Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथरस में पुश्तैनी जमीन विवाद में भाई बना भाई का कातिल..... यूपी के हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र के सिकुर गांव में पुश्तैनी जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत पर चारा लेने गए 48 वर्षीय व्यक्ति की उसके ही दो सगे भाइयों और भतीजे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और शव खेत में ही छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Sunil kumar
हाथरस में पुश्तैनी जमीन विवाद में भाई बना भाई का कातिल..... यूपी के हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र के सिकुर गांव में पुश्तैनी जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत पर चारा लेने गए 48 वर्षीय व्यक्ति की उसके ही दो सगे भाइयों और भतीजे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और शव खेत में ही छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अवगत कराना है कि दिनांक 11.10.2017 को वादी सोहम अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी 407 बसुन्धरा इन्कलेब मुरसान गेट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि दिनाँक 11.10.2017 को समय करीब 12.40 बजे एक बैगनार (बिना नम्बर) सवार 5-6 अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पम्प पर आये और टंकी फुल कराने के बाद पैसे मांगने पर डण्डे और तमंचा के बट से सेल्समैन राजवीर के साथ मारपीट की और संजीव व कोमल पर गोली चला दी, गोली लगने के कारण संजीव की मृत्यु हो गई । जिसके सम्बन्ध मे वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर मु0अ0सं0 822/2017 धारा 396/412 थाना हाथरस गेट पर पंजीकृत किया गया । विवेचक द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही / साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्तगण 1.शेखर मिश्रा पुत्र राजवीर मिश्रा निवासी निधौली कला थाना अकराबाद जनपद अलीगढ, 2. दीपक पुत्र राकेश पाल निवासी बहादुरपुरा पुराना बस स्टैण्ड के पीछे थाना कोतवाली मथुरा जनपद मथुरा, 3. राजन पुत्र जयशंकर निवासी शंकरपुरी कालोनी एटीवी कट के सामने मथुरा , 4. कान्हा उर्फ देवी सिंह पुत्र हरिप्रकाश सिंह निवासी घूंचा थाना सादाबाद जनपद हाथरस, 5. मुकेश उर्फ छोटू पुत्र शंकरलाल निवासी समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त राजन उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 826/17 धारा 25 ए एक्ट, अभियुक्त कान्हा उर्फ देवी सिंह के विरूद्ध मु0अ0सं0 827/17 धारा 4/25 ए एक्ट, अभियुक्त दीपक उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 428/17 धारा 25/27 ए एक्ट थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस पंजीकृत किये गये। अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन कर गुणवत्तापूर्वक विवेचना करते हुए आरोप पत्र संख्या- 450/17 दिनांक 07.11.2017 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया । अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्यवाही की गई तथा अभियोजन शाखा द्वारा भी प्रभावी पैरवी की गई । *जिसके परिणामस्वरुप माननीय न्यायालय ADJ-02 जनपद हाथरस द्वारा उक्त अभियोग में अभियुक्तगण 1.शेखर मिश्रा को मु0अ0सं0 822/17 धारा 396/412 भादवि के अन्तर्गत सश्रम आजीवन कारावास व 25000/- रूपये अर्थदण्ड, 2. दीपक को मु0अ0सं0 822/17 धारा 396 भादवि के अन्तर्गत सश्रम आजीवन कारावास व 20000/- रूपये अर्थदण्ड व मु0अ0सं0 828/17 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में 05 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000/- रूपये अर्थदण्ड, 3. कान्हा उर्फ देवी सिंह को मु0अ0सं0 822/17 धारा 396 भादवि के अन्तर्गत सश्रम आजीवन कारावास व 20000/- रूपये अर्थदण्ड व मु0अ0सं0 827/17 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में 02 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000/- रूपये अर्थदण्ड , 4. राजन उपरोक्त को मु0अ0सं0 822/17 धारा 396 भादवि के अन्तर्गत सश्रम आजीवन कारावास व 20000/- रूपये अर्थदण्ड व मु0अ0सं0 826/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट में 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 3000/- रूपये अर्थदण्ड, 5. मुकेश उर्फ छोटू को मु0अ0सं0 822/17 धारा 396/412 भादवि के अन्तर्गत सश्रम आजीवन कारावास व 25000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया* ।1
