logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे किसान बलराम *' सेवा संकल्प अभियान' : ' सेवा की कहानी'* *- विविध फसलों की खेती से बढ़ी आमदनी और आत्मनिर्भरता* *- बागवानी विभाग की तकनीकी सहायता से खेती को मिला नया आयाम* *- सरकार की योजना के तहत लहसुन व मशरूम उत्पादन पर मिल रहा अनुदान* *- आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को बनाया अधिक सुचारू* *- सरकार एवं बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ रहे किसान* *पलवल, 21 सितंबर।* जिला पलवल के गांव कुलैना निवासी किसान बलराम पुत्र हरिचंद पिछले कई वर्षों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती के माध्यम से बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खेती में विविधता को अपनाते हुए विभिन्न प्रकार के मसाले, सब्जियां, दालें तथा बागवानी पौधे लगाए हुए हैं। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। किसान बलराम ने बताया कि सरकार एवं बागवानी विभाग की ओर से समय-समय पर उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर उन्होंने अपनी खेती को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने का प्रयास किया है। बलराम ने बताया कि बागवानी को बढ़ावा देने के लिए खेत में विभिन्न गतिविधियां अपनाई जा रही हैं। इसके अलावा मशरूम हट जैसी सुविधाओं का भी लाभ लिया जा रहा है। लहसुन की खेती तथा मशरूम उत्पादन के लिए विभागीय योजनाओं के तहत अनुदान भी प्राप्त हो रहा है। किसान के अनुसार, लहसुन की खेती के लिए 30 हजार रुपये तथा मशरूम उत्पादन के लिए 22,500 रुपये तक का अनुदान प्राप्त हुआ है, जिससे उत्पादन गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायता मिली है। बलराम ने कहा कि सरकार की योजनाओं और बागवानी विभाग के तकनीकी सहयोग से किसानों को खेती में नई तकनीक अपनाने तथा अपनी आय के स्रोतों में विविधता लाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग से मिलने वाली सहायता के माध्यम से वे जैविक एवं प्राकृतिक खेती को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी आह्वान किया कि वे सरकार एवं बागवानी विभाग की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाकर अपनी कृषि गतिविधियों को मजबूत बनाएं। किसान बलराम ने किसानों को प्रोत्साहन देने और बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार, जिला प्रशासन पलवल एवं बागवानी विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया। 000

5 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
5 hrs ago

प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे किसान बलराम *' सेवा संकल्प अभियान' : ' सेवा की कहानी'* *- विविध फसलों की खेती से बढ़ी आमदनी और आत्मनिर्भरता* *- बागवानी विभाग की तकनीकी सहायता से खेती को मिला नया आयाम* *- सरकार की योजना के तहत लहसुन व मशरूम उत्पादन पर मिल रहा अनुदान* *- आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को बनाया अधिक सुचारू* *- सरकार एवं बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ रहे किसान* *पलवल, 21 सितंबर।* जिला पलवल के गांव कुलैना निवासी किसान बलराम पुत्र हरिचंद पिछले कई वर्षों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती के माध्यम से बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खेती में विविधता को अपनाते हुए विभिन्न प्रकार के मसाले, सब्जियां, दालें तथा बागवानी पौधे लगाए हुए हैं। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। किसान बलराम ने बताया कि सरकार एवं बागवानी विभाग की ओर से समय-समय पर उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर उन्होंने अपनी खेती को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने का प्रयास किया है। बलराम ने बताया कि बागवानी को बढ़ावा देने के लिए खेत में विभिन्न गतिविधियां अपनाई जा रही हैं। इसके अलावा मशरूम हट जैसी सुविधाओं का भी लाभ लिया जा रहा है। लहसुन की खेती तथा मशरूम उत्पादन के लिए विभागीय योजनाओं के तहत अनुदान भी प्राप्त हो रहा है। किसान के अनुसार, लहसुन की खेती के लिए 30 हजार रुपये तथा मशरूम उत्पादन के लिए 22,500 रुपये तक का अनुदान प्राप्त हुआ है, जिससे उत्पादन गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायता मिली है। बलराम ने कहा कि सरकार की योजनाओं और बागवानी विभाग के तकनीकी सहयोग से किसानों को खेती में नई तकनीक अपनाने तथा अपनी आय के स्रोतों में विविधता लाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग से मिलने वाली सहायता के माध्यम से वे जैविक एवं प्राकृतिक खेती को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी आह्वान किया कि वे सरकार एवं बागवानी विभाग की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाकर अपनी कृषि गतिविधियों को मजबूत बनाएं। किसान बलराम ने किसानों को प्रोत्साहन देने और बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार, जिला प्रशासन पलवल एवं बागवानी विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया। 000

