logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल:* *रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुए लेखपाल, कार्रवाई के बजाय 'जातिगत संरक्षण' का आरोप।* प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील में नगर पंचायत सुवंसा हल्का लेखपाल बृहस्पति राम का पैसा लेते हुए वीडियो वायरल राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला नौडेरा हल्के का है, जहाँ तैनात लेखपाल बृहस्पति राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल स्पष्ट रूप से एक किसान से काम के बदले अवैध धन (रिश्वत) लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, नौडेरा हल्का के लेखपाल बृहस्पति राम पर आरोप है कि उन्होंने जमीन की पैमाइश और रिपोर्ट लगाने के नाम पर पीड़ित पक्ष से 10 हजार की रकम की मांग की थी। पीड़ित ने 5 हजार रुपए लेखपाल को पैसे देते समय चुपके से वीडियो बना लिया, जो अब सार्वजनिक हो चुका है। वीडियो में लेखपाल पैसों को चुपके से उसे जेब में रखते हुए नज़र आ रहे हैं।

9 hrs ago
user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
अपना प्रतापगढ़ न्यूज
पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

*भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल:* *रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुए लेखपाल, कार्रवाई के बजाय 'जातिगत संरक्षण' का आरोप।* प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील में नगर पंचायत सुवंसा हल्का लेखपाल बृहस्पति राम का पैसा लेते हुए वीडियो वायरल राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला नौडेरा हल्के का है, जहाँ तैनात लेखपाल बृहस्पति राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल स्पष्ट रूप से एक किसान से काम के बदले अवैध धन (रिश्वत) लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, नौडेरा हल्का के लेखपाल बृहस्पति राम पर आरोप है कि उन्होंने जमीन की पैमाइश और रिपोर्ट लगाने के नाम पर पीड़ित पक्ष से 10 हजार की रकम की मांग की थी। पीड़ित ने 5 हजार रुपए लेखपाल को पैसे देते समय चुपके से वीडियो बना लिया, जो अब सार्वजनिक हो चुका है। वीडियो में लेखपाल पैसों को चुपके से उसे जेब में रखते हुए नज़र आ रहे हैं।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • संवादाता –डीके शर्मा Slug –सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।
    1
    संवादाता –डीके शर्मा
Slug –सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना 
Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    41 min ago
  • *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, आज थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा एक बड़ी विधिक कार्रवाई संपन्न की गई।* *थाना मांधाता पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 150/2025, धारा 109(1), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 111(2)b BNS के अंतर्गत वांछित अभियुक्त रिजवान पुत्र रियाज (निवासी: रामपुर बन्तरी, थाना मांधाता) लंबे समय से फरार चल रहा था।* *विधिक कार्रवाई का विवरण:* उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था, इसके बावजूद अभियुक्त लगातार अपनी उपस्थिति से बच रहा था। थानाध्यक्ष देल्हूपुर द्वारा प्रस्तुत आख्या पर विचार करते हुए माननीय न्यायालय ने दिनांक 08/04/2026 को अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत उद्घोषणा (Proclamation) जारी करने का आदेश दिया था। *तामीली एवं मुनादी की प्रक्रिया:* आज दिनांक 22/04/2026 को थानाध्यक्ष देल्हूपुर पुलिस टीम के साथ ग्राम बन्तरी में जाकर नियमानुसार निम्नलिखित कार्रवाई की गई: *चस्पा की कार्यवाही:* अभियुक्त रिजवान के घर के सहन/मुख्य दरवाजे, गांव की सरकारी राशन की दुकान, पंचायत भवन और स्थानीय विद्यालय की दीवार पर सार्वजनिक रूप से नोटिस चस्पा किया गया। *मुनादी:* गांव के सार्वजनिक स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई और ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि यदि वांछित अभियुक्त नियत समय के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष समर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की (धारा 85 BNSS) की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। *पुलिस की अपील:* पुलिस प्रशासन आम जनमानस से अपील करता है कि किसी भी अपराधी को शरण देना अपराध है। फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल संबंधित थाने को सूचित करें। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कड़ी विधिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    3
    *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, आज थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा एक बड़ी विधिक कार्रवाई संपन्न की गई।*
*थाना मांधाता पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 150/2025, धारा 109(1), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 111(2)b BNS के अंतर्गत वांछित अभियुक्त रिजवान पुत्र रियाज (निवासी: रामपुर बन्तरी, थाना मांधाता) लंबे समय से फरार चल रहा था।*
*विधिक कार्रवाई का विवरण:*
उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था, इसके बावजूद अभियुक्त लगातार अपनी उपस्थिति से बच रहा था। थानाध्यक्ष देल्हूपुर द्वारा प्रस्तुत आख्या पर विचार करते हुए माननीय न्यायालय ने दिनांक 08/04/2026 को अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत उद्घोषणा (Proclamation) जारी करने का आदेश दिया था।
*तामीली एवं मुनादी की प्रक्रिया:*
आज दिनांक 22/04/2026 को थानाध्यक्ष देल्हूपुर पुलिस टीम के साथ ग्राम बन्तरी में जाकर नियमानुसार निम्नलिखित कार्रवाई की गई:
