logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियाद, थानेदारों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रविवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि पीड़ितों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय तक न आना पड़े। स्थानीय स्तर पर ही थानेदार जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें, ताकि लोगों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। जनता दर्शन के दौरान पुलिस कप्तान ने संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को तत्काल राहत दिलाना ही पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का मुख्य उद्देश्य है।एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील होना चाहिए तथा हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जानी चाहिए, जिससे जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर बना रहे।

1 hr ago
user_Abulaish Ansari Kushinagr News
Abulaish Ansari Kushinagr News
Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
a5335463-bac2-4076-91dc-c64fd652e6d0

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियाद, थानेदारों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रविवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि पीड़ितों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय तक न आना पड़े। स्थानीय स्तर पर ही थानेदार जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें, ताकि लोगों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। जनता दर्शन के दौरान पुलिस कप्तान ने संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को तत्काल राहत दिलाना ही पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का मुख्य उद्देश्य है।एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील होना चाहिए तथा हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जानी चाहिए, जिससे जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर बना रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नन्दलाल शर्मा ​पडरौना -कुशीनगर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और ऊर्जा संकट के इस दौर में, जहाँ पूरा विश्व संघर्ष कर रहा है, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद अंतर्गत पडरौना नगर पालिका से एक अनूठी राष्ट्रभक्ति की मिसाल सामने आई है। स्थानीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स के संचालक अंशुमान बंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के आह्वान से प्रेरित होकर एक ऐतिहासिक 'राष्ट्र संकल्प' की घोषणा की है।​अंशुमान बंका और उनके परिवार ने निर्णय लिया है कि जब तक वैश्विक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, वे अपने प्रतिष्ठान पर स्वैच्छिक रूप से सोने की बिक्री स्थगित रखेंगे। उनका मानना है कि सोना केवल एक धातु है, लेकिन राष्ट्र की आर्थिक सुदृढ़ता उससे कहीं अधिक मूल्यवान है। ​इस साहसी निर्णय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा: ​"जब राष्ट्र किसी बड़ी चुनौती के दौर से गुजर रहा हो, तब त्याग केवल संतों का ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का आभूषण बन जाता है। यदि आवश्यकता पड़े, तो व्यापार प्रतीक्षा कर सकता है, परंतु भारत की आर्थिक शक्ति कमजोर नहीं होनी चाहिए।"​केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए भी इस परिवार ने एक ठोस कदम उठाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की चुनौतियों के बीच, उन्होंने छोटी दूरियों के लिए साइकिल का उपयोग करने का संकल्प लिया है। ​उन्होंने युवाओं और समाज के अन्य वर्गों से भी आग्रह किया है कि वे साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि यह न केवल स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित में ऊर्जा बचत का एक सशक्त माध्यम भी है।​इस पहल के माध्यम से देश के व्यापारियों, उद्योगपतियों और युवाओं को संदेश देते हुए बंका परिवार ने कहा कि आज समय आलोचना का नहीं बल्कि सहभागिता का है।​राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति: व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ से ऊपर उठकर राष्ट्रनीति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ​सुविधा नहीं, संकल्प: व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं का त्याग कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प की शक्ति को पहचानना होगा।पडरौना से उठी यह आवाज देश के अन्य नागरिकों के लिए एक आह्वान है कि "जब राष्ट्र पुकारता है, तब त्याग ही सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म बन जाता है।" इस पहल की स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना हो रही है और इसे जनभागीदारी की एक उत्कृष्ट मिसाल माना जा रहा है।
    2
    नन्दलाल शर्मा
​पडरौना -कुशीनगर
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और ऊर्जा संकट के इस दौर में, जहाँ पूरा विश्व संघर्ष कर रहा है, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद अंतर्गत पडरौना नगर पालिका से एक अनूठी राष्ट्रभक्ति की मिसाल सामने आई है। स्थानीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स  के संचालक अंशुमान बंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के आह्वान से प्रेरित होकर एक ऐतिहासिक 'राष्ट्र संकल्प' की घोषणा की है।​अंशुमान बंका और उनके परिवार ने निर्णय लिया है कि जब तक वैश्विक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, वे अपने प्रतिष्ठान पर स्वैच्छिक रूप से सोने की बिक्री स्थगित रखेंगे। उनका मानना है कि सोना केवल एक धातु है, लेकिन राष्ट्र की आर्थिक सुदृढ़ता उससे कहीं अधिक मूल्यवान है।
​इस साहसी निर्णय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा:
​"जब राष्ट्र किसी बड़ी चुनौती के दौर से गुजर रहा हो, तब त्याग केवल संतों का ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का आभूषण बन जाता है। यदि आवश्यकता पड़े, तो व्यापार प्रतीक्षा कर सकता है, परंतु भारत की आर्थिक शक्ति कमजोर नहीं होनी चाहिए।"​केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए भी इस परिवार ने एक ठोस कदम उठाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की चुनौतियों के बीच, उन्होंने छोटी दूरियों के लिए साइकिल का उपयोग करने का संकल्प लिया है। ​उन्होंने युवाओं और समाज के अन्य वर्गों से भी आग्रह किया है कि वे साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि यह न केवल स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित में ऊर्जा बचत का एक सशक्त माध्यम भी है।​इस पहल के माध्यम से देश के व्यापारियों, उद्योगपतियों और युवाओं को संदेश देते हुए बंका परिवार ने कहा कि आज समय आलोचना का नहीं बल्कि सहभागिता का है।​राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति: व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ से ऊपर उठकर राष्ट्रनीति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ​सुविधा नहीं, संकल्प: व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं का त्याग कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प की शक्ति को पहचानना होगा।पडरौना से उठी यह आवाज देश के अन्य नागरिकों के लिए एक आह्वान है कि "जब राष्ट्र पुकारता है, तब त्याग ही सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म बन जाता है।" इस पहल की स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना हो रही है और इसे जनभागीदारी की एक उत्कृष्ट मिसाल माना जा रहा है।
    user_नन्दलाल शर्मा
    नन्दलाल शर्मा
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • वैश्विक परिस्थितियां जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक सोने की विक्री प्रतिबंधित रहेगी - अंशुमान बंका आपको बता दें कि बीते दिन नरेंद्र मोदी द्वारा खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के वजह से हो रहे कई चीजों के किल्लत के बीच देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीद न करने को लेकर अपील की गई जिसके बाद आज नगर पडरौना के समाजसेवी व स्वर्ण व्यवसाई अंशुमान बंका ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री के बातों का सम्मान करते हुए वैश्विक परिस्थितियां जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप पर सोने की विक्री प्रतिबंधित रखने का व्यक्तिगत साहसिक निर्णय लिया है। #padrauana #kushinagar #PMModi #pdcitymall #lakshminarayanthejwailaryshop
    1
    वैश्विक परिस्थितियां जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक सोने की विक्री प्रतिबंधित रहेगी - अंशुमान बंका 

