दलित आबादी की जमीन पर कब्जे की जिलाधिकारी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार सोहावल। तहसील थाना पूराकलंदर भदरसा चौकी क्षेत्र कैल गांव निवासी तीन दलित विधवा उषा देवी पत्नी स्व सुखलाल, श्याम कली पत्नी खदेरू, सुंता देवी पत्नी कुंजी लाल, तथा राम सजीवन. पुत्र भगौती प्रसाद ने दंबग द्वारा दलित बस्ती की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत जिलाधिकारी अयोध्या से की। पीडितो के अनुसार गांव से 15किमी की दूरी पर कल्यान भदरसा निवासी अरविंद कुमार यादव ने हमारे पुश्तैनी घर गाटा संख्या 808_809 घर के सेहन दलित आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा कर रहे हैं। मामले की शिकायत एसडीएम सोहावल से लेकर पुलिस से मय कागजातो के साथ शिकायत की बावजूद इसके मिली भगत होने के कारण कोई कार्यवाही नही करने से सिमेंटेड खंबा एवं तार लगाकर कब्जा कर रहा है स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। इस बाबत मे राजस्व निरीक्षक ने बताया कि मिली शिकियत पर जांच की जा रही है।दलित आबादी पर किसी और का कब्जा बर्दाश्त नही किया जाएगा।
दलित आबादी की जमीन पर कब्जे की जिलाधिकारी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार सोहावल। तहसील थाना पूराकलंदर भदरसा चौकी क्षेत्र कैल गांव निवासी तीन दलित विधवा उषा देवी पत्नी स्व सुखलाल, श्याम कली पत्नी खदेरू, सुंता देवी पत्नी कुंजी लाल, तथा राम सजीवन. पुत्र भगौती प्रसाद ने दंबग द्वारा दलित बस्ती की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत जिलाधिकारी अयोध्या से की। पीडितो के अनुसार गांव से 15किमी की दूरी पर कल्यान भदरसा निवासी अरविंद कुमार यादव ने हमारे पुश्तैनी घर गाटा संख्या
808_809 घर के सेहन दलित आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा कर रहे हैं। मामले की शिकायत एसडीएम सोहावल से लेकर पुलिस से मय कागजातो के साथ शिकायत की बावजूद इसके मिली भगत होने के कारण कोई कार्यवाही नही करने से सिमेंटेड खंबा एवं तार लगाकर कब्जा कर रहा है स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। इस बाबत मे राजस्व निरीक्षक ने बताया कि मिली शिकियत पर जांच की जा रही है।दलित आबादी पर किसी और का कब्जा बर्दाश्त नही किया जाएगा।
- दलित आबादी की जमीन पर कब्जे की जिलाधिकारी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार सोहावल। तहसील थाना पूराकलंदर भदरसा चौकी क्षेत्र कैल गांव निवासी तीन दलित विधवा उषा देवी पत्नी स्व सुखलाल, श्याम कली पत्नी खदेरू, सुंता देवी पत्नी कुंजी लाल, तथा राम सजीवन. पुत्र भगौती प्रसाद ने दंबग द्वारा दलित बस्ती की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत जिलाधिकारी अयोध्या से की। पीडितो के अनुसार गांव से 15किमी की दूरी पर कल्यान भदरसा निवासी अरविंद कुमार यादव ने हमारे पुश्तैनी घर गाटा संख्या 808_809 घर के सेहन दलित आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा कर रहे हैं। मामले की शिकायत एसडीएम सोहावल से लेकर पुलिस से मय कागजातो के साथ शिकायत की बावजूद इसके मिली भगत होने के कारण कोई कार्यवाही नही करने से सिमेंटेड खंबा एवं तार लगाकर कब्जा कर रहा है स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। इस बाबत मे राजस्व निरीक्षक ने बताया कि मिली शिकियत पर जांच की जा रही है।दलित आबादी पर किसी और का कब्जा बर्दाश्त नही किया जाएगा।2
- अयोध्या। देवकली निकटस्थित राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के बगल मन भावन यूनिसेक्स सैलून अकादमी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने फीता काटकर अकादमी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, अखिलेश कुमार यादव, राम शंकर, सरवन मिश्रा, विपिन जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अकादमी के प्रोपराइटर सुधीर शर्मा ने बताया कि सैलून में महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां कुशल महिला प्रशिक्षकों द्वारा थ्रेडिंग, फेशियल, क्लीनअप, डी-टैन, ब्लीच, वैक्सिंग, बॉडी पॉलिश, मेकअप, ब्राइडल मेकअप, मैनीक्योर और पेडीक्योर जैसी सेवाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही कुशल कारीगरों द्वारा हेयर कटिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने ने बताया कि शादी-विवाह एवं अन्य विशेष आयोजनों के लिए भी मेकअप की सुविधा उपलब्ध है। अकादमी प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर प्रदान करने की अपील की। नोट: गंजापन दूर करें।4
- अयोध्या के कुर्मी टोला स्थित मरी माता मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई अयोध्या के कुर्मी टोला स्थित मरी माता मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। गणपति महराज की स्थापना के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बताया जाता है कि गणपति प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा की शुरुआत पूर्व में स्वर्गीय कुणाल आर्य द्वारा की गई थी। इस वर्ष भी स्थानीय लोगों के सहयोग से गणपति बप्पा की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती की और भगवान गणेश से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आरती के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और पूरे परिसर में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंजते रहे।4