More news from हरियाणा and nearby areas
  • नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.30 करोड़ रुपये क्रेटा कार में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे हेरोइन, पुलिस रिमांड में नेटवर्क खंगालने में जुटी नूंह पुलिस। नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है। प्रैसवार्ता में पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो सक्रिय नशा तस्कर एक काले रंग की क्रेटा कार में हेरोइन लेकर रंगाला घाटी के रास्ते नानुका की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर तावडू अपराध शाखा की टीम ने रंगाला घाटी के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार पुलिस को देखकर तेज गति से भागने का प्रयास करने लगी और कथित तौर पर पुलिस की सरकारी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक सीट के पीछे छिपाकर रखे गए 40 पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर इनमें हेरोइन पाई गई, जिसका कुल वजन 2 किलो 125 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया तथा क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अप्रैल में कार्यभार संभालने के बाद से विभिन्न टीमों को इस दिशा में सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि सीआईए एवं जिला एंटी नारकोटिक सेल की टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने डीएसपी अभिमन्यु लोहान और सीआईए तावडू प्रभारी प्रदीप कुमार सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि बीते 20 दिनों में यह दूसरी बड़ी सफलता है, जो नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब उनसे पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई-चैन, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और इस मामलें से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही आरोपियों की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। बता दें की गत 26 अगस्त को भी तावडू सीआईए की टीम ने 1 किलो 597 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस संदर्भ में नूंह शहर थाना में केस दर्ज किया गया था। उस मामलें में बरामद की गई हेरोइन की कीमत भी करीब 3:15 करोड रुपए थी।
    3
    नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.30 करोड़ रुपये
क्रेटा कार में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे हेरोइन, पुलिस रिमांड में नेटवर्क खंगालने में जुटी नूंह पुलिस।
नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।
प्रैसवार्ता में पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम क्षेत्र में  गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो सक्रिय नशा तस्कर एक काले रंग की क्रेटा कार में हेरोइन लेकर रंगाला घाटी के रास्ते नानुका की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर तावडू अपराध शाखा की टीम ने रंगाला घाटी के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार पुलिस को देखकर तेज गति से भागने का प्रयास करने लगी और कथित तौर पर पुलिस की सरकारी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक सीट के पीछे छिपाकर रखे गए 40 पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर इनमें हेरोइन पाई गई, जिसका कुल वजन 2 किलो 125 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया तथा क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अप्रैल में कार्यभार संभालने के बाद से विभिन्न टीमों को इस दिशा में सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि सीआईए एवं जिला एंटी नारकोटिक सेल की टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने डीएसपी अभिमन्यु लोहान और सीआईए तावडू प्रभारी प्रदीप कुमार सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि बीते 20 दिनों में यह दूसरी बड़ी सफलता है, जो नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब उनसे पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई-चैन, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और इस मामलें से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही आरोपियों की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
बता दें की गत 26 अगस्त को भी तावडू सीआईए की टीम ने 1 किलो 597 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस संदर्भ में नूंह शहर थाना में केस दर्ज किया गया था। उस मामलें में बरामद की गई हेरोइन की कीमत भी करीब 3:15 करोड रुपए थी।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    21 min ago