आपको बता दें कि बीते दिन नरेंद्र मोदी द्वारा खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के वजह से हो रहे कई चीजों के किल्लत के बीच देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीद न करने को लेकर अपील की गई जिसके बाद आज नगर पडरौना के समाजसेवी व स्वर्ण व्यवसाई अंशुमान बंका ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री के बातों का सम्मान करते हुए वैश्विक परिस्थितियां जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप पर सोने की विक्री प्रतिबंधित रखने का व्यक्तिगत साहसिक निर्णय लिया है।

#padrauana #kushinagar #PMModi #pdcitymall #lakshminarayanthejwailaryshop
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • पारिवारिक कलह मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटा कुशीनगर से एक हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है पारिवारिक कलह के बीच मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। यह पूरा मामला कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर का है जहां रोहित नाम का युवक बीते कई दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान था। पिता अनुसार कुछ महीने पहले ही उसका अपने पत्नी से कहा सुनी हुआ और पत्नी मायके चली गई जिसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी बीच उसने एक खौफनाक कदम उठाते हुए अपना प्राइवेट पार्ट ही काट लिया, जिसके बाद वह खून से लथपथ हो गया आनन फानन में परिजन उसे लेकर तुर्कहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में भी उसका इलाज चल ही रहा था कि इसी बीच मौका पाकर वह अस्पताल से भी भाग निकला फिलहाल परिजन अब उसकी तलाश कर रहे हैं।
    1
    पारिवारिक कलह मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटा 

