बकरी चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन व बकरियां बरामद चांदन/बांका: जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार की है, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग बकरियों की चोरी कर वाहन से भागने की फिराक में हैं।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम लेटवा के समीप छापेमारी कर दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप मंडल (पिता- रविकांत मंडल) एवं एकांत यादव (पिता- जयप्रकाश यादव) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के निवासी बताए जाते हैं।थानाध्यक्ष राजू ठाकुर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई बकरियों के साथ एक मैजिक वाहन भी जब्त किया है। बताया जाता है कि आरोपी बकरियों को वाहन में लादकर ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है। चांदन से उमाकांत पोद्दार

- चांदन (बांका): चांदन प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी कटसकरा पंचायत के फुलहरा गांव में आयोजित श्री श्री 108 चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर बेलहर विधायक मनोज यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और रामधुन कथा में शामिल हुए।इसके बाद विधायक चांदन प्रखंड के ग्राम पंचायत उत्तरी कस्बा वसीला अंतर्गत नावाडीह गांव पहुंचे, जहां बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड संकीर्तन के आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गति को लेकर भी चर्चा की गई।इस दौरान विधायक मनोज यादव ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा एवं धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।इस मौके पर पश्चिमी कटसकरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि भैरो मरिक, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष तारिणी यादव, अनिल यादव, अनिल ठाकुर, धनुवसार पंचायत समिति सदस्य सहित दर्जनों जदयू समर्थक मौजूद थे। चांदन से उमाकांत पोद्दार कि रिपोर्ट1
- महिला हुई घर से बेघर दर-दर की खा रही है ठोकरें क्या है मामला1
- Post by THE LIVE1
- जिला प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहा है एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान जिसमें गाड़ी चालकों को सख्त निर्देश दिया जा रहा है अगर बाइकों से चले तो हेलमेट का प्रयोग करें अगर कर से चले तो सीट बेल्ट का प्रयोग करें1
- तारापुर नगर क्षेत्र के सोनडीहा स्थित रत्नेश्वर धाम महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के छठे दिन बुधवार को भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथावाचक अखिलेशानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला का अत्यंत भावपूर्ण और मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने बताया कि यह लीला आत्मा और परमात्मा के दिव्य मिलन का प्रतीक है। कथा के दौरान गोपी-उद्धव संवाद के माध्यम से प्रेम भक्ति की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। आचार्य ने कहा कि ब्रज की गोपियों का निष्काम प्रेम भक्ति का सर्वोच्च आदर्श है और भगवान प्रेम से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने गुरु कृपा के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के अंत में भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर राधे-श्याम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए।1
- Basantari Godda jharkhand1
- केचुआ चौक पर भी@षण सड़क हाद@सा में चार व्यक्ति हुए घा@यल1
- Post by THE LIVE1
- महागामा में हुआ सड़क हादसा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है ग्रामीण जनता पूछ रही है सवाल आज की कितने प्रशासन के कठिन प्रयास के बाद की सड़क हादसा बढ़ क्यों रही है किसकी लापरवाही ? #viral #virałreels1