Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर का नाम बदलने पर खुशी का माहौल, आपको बता दें कि बीते दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर स्थित फाजिलनगर का नाम बदलने की खुशी में फाजिलनगर विधायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
RAJHANSH VERMA
कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर का नाम बदलने पर खुशी का माहौल, आपको बता दें कि बीते दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर स्थित फाजिलनगर का नाम बदलने की खुशी में फाजिलनगर विधायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
More news from Kushi Nagar and nearby areas
- Post by RAJHANSH VERMA1
- *IPS कृष्ण बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी का यह परफॉर्मेंस शानदार है।* 😍1
- चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ पश्चिमी चंपारण में भी भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आदिशक्ति सहोदरा मंदिर में दशमी के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। दूर-दराज के गांवों और शहरों से लोग लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचते नजर आए। मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं से गुलजार रहा और हर तरफ “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी, ताकि दर्शन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। भक्त पूरे विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना करते नजर आए। उनका मानना है कि दशमी के दिन माता के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां स्थित माता सहोदरा के दरबार में श्रद्धालु विशेष आस्था के साथ माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। नवरात्र के इस खास मौके पर मंदिर परिसर में भव्य मेला भी आयोजित किया गया, जो इस क्षेत्र की पहचान बन चुका है। मेले में बड़े-बड़े झूले और मनोरंजन के साधन बच्चों और युवाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। हर प्रकार की दुकानें — खिलौने, मिठाइयां, पूजन सामग्री और घरेलू सामान तक — सजी हुई हैं, जिससे मेले की रौनक और भी बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। श्रद्धालु बताते हैं कि हर साल वे यहां आकर माता का आशीर्वाद लेते हैं और उन्हें यहां आकर एक अलग ही आध्यात्मिक शांति अनुभव होती है।1
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच 1 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है Arts & Science By Rahul Sir 9110991281 मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ1
- Board Exams: टॉपर और एवरेज स्टूडेंट में क्या फर्क होता है? | Why Everyone Doesn't Top? #lockdown #fb #reelsviral #viralreels #trendingshorts #viralpost1
- ठकराहा बिहार के ठकराहा प्रखंड और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सीमावर्ती इलाकों में आम जनता की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले से ही रसोई गैस की किल्लत और ऊंचे दामों की मार झेल रहे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के सामने अब पेट्रोल-डीजल का नया संकट खड़ा हो गया है। गुरुवार को क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही भारी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। स्थिति यह रही कि ईंधन लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार और किसान अपनी बारी के इंतजार में घंटों कड़ी धूप में खड़े रहे। --महंगाई की अफवाह ने बिगाड़ा खेल, स्टॉक करने की मची होड़ स्थिति को और खराब बनाने में अफवाहों की बड़ी भूमिका सामने आ रही है। क्षेत्र में यह चर्चा तेजी से फैल गई है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है और आपूर्ति बाधित हो सकती है। इसी डर से लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने और उसे गैलन व ड्रमों में स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। इस होड़ ने हालात को और गंभीर बना दिया है और कृत्रिम किल्लत पैदा होने लगी है। --पंप संचालक का पक्ष: पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पेट्रोल पंप संचालक के पति राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में फैली अफवाहों के कारण लोग बेवजह परेशान हैं। उन्होंने कहा, हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति गैलन या ड्रम में तेल भरकर स्टॉक न कर सके। अगर लोग स्टॉक करने लगेंगे तो कृत्रिम किल्लत पैदा हो जाएगी, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को समस्या होगी। प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अभी किसी भी तरह की पेट्रोल और डीजल की कमी संबंधित सूचना प्राप्त नहीं हुई है लोगों में अफवाहों के वजह से समस्या बड़ी है लोगों को अपनी आवश्यकता के अनुसार ही ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए ताकि जरूरतमंद को दिक्कत न हो। अफवाहों पर ध्यान न दे पेट्रोल और डीजल स्टॉक न करे। --संकट के तीन बड़े नकारात्मक प्रभाव: * खेती-किसानी पर संकट: यह समय फसलों की सिंचाई और कटाई की तैयारी का है। डीजल की किल्लत से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। अगर समय पर तेल नहीं मिला तो सिंचाई और कटाई ठप हो सकती है। * कालाबाजारी की आशंका: सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण कुछ असामाजिक तत्व तेल का स्टॉक कर उसे ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में हैं। इससे आने वाले दिनों में आम आदमी की जेब और ढीली होगी। * परिवहन और दैनिक मजदूरी प्रभावित: ईंधन न मिलने से स्थानीय परिवहन व्यवस्था चरमरा सकती है। दिहाड़ी मजदूर और छोटे व्यापारी, जो बाइक से काम पर जाते हैं, उनका पूरा दिन पेट्रोल की कतार में ही बीत रहा है।2
- नौतन।।थाना क्षेत्र के हरदिपट्टी गांव में जबरन जमीन कब्जा करने पर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय गुहार लगाई है। इस बावत हरदिपट्टी गांव के गैरी शंकर प्रसाद ने बताया कि उनके एक जमीन पर गांव के मनीलाल प्रसाद, रमेश प्रसाद, सोनेलाल प्रसाद व अन्य ने मिलकर ता जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। इनके द्वारा विगत दो तीन वर्षों से कहा जा रहा है कि यह जमीन हमलोगों के घर के पास है।इसे हमलोगों से बेच लिजिए। जब वे सहमत नहीं हुए तो जनवरी माह से जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिए। पीड़िता ने यह भी आवेदन में पुलिस को बताया कि 23 मार्च की सुबह 9 बजे नामजद लोगों के द्वारा मारपीट भी किए हैं । वहीं दूसरे पक्ष के मनीलाल प्रसाद ने बताया कि यह जमीन हमलोगों का दस्तावेजी है। जों 1997 में रजिस्ट्री हुई है। गौरीशंकर प्रसाद के द्वारा दूसरे जमीन पर पांच लाख रुपया लिया गया । रूपये को हड़पने की नियत से यह सोची-समझी साज़िश किया जा रहा है। गौरीशंकर प्रसाद के द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद हैं। हमलोग प्रशासन के साथ है । इसकी बारिकी से जांच पड़ताल होनी चाहिए।1
- Post by RAJHANSH VERMA1