भूमि विवाद की मारपीट में 7 दोषी करार, एक-एक वर्ष की सजा आज 27 मार्च (शुक्रवार) शाम करीब 4 बजे—मारपीट के एक पुराने मामले में जिला अपर सत्र न्यायाधीश दशम प्रभाकर दत्त मिश्र ने सुनवाई पूरी करते हुए सात नामजद अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए एक-एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में राजकुमार शाह, अनिल शाह, रामनाथ यादव, दिनेश यादव, खोभारी साह, रामप्रवेश यादव और सुरेश यादव शामिल हैं। सभी को भादवि की धारा 147 के तहत भी दोषी पाते हुए एक वर्ष की सजा तथा दोनों धाराओं में एक-एक हजार, कुल दो हजार रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया गया है। सभी सजायाफ्ता गौनाहा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के निवासी हैं। लोक अभियोजक राम नगीना प्रसाद के अनुसार यह मामला गौनाहा थाना कांड संख्या 64/2000 और 63/2000 का पलटा वाद है, जिसकी घटना 15 दिसंबर 2000 को भूमि विवाद को लेकर हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसे अदालत ने सत्य मानते हुए सजा सुनाई।
भूमि विवाद की मारपीट में 7 दोषी करार, एक-एक वर्ष की सजा आज 27 मार्च (शुक्रवार) शाम करीब 4 बजे—मारपीट के एक पुराने मामले में जिला अपर सत्र न्यायाधीश दशम प्रभाकर दत्त मिश्र ने सुनवाई पूरी करते हुए सात नामजद अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए एक-एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में राजकुमार शाह, अनिल शाह, रामनाथ यादव, दिनेश यादव, खोभारी साह, रामप्रवेश यादव और सुरेश यादव शामिल हैं। सभी को भादवि की धारा 147 के तहत भी दोषी पाते हुए एक वर्ष की सजा तथा दोनों धाराओं में एक-एक हजार, कुल दो हजार रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया गया है। सभी सजायाफ्ता गौनाहा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के निवासी हैं। लोक अभियोजक राम नगीना प्रसाद के अनुसार यह मामला गौनाहा थाना कांड संख्या 64/2000 और 63/2000 का पलटा वाद है, जिसकी घटना 15 दिसंबर 2000 को भूमि विवाद को लेकर हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसे अदालत ने सत्य मानते हुए सजा सुनाई।
- Post by RAJHANSH VERMA1
- नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित एक बगीचे में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग जलावन के लिए रखी लकड़ियों में लगी, जिससे देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और आसपास के पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन चालक रवि रंजन कुमार और अग्निकर्मी वीरेश कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद स्थिति नियंत्रण में लाई जा सकी। बताया जाता है कि यह बगीचा शिवपूजन बैठा का है, जहां जलावन के लिए बड़ी मात्रा में लकड़ी रखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति द्वारा धूम्रपान के बाद जली हुई वस्तु फेंक देने से आग भड़क उठी। इस हादसे में करीब 10 हरे जामुन के पेड़, 2 आम के पेड़ और लगभग 10 लोगों के लिए रखी जलावन की लकड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना से हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।1
- Board Exams: टॉपर और एवरेज स्टूडेंट में क्या फर्क होता है? | Why Everyone Doesn't Top? #lockdown #fb #reelsviral #viralreels #trendingshorts #viralpost1
- Board Exams: टॉपर और एवरेज स्टूडेंट में क्या फर्क होता है? | Why Everyone Doesn't Top? #lockdown #fb #reelsviral #viralreels #trendingshorts #viralpost1
- रामनवमी शांति व सौहार्द से मनाएं : डीएम बेतिया। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है। मेला एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने तथा प्रभावी क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि बिना अनुमति कोई जुलूस या प्रतिमा स्थापना नहीं की जाएगी। मेला या जुलूस के दौरान डीजे बजाने, भड़काऊ या अश्लील गीत-नृत्य पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विसर्जन जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा और उसकी वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं ड्रोन से निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन के दौरान घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। साथ ही विद्युत विभाग को वायरिंग की जांच, स्वास्थ्य विभाग को इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट रखने तथा अग्निशमन विभाग को पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है। जिला पदाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति कोई भी पदाधिकारी ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने सभी थानाध्यक्षों को गश्ती बढ़ाने, भीड़ नियंत्रण में सतर्क रहने और अनाधिकृत जुलूसों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बाइकर गैंग पर विशेष नजर रखने और अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है। बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि जिले में रामनवमी का पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ संपन्न कराया जाएगा।1
- कुशीनगर। जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के विशनपुरा बुजुर्ग गांव में ऋषभ उर्फ रिंकू सिंह के फार्म हाउस पर खड़ा ट्रैक्टर शुक्रवार को करीब 3 बजे अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता से पास में खड़े अन्य वाहनों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- आज 27 मार्च, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे, योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र में सेमरी चौक पर मोटरसाइकिल और टैम्पो की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी। नवलपुर थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार और 112 पुलिस टीम ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया GMC अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की पहचान विकु कुमार यादव (बलुआ परेगवा), संजीत कुमार (नवलपुर) और अमर शर्मा (पिपरा कचहरी) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और नियमित पुलिस गश्त की मांग कर रहे हैं।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- रामनवमी को लेकर काली बाग थाना पुलिस अलर्ट, निकाला भव्य फ्लैग मार्च बेतिया से संवाददाता अमित शुक्ला की रिपोर्ट बेतिया। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए काली बाग थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। थाना प्रभारी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार रात करीब 8 बजे भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों—तुरहाटोली, द्वारदेवी चौक, हरि आर्य समाज रोड, राजगुरु चौक और नया बाजार से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों से शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पर्व के दौरान सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलने से पहले उस पर कार्रवाई की जा सके।1