*उन्नाव पुलिस* *पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 12 मिनट में।* *उन्नाव निवासी 20 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 31.07.2026 की रात्रि 12:19 AM पर यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @unnaopolice को सूचित किया। मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार मीडिया सेल द्वारा तत्काल थाना आसीवन पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।* *सूचना प्राप्त होने के मात्र 12 मिनट के भीतर थाना आसीवन पुलिस टीम युवक के घर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में अवगत कराते हुए तत्काल युवक के पास पहुंचकर देखा कि उसके पास एक रस्सी तथा कीटनाशक से भरी बोतल रखी हुई थी। युवक उस समय अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त अवस्था में था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित करते हुए परिजनों के सहयोग से उसकी स्थिति को सामान्य किया।* *पीड़ित की स्थिति सामान्य होने पर उसकी काउंसलिंग की गई। बातचीत के दौरान ज्ञात हुआ कि भाई से रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के कारण वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त हो गया था और इसी भावावेश में उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों एवं परिजनों द्वारा उसे समझाया गया, जिस पर युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों द्वारा उन्नाव पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।* #EveryLifeMatters #DigitalSentinels #UPPCare #unnaopolice

- ‼️शुक्लागंज में बाबा साहब की प्रतिमा पर बड़ा संकल्प! विधायक पंकज गुप्ता बोले सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है विषय।‼️ उन्नाव के शुक्लागंज में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की विस्थापित प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर संकल्प सभा का आयोजन हुआ। स्थानीय गेस्ट हाउस में हुई सभा में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक जी ने कहा बाबा साहब की प्रतिमा सिर्फ प्रतिमा नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, स्वाभिमान और संविधान में आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुनर्स्थापना जनभावनाओं के अनुरूप कराई जाएगी और सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विधायक ने सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- Post by Ramakant1
- बड़ी अपडेट हसनगंज शाहपुर तोंदा सोसाइटी में मोहान विधायक बृजेश रावत का औचक निरीक्षण खाद वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद दिए जाने सहित कई खामियां सामने आईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह तोमर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटियों) की जांच कराने के निर्देश दिए गए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- दबंग भू माफिया ने बेवा महिला के जमीन पर किया अवैध कब्जा, महिला ने लगाया आरोप #उन्नाव में बेवा महिला ने भूमाफियाओं पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप डीएम से निष्पक्ष पैमाइश और न्याय दिलाने की लगाई गुहार बिना सूचना राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में कब्जा कराने का आरोप विरोध करने पर परिजनों को थाने ले जाकर धमकाने का भी लगाया आरोप सड़क से लगी जमीन पर रकबे के अनुसार अपना हक दिलाने की मांग जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, पैमाइश और आवश्यक कार्रवाई की मांग मौरावां थाना क्षेत्र का मामला1
- बिहार: मंत्री के सामने ही मांग ली 50 हज़ार की रिश्वत | इसके बाद तुरंत उसे सस्पेंड कर दिया गया बिहार में एक ऑपरेटर मंत्री के सामने ही रिश्वत मांगने लगा. इसके बाद तुरंत उसे सस्पेंड कर दिया गया1
- यूपी : ग्रेटर नोएडा में पुलिस कस्टडी से भागा चेन स्नेचर एक सोसाइटी में घुस गया। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।1
- ‼️पुरवा में DM का एक्शन! 250 फरियादें, 32 का मौके पर समाधान—लापरवाही पर सख्त चेतावनी। ‼️ उन्नाव के पुरवा में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कुल 250 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें 32 का मौके पर निस्तारण किया गया। DM ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश देते हुए चेताया लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। भूमि विवाद, पैमाइश और अवैध कब्जे के मामलों में SDM, पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच के आदेश दिए गए।1
- *उन्नाव पुलिस* *पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 12 मिनट में।* *उन्नाव निवासी 20 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 31.07.2026 की रात्रि 12:19 AM पर यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @unnaopolice को सूचित किया। मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार मीडिया सेल द्वारा तत्काल थाना आसीवन पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।* *सूचना प्राप्त होने के मात्र 12 मिनट के भीतर थाना आसीवन पुलिस टीम युवक के घर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में अवगत कराते हुए तत्काल युवक के पास पहुंचकर देखा कि उसके पास एक रस्सी तथा कीटनाशक से भरी बोतल रखी हुई थी। युवक उस समय अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त अवस्था में था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित करते हुए परिजनों के सहयोग से उसकी स्थिति को सामान्य किया।* *पीड़ित की स्थिति सामान्य होने पर उसकी काउंसलिंग की गई। बातचीत के दौरान ज्ञात हुआ कि भाई से रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के कारण वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त हो गया था और इसी भावावेश में उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों एवं परिजनों द्वारा उसे समझाया गया, जिस पर युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों द्वारा उन्नाव पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।* #EveryLifeMatters #DigitalSentinels #UPPCare #unnaopolice1