Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना जेठवारा पर तैनात दो उपनिरीक्षकों के मध्य आपसी कहासुनी के उपरांत मारपीट की घटना घटित होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है।* *इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*
Dharmendra Mishra
*थाना जेठवारा पर तैनात दो उपनिरीक्षकों के मध्य आपसी कहासुनी के उपरांत मारपीट की घटना घटित होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है।* *इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- 🚨 बिग ब्रेकिंग 🚨 चांदा कोतवाली क्षेत्र में भीषण आग, गरीबों का आशियाना जलकर राख सुल्तानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र के ग्राम आनापुर नारायणगंज में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सड़क किनारे बने गरीबों के आशियाने जलकर पूरी तरह राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई परिवारों का सामान, कपड़े और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सबसे ज्यादा असर छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ा, जिनका आशियाना उजड़ गया। दमकल विभाग नदारद घटना के काफी देर बाद तक अग्निशमन विभाग की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण भारी नुकसान हो गया। प्रशासन से मदद की गुहार पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक हरकत में आता है और इन बेघर हुए परिवारों को राहत मिलती है। 👉 फिलहाल गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और लोग अपने उजड़े घरों को देखकर बेहद दुखी हैं।1
- लम्भुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने लगी और आसपास रखे जानवरों के चारे को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए बाल्टी भर-भर पानी और इंजन की पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग बुझाने के दौरान कुछ ग्रामीणों के चेहरे झुलस गए। घटना में जानवरों का काफी चारा जलकर नष्ट हो गया, जिससे पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते समय पर राहत नहीं मिल सकी। यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अग्निशमन सुविधा की व्यवस्था की जाए और विद्युत विभाग भी जर्जर लाइनों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।2
- कोथरा खुर्द में अधूरा जल जीवन मिशन: आधे गांव तक सीमित पानी, ग्रामीणों में रोष चांदा (सुलतानपुर)। लम्भुआ तहसील के प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कोथरा खुर्द में जल जीवन मिशन का कार्य वर्षों बाद भी अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन गांव में यह लक्ष्य अभी अधूरा नजर आ रहा है। गांव में अमृत सरोवर और प्राथमिक विद्यालय के पास बनी पानी की टंकी से सड़क के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले परिवारों को नियमित जलापूर्ति हो रही है। वहीं, सड़क के उत्तरी हिस्से के लोग अब भी इस सुविधा से वंचित हैं, जबकि उनके घरों तक पाइपलाइन और टोंटियां पहले ही लगाई जा चुकी हैं। अधूरी सप्लाई के कारण उन्हें आज भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब पूरी संरचना तैयार है, तो फिर जलापूर्ति शुरू न होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र विमल ने बताया कि करीब 100 मीटर क्षेत्र विवादित होने के कारण सप्लाई बाधित है। हालांकि, जब उनसे वैकल्पिक मार्ग से पाइपलाइन बिछाने का सुझाव दिया गया, तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी या प्रशासनिक अड़चनों को जल्द दूर कर पूरे गांव को योजना से जोड़ा जाए। उनका कहना है कि जब आधे गांव को पानी मिल सकता है, तो शेष हिस्से को वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।3
- ड्यूटी आते समय सुबह खंड विकास अधिकारी बदलापुर का हुआ एक्सीडेंट,बाल बाल बच्चे रामू गौतम बदलापुर जौनपुर जिला कें बदलापुर ब्लॉक कें खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी का आज सुबह एक्सीडेंट हो गया जब वह ड्यूटी पर आ रहें थें। बनारस अमूल डेयरी के पास एनएच 56 पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है। वह खतरे से बाहर हैं। इस घटना के बाद बदलापुर ब्लॉक तथा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है और लोग अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।1
- बिजली लाइन बनी आग का कारण, ग्रामीणों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा लम्भुआ के मदनपुर पनियार में चारा जलकर राख, कई ग्रामीण झुलसे — अग्निशमन व्यवस्था पर उठे सवाल लम्भुआ सुल्तानपुर। लम्भुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखे पशुओं के चारे को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए खुद ही मोर्चा संभाल लिया। बाल्टियों में पानी भरकर और इंजन की पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस दौरान कई ग्रामीण आग की चपेट में आकर झुलस गए, जिनके चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं बड़ी मात्रा में पशुओं का चारा जलकर राख हो गया, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते समय पर मदद नहीं मिल सकी। यदि ग्रामीण खुद साहस न दिखाते, तो आग और भी भयानक रूप ले सकती थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लम्भुआ क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जाए। साथ ही विद्युत विभाग से जर्जर लाइनों की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- Post by बलवान उपाध्याय1
- जनपद सुलतानपुर में भारतीय वायु सेना द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर भव्य एयर शो और युद्धाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आधुनिक लड़ाकू विमान आसमान में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं। एयर शो में अत्याधुनिक फाइटर जेट्स जैसे राफेल, मिराज 2000, सुखोई Su-30MKI और जगुआर द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग और टेकऑफ का सफल रिहर्सल किया गया। यह आयोजन सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।2