*चस्पा की कार्यवाही:* अभियुक्त रिजवान के घर के सहन/मुख्य दरवाजे, गांव की सरकारी राशन की दुकान, पंचायत भवन और स्थानीय विद्यालय की दीवार पर सार्वजनिक रूप से नोटिस चस्पा किया गया।
*मुनादी:* गांव के सार्वजनिक स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई और ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि यदि वांछित अभियुक्त नियत समय के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष समर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की (धारा 85 BNSS) की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
*पुलिस की अपील:*
पुलिस प्रशासन आम जनमानस से अपील करता है कि किसी भी अपराधी को शरण देना अपराध है। फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल संबंधित थाने को सूचित करें। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कड़ी विधिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमी से शादी की जिद लेकर एक युवती सीधे मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गई। टावर के ऊपर खड़ी युवती जोर-जोर से शादी कराने की मांग करने लगी। देखते ही देखते बाजार में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई ।घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सलाहपुर गांव निवासी श्रद्धा पुत्री मनीराम का एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन युवती की शादी किसी अन्यत्र जगह तय कर दिए थे। जिसकी जानकारी उसे हुई तो युवती सीधे बंधवा बाजार स्थित जिओ टावर पर जा चढ़ गई और ऊपर से चिल्लाने लगी—“शादी करूंगी तो अपने प्रेमी से नहीं तो यहां से कूद कर जान दे दूंगी! सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के जिद के आगे परिजन झुक गए और उसके प्रेमी से ही शादी कर देने को राजी हो गए। इसके बाद युवती टावर से नीचे उतरी तो पुलिस उसे चौकी ले गई । जहां परिजनों के साथ पुलिस ने युवती की काउंसलिंग की। उसे यह विश्वास दिलाया गया कि उसकी शादी उसके प्रेमी से ही कराई जाएगी। इसके बाद वह परिजनों के साथ जाने पर राजी हो गई। पुलिस ने युवती को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में बढ़ावा चौकी इंचार्ज अनीश यादव ने बताया कि टावर पर चढ़ी चढ़ी श्रद्धा को समझा बूझकर टावर से नीचे उतर गया और उसे समझा बुझा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
    1
    पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमी से शादी की जिद लेकर एक युवती सीधे मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गई। टावर के ऊपर खड़ी युवती जोर-जोर से शादी कराने की मांग करने लगी। देखते ही देखते बाजार में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई ।घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सलाहपुर गांव निवासी श्रद्धा पुत्री मनीराम का एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन युवती की शादी किसी अन्यत्र जगह तय कर दिए थे। जिसकी जानकारी उसे हुई तो युवती सीधे बंधवा बाजार स्थित जिओ टावर पर जा चढ़ गई और ऊपर से चिल्लाने लगी—“शादी करूंगी तो अपने प्रेमी से नहीं तो यहां से कूद कर जान दे दूंगी! सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के जिद के आगे परिजन झुक गए और उसके प्रेमी से ही शादी कर देने को राजी हो गए। इसके बाद युवती टावर से नीचे उतरी तो पुलिस उसे चौकी ले गई । जहां परिजनों के साथ पुलिस ने युवती की काउंसलिंग की। उसे यह विश्वास दिलाया गया कि उसकी शादी उसके प्रेमी से ही कराई जाएगी। इसके बाद वह परिजनों के साथ जाने पर राजी हो गई। पुलिस ने युवती को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में बढ़ावा चौकी इंचार्ज अनीश यादव ने बताया कि टावर पर चढ़ी चढ़ी श्रद्धा को समझा बूझकर टावर से नीचे उतर गया और उसे समझा बुझा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🔥 *मदनपुर पनियार के पांडेपुर में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा* लम्भुआ सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर पनियार के पांडेपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के लोगों ने बिना देर किए एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाल्टियों, पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते समय रहते बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    1
    🔥 *मदनपुर पनियार के पांडेपुर में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा*
लम्भुआ सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर पनियार के पांडेपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के लोगों ने बिना देर किए एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाल्टियों, पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते समय रहते बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    user_कृष्ण कुमार यादव
    कृष्ण कुमार यादव
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लम्भुआ क्षेत्र के आनापुर नरायणगंज गांव में बुधवार को अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से दो परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। घटना में अफसर अली पुत्र सोबराती और पीर अली पुत्र सोबराती के घर पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते घरों में रखा समस्त गृहस्थी का सामान, कपड़े, अनाज सहित पाली गई मुर्गियां भी जलकर नष्ट हो गईं। घटना के बाद दोनों परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है, खासकर छोटे-छोटे बच्चों के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते काफी नुकसान हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक मौके पर न तो राजस्व विभाग की टीम पहुंची और न ही दमकल विभाग की कोई व्यवस्था हो सकी। पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजा देने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को इस संकट की घड़ी में सहारा मिल सके।