- अयोध्या: नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह 'राणा' का भव्य स्वागत, बोले- 2027 में जीतेंगी पांचों सीटें अयोध्या नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ‘राणा’ का आज अयोध्या में प्रथम आगमन हुआ। बाराबंकी से अयोध्या तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में पूर्व मंत्री पवन पांडेय, भदरसा चेयरमैन मोहम्मद राशिद खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।मीडिया से बातचीत में राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि किसान परिवार के बेटे को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं व कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में जिले की पांचों विधानसभा सीटें जीतकर अखिलेश यादव को सौंपेंगे। गुटबाजी की अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन एकजुट है।भदरसा चेयरमैन मोहम्मद राशिद खान ने कहा कि लंबे समय बाद पार्टी में ऐसा जोश दिखा है। वहीं सपा नेता फिरोज खान गब्बर ने कहा कि 2027 में जनता सिर्फ ‘साइकिल’ का बटन दबाएगी और भाजपा को ऐतिहासिक हार मिलेगी।4
- पारसनाथ महिला विद्यालय के पास बाइक फिसलने से दंपती घायल, पति जिला अस्पताल रेफर पारसनाथ महिला विद्यालय के पास बाइक फिसलने से दंपती घायल, पति जिला अस्पताल रेफर हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। मोतीगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनांवा से चौरे जाने वाले मार्ग पर पारसनाथ महिला विद्यालय के पास शनिवार को बाइक फिसलने से दंपती घायल हो गए। हादसे में पति को गंभीर चोटें आईं, जबकि पत्नी भी घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना धनपतगंज, जिला सुल्तानपुर के बरौली निवासी बाबूराम पुत्र द्वारिका प्रसाद, उम्र करीब 50 वर्ष, अपनी पत्नी दुखना, उम्र करीब 45 वर्ष, के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जमोली मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पारसनाथ महिला विद्यालय के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। बाबूराम की हालत और चोटों को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं उनकी पत्नी का भी उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानी बरतने की बात कही।1
- बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करती है आजाद समाज पार्टी: चंद्रशेखर आजाद अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी प्रत्याशी देवेश के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार और पुलिस व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कई मुद्दे उठाए और पार्टी की नीतियों को जनता के सामने रखा। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर उनके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि बदलाव की राजनीति के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए आठ घंटे की ड्यूटी लागू करने, वेतन संबंधी विसंगतियां दूर करने और बॉर्डर स्कीम समाप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्वार्टर, स्कूल और अस्पताल जैसी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। सांसद ने दावा किया कि उन्होंने संसद में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पीआरडी जवानों, होमगार्ड, आशा, आंगनवाड़ी और रोजगार सेवकों की मांगों को भी उठाया है। उन्होंने मजदूरों के न्यूनतम वेतन को 753 रुपये करने की बात भी कही। बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीएड, बीटीसी, डॉक्टर और कर्मचारी समेत विभिन्न वर्ग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कक्षा एक से 12 तक गुणवत्तापूर्ण मुफ्त शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के अवसर तथा सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जाएगा। जनसभा के दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी देवेश को जनता का बेटा बताते हुए उनके समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से अब तक 45 प्रभारियों की घोषणा की जा चुकी है और जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।1
- अयोध्या गुलाबबाड़ी स्थित लोहिया भवन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत। अयोध्या गुलाबबाड़ी स्थित लोहिया भवन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।पूर्व मंत्री पवन पांडे और सैड़को कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।2
- स्कूली वैन ने डेढ़ वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत दो बहनों को लेने पहुंची थी वैन, लौटते समय हुआ हादसा; चालक और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल! (हैरिंग्टनगंज शाहगंज अयोध्या) इनायतनगर थाना क्षेत्र की शाहगंज चौकी अंतर्गत मुकीमपुर ग्राम पंचायत के मजरे पूरे चौरिहन पुरवा में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब डेढ़ वर्षीय मासूम की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रिवरव्यू इंटरनेशनल स्कूल की वैन बच्चों को लेने गांव पहुंची थी। इसी दौरान वैन की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे वैन में मृतक मासूम की दो बड़ी बहनों को बैठाने के बाद चालक अन्य बच्चों को लेने गांव के अंदर गया था। वापस लौटते समय वाहन मासूम को रौदते हुए विद्यालय जा पहुंचा हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया बताया गया कि मृतक के पिता रमाशंकर तिवारी बाहर रहते हैं, परिवार में एक बेटा और दो बेटियां थीं। दोनों बड़ी बेटियां इसी स्कूल में पढ़ती हैं। हादसे ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वैन की गति नियंत्रित थी? क्या चालक के पास वैध दस्तावेज और आवश्यक प्रशिक्षण था? क्या वाहन में स्कूल परिवहन से जुड़े सभी सुरक्षा मानक पूरे किए जा रहे थे? क्या स्कूल प्रबंधन ने चालक और वाहन की नियमित निगरानी की थी? इन सवालों का जवाब अब पुलिस जांच और संबंधित विभाग की कार्रवाई से ही सामने आएगा। पुलिस को घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए चालक की भूमिका, वाहन की फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस तथा स्कूल की परिवहन व्यवस्था की जांच करनी चाहिए। साथ ही परिवहन विभाग को भी स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण करना होगा, ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जिंदगी खतरे में न पड़े। ब्यूरो रिपोर्ट4