Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला नियोजनालय मुंगेर द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन E-Commerce क्षेत्र के नियोजक Zepto द्वारा किया जाएगा। इस जॉब कैम्प का आयोजन जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाहन 10 बजे से किया जाएगा। जिला नियोजनालय कार्यालय Govt ITI Campus सीताकुण्ड रोड में स्थित है । अधिक से अधिक संख्या में बेरोजगार युवक एवं युवतियाँ इसका लाभ उठाएं। विस्तृत जानकारी उक्त Digital Banner से प्राप्त कर सकते हैं।
THE LIVE
जिला नियोजनालय मुंगेर द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन E-Commerce क्षेत्र के नियोजक Zepto द्वारा किया जाएगा। इस जॉब कैम्प का आयोजन जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाहन 10 बजे से किया जाएगा। जिला नियोजनालय कार्यालय Govt ITI Campus सीताकुण्ड रोड में स्थित है । अधिक से अधिक संख्या में बेरोजगार युवक एवं युवतियाँ इसका लाभ उठाएं। विस्तृत जानकारी उक्त Digital Banner से प्राप्त कर सकते हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by THE LIVE1
- तारापुर नगर क्षेत्र के सोनडीहा स्थित रत्नेश्वर धाम महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के छठे दिन बुधवार को भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथावाचक अखिलेशानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला का अत्यंत भावपूर्ण और मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने बताया कि यह लीला आत्मा और परमात्मा के दिव्य मिलन का प्रतीक है। कथा के दौरान गोपी-उद्धव संवाद के माध्यम से प्रेम भक्ति की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। आचार्य ने कहा कि ब्रज की गोपियों का निष्काम प्रेम भक्ति का सर्वोच्च आदर्श है और भगवान प्रेम से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने गुरु कृपा के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के अंत में भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर राधे-श्याम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए।1
- सुल्तानगंज में रामनवमी शोभा यात्रा अजगैबीनाथ मंदिर 🔱 की झाकियां आकर्षक बनी1
- बाइक दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, भागलपुर रेफर 26 वर्षीय रितेश कुमार, पुत्र अरुण तांती, निवासी बनियांचक अमरपुर, एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रितेश कुमार बाइक से बांका की ओर से अमरपुर की तरफ आ रहे थे, तभी मकदुम्मा मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।1
- Post by User7197 मेराज सिलवर1
- आगामी रामनवमी के त्यौहार को लेकर गोगरी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर के गोगरी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में फ्लैग मार्च कर भ्रमण किया है1
- जैविक एवं प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को किया गया जागरूक धरहरा/मुंगेर। कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के सौजन्य से सोमवार को धरहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सारोबाग पंचायत में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकदिवसीय कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नेहा केसरी ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र केसरी ने किया। "एग्रोमेट सेवा एक कृषक मित्र" विषय पर आधारित कार्यशाला के दौरान कृषकों को कृषि-मौसम संबंधी परामर्श सेवा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अध्यक्ष वीरेंद्र केसरी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की 'ग्रामीण कृषि मौसम सेवा' के तहत एग्रोमेट के माध्यम से किसानों को ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर सटीक मौसम का पूर्वानुमान और कृषि सलाह मिलती है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए डॉक्टर यूपी वर्मा अच्छू राम हरिलाल बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय चंद्र तथा शिक्षक शंभू शरण पंकज ने बताया कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने से मृदा स्वास्थ्य में सुधार होगा, सुरक्षित खाद्य उत्पादन सुनिश्चित होगा तथा रासायनिक इनपुट्स पर निर्भरता कम होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता भी सुनिश्चित होगी। पूर्व रेलवे इंटर महाविद्यालय की विज्ञान विषय की शिक्षिका प्रिया कुमारी ने बताया कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती की दिशा में देश के कुछ अग्रणी राज्यों की तरह ही बिहार भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा किसानों को जैविक खेती की ओर अग्रसर करने की दिशा में पंचायत स्तर से जिला स्तर तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। आने वाले दिनों में बिहार जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धति का प्रयोग कर देश के अग्रणी राज्य में शामिल होगा। कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तरुण कुमार विकास ने किसानों को जैविक खेती के विभिन्न चरणों से अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने जैविक खाद तैयार करने की विधि तथा इसके उपयोग के बारे में किसानों को जानकारी दी। मौके पर रामाधार यादव, उपेंद्र यादव, प्रकाश यादव, पंकज कुमार, अरुण यादव, नरेश यादव, गाजो यादव, अनिल कुमार तांती, अशोक कुमार सिंह, गौरव कुमार, रुस्तम राजा, ब्रह्मदेव रजक, रामचरित्र साहू, जगदीश मंडल, प्रकाश चौधरी, कुंती देवी, आयुष कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।1
- Post by THE LIVE1