कुशीनगर से एक हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है पारिवारिक कलह के बीच मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट ही काट दिया।
यह पूरा मामला कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर का है जहां रोहित नाम का युवक बीते कई दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान था। पिता अनुसार कुछ महीने पहले ही उसका अपने पत्नी से कहा सुनी हुआ और पत्नी मायके चली गई जिसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी बीच उसने एक खौफनाक कदम उठाते हुए अपना प्राइवेट पार्ट ही काट लिया, जिसके बाद वह खून से लथपथ हो गया आनन फानन में परिजन उसे लेकर तुर्कहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में भी उसका इलाज चल ही रहा था कि इसी बीच मौका पाकर वह अस्पताल से भी भाग निकला फिलहाल परिजन अब उसकी तलाश कर रहे हैं।
    user_Anurag tiwari
    Anurag tiwari
    Khadda, Kushi Nagar•
    1 hr ago
  • मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, ₹266.50 की जगह ₹400 में बिक रहा बोरा पड़रौना कुशीनगर :विकास खंड विशुनपुरा के मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य की अनदेखी कर खुलेआम अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, 45 किलो वाला एक बोरा यूरिया जहां शासन द्वारा निर्धारित दर ₹266.50 में उपलब्ध कराया जाना चाहिए, वहीं स्थानीय स्तर पर इसे ₹400 तक में बेचा जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई और अन्य फसलों के मौसम में यूरिया की मांग बढ़ने का फायदा कुछ दुकानदार उठा रहे हैं। किसानों ने मठिया लाल बिहारी चौराहे स्थित दुकानदार मनोज कुशवाहा पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में महंगी खाद खरीदने को मजबूर होने से किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी एजी प्रह्लाद प्रसाद से बात करना चाहा गया तो वह मोबाइल नहीं उठाए वही खंड़ विकास अधिकारी अखंड प्रताप ने बताया मैं इसकी जांच करवाता हूँ अगर चार सौ रुपया बोरी यूरिया बेंच है तो कार्यवाही की जायेगी।
    2
    मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, ₹266.50 की जगह ₹400 में बिक रहा बोरा
पड़रौना कुशीनगर :विकास खंड विशुनपुरा के मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य की अनदेखी कर खुलेआम अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, 45 किलो वाला एक बोरा यूरिया जहां शासन द्वारा निर्धारित दर ₹266.50 में उपलब्ध कराया जाना चाहिए, वहीं स्थानीय स्तर पर इसे ₹400 तक में बेचा जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई और अन्य फसलों के मौसम में यूरिया की मांग बढ़ने का फायदा कुछ दुकानदार उठा रहे हैं।
किसानों ने मठिया लाल बिहारी चौराहे स्थित दुकानदार मनोज कुशवाहा पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में महंगी खाद खरीदने को मजबूर होने से किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस  संबंध में सहायक विकास अधिकारी एजी प्रह्लाद प्रसाद से बात करना चाहा गया तो वह मोबाइल नहीं उठाए वही खंड़ विकास अधिकारी अखंड प्रताप ने बताया मैं इसकी जांच करवाता हूँ अगर चार सौ रुपया बोरी यूरिया बेंच है तो कार्यवाही की जायेगी।
    user_V k  chaubey पड़रौना  कुशीनगर
    V k chaubey पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।
    1
    पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।
    user_अशोक जायसवाल
    अशोक जायसवाल
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खुशीनगर में एक ऑनलाइन ऐप ₹10,000 रोज़ कमाने का दावा कर रहा है। उपयोगकर्ताओं को इसे डाउनलोड कर पैसे लगाने के लिए कहा जा रहा है, पर ऐसी योजनाएं अक्सर धोखाधड़ी साबित होती हैं। विशेषज्ञ ऐसी लुभावनी योजनाओं से सावधान रहने की सलाह देते हैं।
    1
    खुशीनगर में एक ऑनलाइन ऐप ₹10,000 रोज़ कमाने का दावा कर रहा है। उपयोगकर्ताओं को इसे डाउनलोड कर पैसे लगाने के लिए कहा जा रहा है, पर ऐसी योजनाएं अक्सर धोखाधड़ी साबित होती हैं। विशेषज्ञ ऐसी लुभावनी योजनाओं से सावधान रहने की सलाह देते हैं।
    user_Aj
    Aj
    Classified ads newspaper publisher पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुशीनगर के छितौनी नगर पंचायत में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।
    3
    कुशीनगर के छितौनी नगर पंचायत में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद कुशीनगर में पत्नी से परेशान युवक ने काटा अपना गुप्तांग। आपको बता दें कि जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज अन्तर्गत छितौनी नगर पंचायत के रहने वाले रोहित नामक युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम (10 मई 2026), जब मां खेत से काम कर लौटी, तो उसने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं है जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद में उसने अपनी उंगली/अंगूठा काटा था। #kushinagar #NewsUpdate
    1
    जनपद कुशीनगर में पत्नी से परेशान युवक ने काटा अपना गुप्तांग।

आपको बता दें कि जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज अन्तर्गत छितौनी नगर पंचायत के रहने वाले रोहित नामक युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम (10 मई 2026), जब मां खेत से काम कर लौटी, तो उसने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। 

बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं है जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद में उसने अपनी उंगली/अंगूठा काटा था।

#kushinagar #NewsUpdate
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.