  • DBA चुनाव अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश, दीपक चौहान के शपथ ग्रहण पर अंतरिम रोक जिला बार एसोसिएशन DBA पलवल के हाल ही में संपन्न वार्षिक चुनाव को लेकर न्यायिक प्रक्रिया के बीच चुनाव अभिलेखों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश में चुनाव अभिलेखों को सुरक्षित रखने के निर्देश देते हुए प्रतिवादी संख्या-4, एडवोकेट दीपक चौहान को चुनाव अभिलेख अपने कब्जे में लेने से रोक दिया गया है।आदेश के अनुसार, डीबीए पलवल के चुनाव से संबंधित संपूर्ण अभिलेख को सीलबंद लिफाफे अथवा बॉक्स में सुरक्षित रखा जाएगा तथा इसे 22 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे संबंधित न्यायाधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। आदेश में चुनाव अभिलेखों को चोरी अथवा किसी प्रकार की छेड़छाड़ से सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। पलवल आदेश के तहत प्रतिवादी संख्या-4 दीपक चौहान को जिला बार एसोसिएशन पलवल के अध्यक्ष पद पर शपथ लेने से भी अंतरिम रूप से रोका गया है। यह व्यवस्था चुनाव अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। अंतिम स्थिति संबंधित न्यायिक कार्यवाही के निर्णय पर निर्भर करेगी। वहीं, जिला बार एसोसिएशन पलवल की ओर से अध्यक्ष जोगेंद्र चौहान एडवोकेट ने सभी सम्मानित अधिवक्ताओं को सूचित किया है कि बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के आदेश के अनुसार दीपक चौहान एडवोकेट के अध्यक्ष पद पर शपथ ग्रहण एवं चार्ज लेने पर 22 सितंबर 2026 तक अंतरिम रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि आदेश की प्रति रिट के अनुसार सभी संबंधित पक्षकारों को भेजी जा चुकी है। बार एसोसिएशन की ओर से सभी अधिवक्ताओं से आदेश की पालना करने और सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया गया है। साथ ही बताया गया है कि रिट के निर्णय तक बार का चार्ज जोगेंद्र चौहान एडवोकेट के पास रहेगा।
    1
    DBA चुनाव अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश, दीपक चौहान के शपथ ग्रहण पर अंतरिम रोक जिला बार एसोसिएशन DBA पलवल के हाल ही में संपन्न वार्षिक चुनाव को लेकर न्यायिक प्रक्रिया के बीच चुनाव अभिलेखों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश में चुनाव अभिलेखों को सुरक्षित रखने के निर्देश देते हुए प्रतिवादी संख्या-4, एडवोकेट दीपक चौहान को चुनाव अभिलेख अपने कब्जे में लेने से रोक दिया गया है।आदेश के अनुसार, डीबीए पलवल के चुनाव से संबंधित संपूर्ण अभिलेख को सीलबंद लिफाफे अथवा बॉक्स में सुरक्षित रखा जाएगा तथा इसे 22 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे संबंधित न्यायाधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। आदेश में चुनाव अभिलेखों को चोरी अथवा किसी प्रकार की छेड़छाड़ से सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

पलवल आदेश के तहत प्रतिवादी संख्या-4 दीपक चौहान को जिला बार एसोसिएशन पलवल के अध्यक्ष पद पर शपथ लेने से भी अंतरिम रूप से रोका गया है। यह व्यवस्था चुनाव अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। अंतिम स्थिति संबंधित न्यायिक कार्यवाही के निर्णय पर निर्भर करेगी।
वहीं, जिला बार एसोसिएशन पलवल की ओर से अध्यक्ष जोगेंद्र चौहान एडवोकेट ने सभी सम्मानित अधिवक्ताओं को सूचित किया है कि बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के आदेश के अनुसार दीपक चौहान एडवोकेट के अध्यक्ष पद पर शपथ ग्रहण एवं चार्ज लेने पर 22 सितंबर 2026 तक अंतरिम रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि आदेश की प्रति रिट के अनुसार सभी संबंधित पक्षकारों को भेजी जा चुकी है।
बार एसोसिएशन की ओर से सभी अधिवक्ताओं से आदेश की पालना करने और सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया गया है। साथ ही बताया गया है कि रिट के निर्णय तक बार का चार्ज जोगेंद्र चौहान एडवोकेट के पास रहेगा।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    24 min ago
  • पलवल में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक अफसर का पुतला फूंका। पलवल में अफसर शाही चरम सीमा पर है। पलवल में अक्सर जाम रहना आम बात है पलवल ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से अक्सर एक्सीडेंट होते रहते हैं यदि समय से ट्रैफिक व्यवस्था सुधार दी जाए तो जाम भी नहीं रहेंगे। लोगों का कहना है कि पलवल पुलिस खड़ी गाड़ियों का चालान करती है। ट्रैफिक लाइट आज तक नहीं जली। जिस से लोग नियम से चल सके।
    1
    पलवल में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक अफसर का पुतला फूंका। पलवल में अफसर शाही चरम सीमा पर है।
पलवल में अक्सर जाम रहना आम बात है पलवल ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही  से अक्सर एक्सीडेंट होते रहते हैं यदि समय से ट्रैफिक व्यवस्था सुधार दी जाए तो जाम भी नहीं रहेंगे। लोगों का कहना है कि पलवल पुलिस खड़ी गाड़ियों का चालान करती है। ट्रैफिक लाइट आज तक नहीं जली। जिस से लोग नियम से चल सके।