- यूपी के जनपद मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र के नबीपुर गांव में गौतस्करों के द्वारा गौरक्षक बाबा की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई, हाइवे पर जाम लगा रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की आशंका है, उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।1
- ईद के दिन उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा में हुआ भयंकर बवाल।1
- ईद उल फितर के अवसर पर दिली मुबारकबाद एवं भाईचारा और देश में अमन चैन बनाए रखने हेतु1
- ईद-उल-फितर पर इगलास प्रशासन ने दी दिली मुबारकबाद: भाईचारे और अमन-चैन का दिया संदेश इगलास/गोंडा (अलीगढ़): खुशियों और आपसी सौहार्द का प्रतीक 'ईद-उल-फितर' का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद पेश की है। अधिकारियों का शुभकामना संदेश इगलास एसडीएम (SDM) पारितोष मिश्रा ने समस्त क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, त्याग और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं ताकि समाज में भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो। वहीं, नायब तहसीलदार तान्या शर्मा ने भी ईद की शुभकामनाएं देते हुए देश में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी साझा संस्कृति को जोड़ते हैं। सुरक्षा और शांति पर जोर गोंडा कोतवाल नरेंद्र सिंह यादव ने भी क्षेत्र की जनता को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखना है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने भी एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और देश की तरक्की व शांति के लिए दुआ की।1
- सासनी के गांव रुदायन में प्राचीन बूढ़े महादेव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित भव्य 'रामोत्सव' भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ सुबह से ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा गांव राममय हो गया। महिलाओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक संकीर्तन कर समां बांध दिया।मुख्य वक्ता डॉ. अमित भार्गव ने जोर दिया कि बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति से बचाकर अपनी जड़ों और धार्मिक संस्कारों से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश वार्ष्णेय ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अंकित उपाध्याय, सहमंत्री जयपाल सिंह कुशवाहा, सचिन भार्गव, सहसंयोजक विक्की कुशवाहा मंजू शर्मा, सुखवीरी देवी, रानी देवी, रिंकी कुमारी, सपना, मिथलेश देवी, केला देवी, प्रिया शर्मा, मीना देवी, कमलेश देवी, सरोज देवी, गीता शर्मा, रजनी देवी, श्रीमती देवी,विथलेश शर्मा, सरोज शर्मा, ओमवती देवी, सविता कुमारी, अनीता देवी, सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।4
- सासनी-20 मार्च। क्षेत्र में गुरूवार की रात से सुबह से ही मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तड़के से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई रिमझिम बारिश ने देखते ही देखते तेज बौछारों का रूप ले लिया। बेमौसम हुई इस बरसात और छिटपुट ओलावृष्टि के कारण तहसील क्षेत्र में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। तहसील के ग्रामीण इलाकों, , में बारिश ने रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसलें तेज हवाओं और बारिश के कारण जमीन पर बिछ गई हैं। किसानों का कहना है कि अगर मौसम का यही हाल रहा तो पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा। सुबह के समय दृश्यता कम रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। लोग ठंड से बचने के लिए एक बार फिर गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए। बारिश और बढ़ी ठंड के कारण तहसील मुख्यालय के मुख्य बाजारों में दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। स्थानीय प्रशासन ने भी खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है2
- जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव झींगुरा में दो पक्षों के बीच जमकर हुए खूनी संघर्ष में 1 बालक 1 महिला 7 पुरुष सहित करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार करते हुए मेडिकल परीक्षण किया गया। एक घायल व्यक्ति सुखवीर ने बताया कि एक बालक बेर तोड़ रहा था तभी गांव के कुछ लोगों ने बालक के साथ मारपीट कर दी। जब मारपीट करने वाले लोगों से बालक पीटने के बारे में पूछा तो उन लोगों ने इकट्ठा होकर जाती सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में एक पक्ष से 7 लोग व दूसरे पक्ष से 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।1