    4
    लम्भुआ क्षेत्र के आनापुर नरायणगंज गांव में बुधवार को अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से दो परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। घटना में अफसर अली पुत्र सोबराती और पीर अली पुत्र सोबराती के घर पूरी तरह आग की चपेट में आ गए।
आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते घरों में रखा समस्त गृहस्थी का सामान, कपड़े, अनाज सहित पाली गई मुर्गियां भी जलकर नष्ट हो गईं। घटना के बाद दोनों परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है, खासकर छोटे-छोटे बच्चों के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते काफी नुकसान हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक मौके पर न तो राजस्व विभाग की टीम पहुंची और न ही दमकल विभाग की कोई व्यवस्था हो सकी।
पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजा देने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को इस संकट की घड़ी में सहारा मिल सके।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहुजन अधिकार सेना का बड़ा हस्तक्षेप: भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवानों के हक में बुलंद हुई आवाज *जनपद सुल्तानपुर* में बढ़ती गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की कठिन ड्यूटी को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय कमांडर विजय राणा चमार ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर और मानवीय मुद्दे की ओर आकर्षित करते हुए एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा है। *ज्ञापन में बताया गया है कि जहां एक ओर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु करने और जाम की समस्या से जनता को राहत दिलाने के प्रयास सराहनीय हैं, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों को बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है।* वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवान घंटों चौराहों और सड़कों पर बिना किसी छायादार व्यवस्था के खड़े रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिसमें हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं शामिल हैं। *विजय राणा चमार ने प्रशासन से मांग की है कि जनपद के सभी प्रमुख चौराहों और ट्रैफिक प्वाइंट्स पर जवानों के लिए स्थायी छायादार बूथ/केबिन का निर्माण कराया जाए। साथ ही, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक विश्राम सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ड्यूटी के दौरान जवानों को राहत मिल सके।* *उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल जवानों को भीषण गर्मी से राहत देगी, बल्कि पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगी।* प्रशासन से अपेक्षा जताई गई है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे सेवा में लगे इन कर्मठ जवानों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके।
    2
    बहुजन अधिकार सेना का बड़ा हस्तक्षेप: भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवानों के हक में बुलंद हुई आवाज
*जनपद सुल्तानपुर* में बढ़ती गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की कठिन ड्यूटी को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय कमांडर विजय राणा चमार ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर और मानवीय मुद्दे की ओर आकर्षित करते हुए एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा है।
*ज्ञापन में बताया गया है कि जहां एक ओर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु करने और जाम की समस्या से जनता को राहत दिलाने के प्रयास सराहनीय हैं, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों को बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है।*
वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवान घंटों चौराहों और सड़कों पर बिना किसी छायादार व्यवस्था के खड़े रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिसमें हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं शामिल हैं।
*विजय राणा चमार ने प्रशासन से मांग की है कि जनपद के सभी प्रमुख चौराहों और ट्रैफिक प्वाइंट्स पर जवानों के लिए स्थायी छायादार बूथ/केबिन का निर्माण कराया जाए। साथ ही, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक विश्राम सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ड्यूटी के दौरान जवानों को राहत मिल सके।*
*उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल जवानों को भीषण गर्मी से राहत देगी, बल्कि पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगी।*
प्रशासन से अपेक्षा जताई गई है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे सेवा में लगे इन कर्मठ जवानों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोंडा की रूपाली शर्मा ने दो साल पहले घर से भागकर मोहम्मद साबिर से निकाह किया था।मोहम्मद साबिर ने रूपाली और नवजात शिशु को साथ घर से निकाल दिया। रूपाली ने अपने बच्चे के साथ लखनऊ हाईकोर्ट की इमारत से कूदने का प्रयास किया,पुलिस ने बचा लिया।
    1
    गोंडा की रूपाली शर्मा ने दो साल पहले घर से भागकर मोहम्मद साबिर से निकाह किया था।मोहम्मद साबिर ने रूपाली और नवजात शिशु को साथ घर से निकाल दिया।
रूपाली ने अपने बच्चे के साथ लखनऊ हाईकोर्ट की इमारत से कूदने का प्रयास किया,पुलिस ने बचा लिया।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.