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • 2.125 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.30 करोड़ रुपये रफीक खान नूंह। नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू सीआईए एवं एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका, जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेड़ी, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने प्रेसवार्ता में बताया कि तावडू सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो नशा तस्कर काले रंग की क्रेटा कार में हेरोइन लेकर रंगाला घाटी के रास्ते नानुका की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रंगाला घाटी के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने तेज गति से भागने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस की सरकारी गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक सीट के पीछे छिपाकर रखे 40 पैकेट बरामद हुए। जांच में इन पैकेटों में हेरोइन पाए जाने पर उनका कुल वजन 2 किलो 125 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया तथा क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया। इस मामले में थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई-चैन, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क तथा इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि नूंह जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने डीएसपी अभिमन्यु लोहान, सीआईए तावडू प्रभारी प्रदीप कुमार सहित पूरी टीम की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के अनुसार, पिछले 20 दिनों में तावडू सीआईए की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। गौरतलब है कि गत 26 अगस्त को भी तावडू सीआईए की टीम ने दो कथित नशा तस्करों को 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उस मामले में नूंह शहर थाना में केस दर्ज किया गया था और पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपये थी। वीडियो कैप्शन: नशा तस्करों से बरामद हेरोइन और क्रेटा कार के साथ पुलिस टीम।
    1
    2.125 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.30 करोड़ रुपये
रफीक खान
नूंह। नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू सीआईए एवं एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका, जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेड़ी, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने प्रेसवार्ता में बताया कि तावडू सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो नशा तस्कर काले रंग की क्रेटा कार में हेरोइन लेकर रंगाला घाटी के रास्ते नानुका की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रंगाला घाटी के पास नाकाबंदी कर दी।
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने तेज गति से भागने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस की सरकारी गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक सीट के पीछे छिपाकर रखे 40 पैकेट बरामद हुए। जांच में इन पैकेटों में हेरोइन पाए जाने पर उनका कुल वजन 2 किलो 125 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया तथा क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया।
इस मामले में थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई-चैन, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क तथा इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि नूंह जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने डीएसपी अभिमन्यु लोहान, सीआईए तावडू प्रभारी प्रदीप कुमार सहित पूरी टीम की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के अनुसार, पिछले 20 दिनों में तावडू सीआईए की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
गौरतलब है कि गत 26 अगस्त को भी तावडू सीआईए की टीम ने दो कथित नशा तस्करों को 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उस मामले में नूंह शहर थाना में केस दर्ज किया गया था और पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपये थी।
वीडियो कैप्शन: नशा तस्करों से बरामद हेरोइन और क्रेटा कार के साथ पुलिस टीम।
    user_रफीक खान
    रफीक खान
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    1 hr ago
  • नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार,  नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।
    1
    नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 


नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • तिजारा में सभापति चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, दोपहर 1:40 तक कुल 16 वोट डाले गए जिसमें 13 भाजपा के पक्ष में तथा तीन कांग्रेस के पक्ष में डाले गए, रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान का समय बढाकर किया रात्रि 8:00 तक क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
    1
    तिजारा में सभापति चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, दोपहर 1:40 तक कुल 16 वोट डाले गए जिसमें 13 भाजपा के पक्ष में तथा तीन कांग्रेस के पक्ष में डाले गए, रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान का समय बढाकर किया रात्रि 8:00 तक
क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Local News Reporter तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 🐄 सीकरी में आवारा पशुओं से बढ़ी परेशानी! सड़क पर पशु, हादसों का खतरा और घायल पशुओं के इलाज में भी सुविधाओं की कमी। आखिर जिम्मेदारी किसकी?
