logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संवादाता –डीके शर्मा Slug –सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।

2 hrs ago
user_Sheetla Prasad
Sheetla Prasad
Patti, Pratapgarh•
2 hrs ago

संवादाता –डीके शर्मा Slug –सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🚨 बिग ब्रेकिंग 🚨 चांदा कोतवाली क्षेत्र में भीषण आग, गरीबों का आशियाना जलकर राख सुल्तानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र के ग्राम आनापुर नारायणगंज में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सड़क किनारे बने गरीबों के आशियाने जलकर पूरी तरह राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई परिवारों का सामान, कपड़े और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सबसे ज्यादा असर छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ा, जिनका आशियाना उजड़ गया। दमकल विभाग नदारद घटना के काफी देर बाद तक अग्निशमन विभाग की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण भारी नुकसान हो गया। प्रशासन से मदद की गुहार पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक हरकत में आता है और इन बेघर हुए परिवारों को राहत मिलती है। 👉 फिलहाल गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और लोग अपने उजड़े घरों को देखकर बेहद दुखी हैं।
    1
    🚨 बिग ब्रेकिंग 🚨
चांदा कोतवाली क्षेत्र में भीषण आग, गरीबों का आशियाना जलकर राख
सुल्तानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र के ग्राम आनापुर नारायणगंज में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सड़क किनारे बने गरीबों के आशियाने जलकर पूरी तरह राख हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई परिवारों का सामान, कपड़े और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सबसे ज्यादा असर छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ा, जिनका आशियाना उजड़ गया।
दमकल विभाग नदारद घटना के काफी देर बाद तक अग्निशमन विभाग की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण भारी नुकसान हो गया।
प्रशासन से मदद की गुहार पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक हरकत में आता है और इन बेघर हुए परिवारों को राहत मिलती है।
👉 फिलहाल गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और लोग अपने उजड़े घरों को देखकर बेहद दुखी हैं।
    user_कृष्ण कुमार यादव
    कृष्ण कुमार यादव
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लम्भुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने लगी और आसपास रखे जानवरों के चारे को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए बाल्टी भर-भर पानी और इंजन की पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग बुझाने के दौरान कुछ ग्रामीणों के चेहरे झुलस गए। घटना में जानवरों का काफी चारा जलकर नष्ट हो गया, जिससे पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते समय पर राहत नहीं मिल सकी। यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अग्निशमन सुविधा की व्यवस्था की जाए और विद्युत विभाग भी जर्जर लाइनों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    2
    लम्भुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने लगी और आसपास रखे जानवरों के चारे को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए बाल्टी भर-भर पानी और इंजन की पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि आग बुझाने के दौरान कुछ ग्रामीणों के चेहरे झुलस गए। घटना में जानवरों का काफी चारा जलकर नष्ट हो गया, जिससे पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते समय पर राहत नहीं मिल सकी। यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अग्निशमन सुविधा की व्यवस्था की जाए और विद्युत विभाग भी जर्जर लाइनों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बहुजन अधिकार सेना का बड़ा हस्तक्षेप: भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवानों के हक में बुलंद हुई आवाज *जनपद सुल्तानपुर* में बढ़ती गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की कठिन ड्यूटी को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय कमांडर विजय राणा चमार ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर और मानवीय मुद्दे की ओर आकर्षित करते हुए एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा है। *ज्ञापन में बताया गया है कि जहां एक ओर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु करने और जाम की समस्या से जनता को राहत दिलाने के प्रयास सराहनीय हैं, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों को बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है।* वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवान घंटों चौराहों और सड़कों पर बिना किसी छायादार व्यवस्था के खड़े रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिसमें हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं शामिल हैं। *विजय राणा चमार ने प्रशासन से मांग की है कि जनपद के सभी प्रमुख चौराहों और ट्रैफिक प्वाइंट्स पर जवानों के लिए स्थायी छायादार बूथ/केबिन का निर्माण कराया जाए। साथ ही, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक विश्राम सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ड्यूटी के दौरान जवानों को राहत मिल सके।* *उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल जवानों को भीषण गर्मी से राहत देगी, बल्कि पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगी।* प्रशासन से अपेक्षा जताई गई है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे सेवा में लगे इन कर्मठ जवानों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके।
    2
    बहुजन अधिकार सेना का बड़ा हस्तक्षेप: भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवानों के हक में बुलंद हुई आवाज
*जनपद सुल्तानपुर* में बढ़ती गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की कठिन ड्यूटी को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय कमांडर विजय राणा चमार ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर और मानवीय मुद्दे की ओर आकर्षित करते हुए एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा है।
*ज्ञापन में बताया गया है कि जहां एक ओर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु करने और जाम की समस्या से जनता को राहत दिलाने के प्रयास सराहनीय हैं, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों को बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है।*
वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड जवान घंटों चौराहों और सड़कों पर बिना किसी छायादार व्यवस्था के खड़े रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिसमें हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं शामिल हैं।
