 14 सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है1
- मोदी जी का केरल मिशन शुरू, फूड सिक्योरिटी तोड़ी गई राहुल गांधी बोले, ट्रैप डील के खिलाफ इंडि बंधन का प्रदर्शन, राहुल की सदस्यता रद्द हो चुनाव पर पाबंदी लगे निशीकांत की मांग, कांग्रेसी सांसदों का स्पीकर कक्ष में अभद्रता और वन नेशन वन इलेक्शन में जुड़े पूर्व न्यायाधीश.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर ....1
- एनडीए सरकार समाज को तोड़ने के लिए यूजीसी बिल का इस्तेमाल कर रहे हैं. डॉ रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा. कॉलेज और विद्यालय और यूनिवर्सिटी में छात्रों को अलग-अलग करना चाह रही है वहीं सरकार....1
- मनिअप्पा पंचायत के वृंदावन प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला जा रहा है.....1
- लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 सीट से बिहारी वोटर बदल सकते हैं बिहार की किस्मत । सुनिए प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव को लेकर क्या कुछ कहा । मोबाइल टीवी न्यूज से जुड़ें विडियो को शेयर करें1
- बेगूसराय- नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नीमाचांदपुरा थाना में 01 मोटरसाइकिल के चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए राजा कुमार एवं विकास कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- मुंगेर मोबाइल फोन नहीं मिलने पर आह्त किशोरी ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल फोन देने की जिद की. मां मोबाइल छिपाकर गंगा स्नान के लिए घाट चली गईं.1