    1
    🐄 सीकरी में आवारा पशुओं से बढ़ी परेशानी! सड़क पर पशु, हादसों का खतरा और घायल पशुओं के इलाज में भी सुविधाओं की कमी। आखिर जिम्मेदारी किसकी?
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने बदली प्रह्लादी देवी की जिंदगी, मिला पक्के आशियाने का सहारा *‘सेवा संकल्प अभियान’ : 'कहानी बदलाव की'* *- टूटी छत और कच्चे मकान से मिली निजात, अब सुरक्षित घर में गुजर रहा जीवन* *- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी बनी उम्मीद की किरण, 2.50 लाख रुपये की मिली सहायता* *- लाभार्थी ने सरकार का जताया आभार, कहा-जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी योजना* *पलवल, 21 सितंबर।* ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत लाभार्थी अपने जीवन में आए बदलाव की कहानियां सांझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से न्यू अल्हापुर वार्ड नंबर-30 पलवल निवासी प्रह्लादी देवी के जीवन में भी बदलाव आया है। लाभार्थी प्रह्लादी देवी ने जीवन में आए बदलाव की कहानी सांझा करते हुए बताया कि बताया कि उनका मकान पहले कच्चा था और उसकी छत भी टूटी हुई थी। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के कारण परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं पक्का मकान बनवा सकें। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के बारे में जानकारी मिली और योजना के तहत आवेदन किया। पात्रता पूरी होने पर सरकार की ओर से 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार कराया और अब परिवार सुरक्षित एवं बेहतर आवास में रह रहा है। लाभार्थी प्रह्लादी देवी ने कहा कि सरकार की सहायता से उनके वर्षों पुराने पक्के घर के सपने को साकार होने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 000
    1
    प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने बदली प्रह्लादी देवी की जिंदगी, मिला पक्के आशियाने का सहारा
*‘सेवा संकल्प अभियान’ : 'कहानी बदलाव की'*
*- टूटी छत और कच्चे मकान से मिली निजात, अब सुरक्षित घर में गुजर रहा जीवन*
*- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी बनी उम्मीद की किरण, 2.50 लाख रुपये की मिली सहायता*
*- लाभार्थी ने सरकार का जताया आभार, कहा-जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी योजना*
*पलवल, 21 सितंबर।*
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत लाभार्थी अपने जीवन में आए बदलाव की कहानियां सांझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से न्यू अल्हापुर वार्ड नंबर-30 पलवल निवासी प्रह्लादी देवी के जीवन में भी बदलाव आया है।
लाभार्थी प्रह्लादी देवी ने जीवन में आए बदलाव की कहानी सांझा करते हुए बताया कि बताया कि उनका मकान पहले कच्चा था और उसकी छत भी टूटी हुई थी। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के कारण परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं पक्का मकान बनवा सकें। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के बारे में जानकारी मिली और योजना के तहत आवेदन किया। पात्रता पूरी होने पर सरकार की ओर से 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार कराया और अब परिवार सुरक्षित एवं बेहतर आवास में रह रहा है।
लाभार्थी प्रह्लादी देवी ने कहा कि सरकार की सहायता से उनके वर्षों पुराने पक्के घर के सपने को साकार होने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.