*विजय राणा चमार ने प्रशासन से मांग की है कि जनपद के सभी प्रमुख चौराहों और ट्रैफिक प्वाइंट्स पर जवानों के लिए स्थायी छायादार बूथ/केबिन का निर्माण कराया जाए। साथ ही, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक विश्राम सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ड्यूटी के दौरान जवानों को राहत मिल सके।*
*उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल जवानों को भीषण गर्मी से राहत देगी, बल्कि पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगी।*
प्रशासन से अपेक्षा जताई गई है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे सेवा में लगे इन कर्मठ जवानों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद सुलतानपुर में भारतीय वायु सेना द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर भव्य एयर शो और युद्धाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आधुनिक लड़ाकू विमान आसमान में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं। एयर शो में अत्याधुनिक फाइटर जेट्स जैसे राफेल, मिराज 2000, सुखोई Su-30MKI और जगुआर द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग और टेकऑफ का सफल रिहर्सल किया गया। यह आयोजन सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
    2
    जनपद सुलतानपुर में भारतीय वायु सेना द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर भव्य एयर शो और युद्धाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आधुनिक लड़ाकू विमान आसमान में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं।
एयर शो में अत्याधुनिक फाइटर जेट्स जैसे राफेल, मिराज 2000, सुखोई Su-30MKI और जगुआर द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग और टेकऑफ का सफल रिहर्सल किया गया।
यह आयोजन सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिजली लाइन बनी आग का कारण, ग्रामीणों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा लम्भुआ के मदनपुर पनियार में चारा जलकर राख, कई ग्रामीण झुलसे — अग्निशमन व्यवस्था पर उठे सवाल लम्भुआ सुल्तानपुर। लम्भुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखे पशुओं के चारे को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए खुद ही मोर्चा संभाल लिया। बाल्टियों में पानी भरकर और इंजन की पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस दौरान कई ग्रामीण आग की चपेट में आकर झुलस गए, जिनके चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं बड़ी मात्रा में पशुओं का चारा जलकर राख हो गया, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते समय पर मदद नहीं मिल सकी। यदि ग्रामीण खुद साहस न दिखाते, तो आग और भी भयानक रूप ले सकती थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लम्भुआ क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जाए। साथ ही विद्युत विभाग से जर्जर लाइनों की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    बिजली लाइन बनी आग का कारण, ग्रामीणों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा लम्भुआ के मदनपुर पनियार में चारा जलकर राख, कई ग्रामीण झुलसे — अग्निशमन व्यवस्था पर उठे सवाल लम्भुआ सुल्तानपुर। लम्भुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखे पशुओं के चारे को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए खुद ही मोर्चा संभाल लिया। बाल्टियों में पानी भरकर और इंजन की पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि इस दौरान कई ग्रामीण आग की चपेट में आकर झुलस गए, जिनके चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं बड़ी मात्रा में पशुओं का चारा जलकर राख हो गया, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते समय पर मदद नहीं मिल सकी। यदि ग्रामीण खुद साहस न दिखाते, तो आग और भी भयानक रूप ले सकती थी।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लम्भुआ क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जाए। साथ ही विद्युत विभाग से जर्जर लाइनों की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_कृष्ण कुमार यादव
    कृष्ण कुमार यादव
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोथरा खुर्द में अधूरा जल जीवन मिशन: आधे गांव तक सीमित पानी, ग्रामीणों में रोष चांदा (सुलतानपुर)। लम्भुआ तहसील के प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कोथरा खुर्द में जल जीवन मिशन का कार्य वर्षों बाद भी अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन गांव में यह लक्ष्य अभी अधूरा नजर आ रहा है। गांव में अमृत सरोवर और प्राथमिक विद्यालय के पास बनी पानी की टंकी से सड़क के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले परिवारों को नियमित जलापूर्ति हो रही है। वहीं, सड़क के उत्तरी हिस्से के लोग अब भी इस सुविधा से वंचित हैं, जबकि उनके घरों तक पाइपलाइन और टोंटियां पहले ही लगाई जा चुकी हैं। अधूरी सप्लाई के कारण उन्हें आज भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब पूरी संरचना तैयार है, तो फिर जलापूर्ति शुरू न होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र विमल ने बताया कि करीब 100 मीटर क्षेत्र विवादित होने के कारण सप्लाई बाधित है। हालांकि, जब उनसे वैकल्पिक मार्ग से पाइपलाइन बिछाने का सुझाव दिया गया, तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी या प्रशासनिक अड़चनों को जल्द दूर कर पूरे गांव को योजना से जोड़ा जाए। उनका कहना है कि जब आधे गांव को पानी मिल सकता है, तो शेष हिस्से को वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    3
    कोथरा खुर्द में अधूरा जल जीवन मिशन: आधे गांव तक सीमित पानी, ग्रामीणों में रोष
चांदा (सुलतानपुर)। लम्भुआ तहसील के प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कोथरा खुर्द में जल जीवन मिशन का कार्य वर्षों बाद भी अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन गांव में यह लक्ष्य अभी अधूरा नजर आ रहा है।
गांव में अमृत सरोवर और प्राथमिक विद्यालय के पास बनी पानी की टंकी से सड़क के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले परिवारों को नियमित जलापूर्ति हो रही है। वहीं, सड़क के उत्तरी हिस्से के लोग अब भी इस सुविधा से वंचित हैं, जबकि उनके घरों तक पाइपलाइन और टोंटियां पहले ही लगाई जा चुकी हैं। अधूरी सप्लाई के कारण उन्हें आज भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब पूरी संरचना तैयार है, तो फिर जलापूर्ति शुरू न होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र विमल ने बताया कि करीब 100 मीटर क्षेत्र विवादित होने के कारण सप्लाई बाधित है। हालांकि, जब उनसे वैकल्पिक मार्ग से पाइपलाइन बिछाने का सुझाव दिया गया, तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी या प्रशासनिक अड़चनों को जल्द दूर कर पूरे गांव को योजना से जोड़ा जाए। उनका कहना है कि जब आधे गांव को पानी मिल सकता है, तो शेष हिस्से को वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Amar singh
    1
    Post by Amar singh
    user_Amar singh
    Amar singh
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.