Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला बहराइच के विधानसभा मटेरा में जनता अपने MLA को रोक कर सवाल कर रही है सड़क अभी तक क्यूं नहीं बनी
MOHD NASEEM BHARAT NATION
जिला बहराइच के विधानसभा मटेरा में जनता अपने MLA को रोक कर सवाल कर रही है सड़क अभी तक क्यूं नहीं बनी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कोतवाली नानपारा परिसर में नवागत उपजिलाधिकारी नानपारा राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न *शांति और सौहार्द का संदेश: कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम को लेकर नानपारा में पीस कमेटी की बैठक* आगामी कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कोतवाली नानपारा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नानपारा राजेश अग्रवाल ने की, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में अनुपस्थित विद्युत विभाग एवम खण्ड विकास अधिकारी के प्रति नाराजगी ब्यक्त की प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी समुदायों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष अब्दुल वहीद कुरैशी, चेहल्लुम कमेटी के अध्यक्ष नदीम चौधरी, कांवरिया संघ के बबलू सिंह सहित कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रधान, जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया।अनुपस्थिति के कारण विद्युत विभाग और खण्ड विकास अधिकारी बलहा से स्पष्टीकरण व पत्र भेजने की बात कही।3
- *स्कूल परिसर में बड़ा हादसा टला! सोलर पानी टंकी से सटा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा* *बरसात के मौसम में बढ़ी करंट फैलने की आशंका, अभिभावकों में चिंता; विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग।* बहराइच नानपारा। जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र स्थित इमामगंज रोड पर प्राथमिक विद्यालय हरिजन पाठशाला के परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्यालय परिसर में स्थापित सोलर संचालित पानी की टंकी के बेहद निकट से लगभग 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन विद्युत तार गुजर रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इन दिनों बरसात का मौसम होने के कारण करंट फैलने का खतरा और बढ़ गया है। विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करने आते हैं और पेयजल के लिए इसी सोलर पानी टंकी का उपयोग करते हैं। ऐसे में टंकी के पास हाईटेंशन लाइन का होना बच्चों की जान के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हाईटेंशन तार को तत्काल वहां से हटाया जाए या आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।2
- जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र में शिया समुदाय के लोगों द्वारा 30वें का जुलूस बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। यह जुलूस जनातुल बकी से शुरू होकर अपने पारंपरिक और क़ादिमी रास्तों से गुजरता हुआ राजा रियासत इमामबाड़ा तक पहुंचा। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने मातम किया और अपने जज़्बात का इज़हार किया। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। माहौल गमगीन होने के साथ-साथ पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों ने भी जुलूस के दौरान सहयोग किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। यह आयोजन क्षेत्र में अमन, एकता और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बना। #Bahraich #Matera #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #lozqnews_new #latestnews #nanpara #bahraich जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र में शिया समुदाय के लोगों द्वारा 30वें का जुलूस बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। यह जुलूस जनातुल बकी से शुरू होकर अपने पारंपरिक और क़ादिमी रास्तों से गुजरता हुआ राजा रियासत इमामबाड़ा तक पहुंचा। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने मातम किया और अपने जज़्बात का इज़हार किया। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। माहौल गमगीन होने के साथ-साथ पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों ने भी जुलूस के दौरान सहयोग किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। यह आयोजन क्षेत्र में अमन, एकता और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बना। #Bahraich #Matera #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #lozqnews_new #latestnews #nanpara #bahraich1
- जिला बहराइच के विधानसभा मटेरा में जनता अपने MLA को रोक कर सवाल कर रही है सड़क अभी तक क्यूं नहीं बनी1
- मटेरा विधानसभा से मोजुद विधायक मारियसा 5 साल बाद दिखी अपने विधानसभा पब्लिक कराही है सवाल1
- यूरिया खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त: अधिक मूल्य लेने पर दुकान का लाइसेंस होगा रद्द: प्रवीण कुमार सिंह,,बीडीओ, बरडीहा प्रखंड👈👈👈 ग्राम पंचायत भदावर पंचराम के यहां मटेरा विक्रेता के यहां से ₹400 बोरी के रेट से एक बोरी यूरिया के खाद खरीदा है मटेरा भदावर चौराहा के पास मटेरा से बुलबुल नेवाज के खाद रोड व्यापारियों द्वारा किसानों को दुगने रेट पर खाद बेचकर लूटा जा रहा है👈👈👈👈👈👍👍👍👍1
- बहराइच। अस्पताल के स्वीपर का फंदे से लटकता शव मिलने से फैली सनसनी बहराइच। अस्पताल के स्वीपर का फंदे से लटकता शव मिलने से फैली सनसनी आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में शव मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मृतक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है 6 माह के मासूम के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा सूचना मिलते ही पत्नी व परिजन मौके पर पहुंचे, रो-रोकर बुरा हाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी थाना दरगाह शरीफ के बक्शीपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की घटना।1
- नानपारा (बहराइच)। विश्व शांति, सांस्कृतिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मैत्री के संदेश के साथ भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इस्कफ़) उत्तर प्रदेश का 5वां राज्य सम्मेलन 25 एवं 26 जुलाई 2026 को लखनऊ स्थित आल इंडिया कैफ़ी आज़मी अकादमी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विश्व मैत्री के 85 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश भर से साहित्यकार, बुद्धिजीवी, समाजसेवी और सांस्कृतिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में बहराइच जनपद के नानपारा निवासी, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर, साहित्यकार एवं समाजसेवी शारिक़ रब्बानी को आगामी तीन वर्षों के लिए इस्कफ़ उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। उल्लेखनीय है कि वह पूर्व में भी इस्कफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। शारिक़ रब्बानी अपनी रचनाओं में गंगा-जमुनी तहज़ीब, मानवता, सामाजिक सौहार्द, महिला सशक्तिकरण और विश्व बंधुत्व जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उनका साहित्य हिंदी, उर्दू, नेपाली, मराठी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं में उपलब्ध है। साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें भारत और नेपाल में 40 से अधिक सरकारी एवं गैर-सरकारी सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। सम्मेलन में इस्कफ़ के राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार पडिहारी, डॉ. सुहेब शेरवानी, प्रो. रमेश दीक्षित, प्रो. सूरज बहादुर थापा, प्रो. रीता चौधरी, डॉ. फिदा हुसैन, डॉ. संजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र हरि पांडेय, सुरेन्द्र राही, अधिवक्ता अमित यादव, अधिवक्ता सिद्धनाथ श्रीवास्तव, रामप्रकाश बेखुद, अतीक कासगंजवी, शालिनी सिंह सूर्य, रईस सिद्दीकी, पी.के. प्रचंड, सगीर सिद्दीकी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारी, साहित्यकार, शायर, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। भारत-नेपाल मैत्री और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नेपाल का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी सम्मेलन में शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. हरिप्रसाद तिमिल्सेना तथा प्रसिद्ध नेपाली कलाकार खगेन्द्र नेपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक संध्या, कविता पाठ और मुशायरे का आयोजन किया गया। नेपाली कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए आल इंडिया कैफ़ी आज़मी अकादमी के सचिव एस.एस. मेहंदी ने कलाकारों को ₹5,000 का पुरस्कार प्रदान किया। सम्मेलन के समापन अवसर पर विश्व में बढ़ते तनाव, हिंसा और युद्ध की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शांति, सांस्कृतिक सहयोग, मानवता और वैश्विक मैत्री को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।4