logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेलंगाना से आई 75 साधिकाओं ने नृत्य के माध्यम से की प्रभु राम की आराधना तेलंगाना की 75 साधिकाओं ने की प्रभु राम की आराधना तीन घंटे की नृत्य के रूप में आराधना धार्मिक परम्पराओं से जुड़ी है धार्मिक आस्था नृत्य उपरात किया सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। अयोध्या। तेलंगाना से आई 75 साधिकाओं ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में मनमोहक नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि श्रीमती तेजस्विनी के नेतृत्व में आई इन 75 साधिकाओं ने द्वितीय बेला में तीन घंटे की नृत्य आराधना के उपरान्त प्रभु श्रीराम समेत परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।

12 hrs ago
user_अयोध्या वार्ता
अयोध्या वार्ता
Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

तेलंगाना से आई 75 साधिकाओं ने नृत्य के माध्यम से की प्रभु राम की आराधना तेलंगाना की 75 साधिकाओं ने की प्रभु राम की आराधना तीन घंटे की नृत्य के रूप में आराधना धार्मिक परम्पराओं से जुड़ी है धार्मिक आस्था नृत्य उपरात किया सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। अयोध्या। तेलंगाना से आई 75 साधिकाओं ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में मनमोहक नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि श्रीमती तेजस्विनी के नेतृत्व में आई इन 75 साधिकाओं ने द्वितीय बेला में तीन घंटे की नृत्य आराधना के उपरान्त प्रभु श्रीराम समेत परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पचगंवा में पागल सियार का आतंक, महिला घायल, वन विभाग की टीम ने पागल सियार को पकड़ा। अयोध्या थाना हैदरगंज के पचगंवा गांव में रविवार शाम पागल सियार ने घर में घुसकर एक महिला को काटकर घायल कर दिया। बताया गया कि महिला शाम 4 बजे घर में बैठी थी, तभी जंगल से आया सियार घर में घुस गया। महिला भागने लगी तो सियार ने पैर में काट लिया। महिला ने बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर सियार को अंदर कैद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार, वन दरोगा अमित कुमार यादव, मिश्रीलाल, जगराम, श्रीराम, धनराज, तारकनाथ चौबे, गया प्रसाद, मुनीराम दूबे सहित टीम ने देर शाम जाल की मदद से पागल सियार को पकड़ लिया।
    1
    पचगंवा में पागल सियार का आतंक, महिला घायल, वन विभाग की टीम ने पागल सियार को पकड़ा।
अयोध्या थाना हैदरगंज के पचगंवा गांव में रविवार शाम पागल सियार ने घर में घुसकर एक महिला को काटकर घायल कर दिया।
बताया गया कि महिला शाम 4 बजे घर में बैठी थी, तभी जंगल से आया सियार घर में घुस गया। महिला भागने लगी तो सियार ने पैर में काट लिया। महिला ने बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर सियार को अंदर कैद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार, वन दरोगा अमित कुमार यादव, मिश्रीलाल, जगराम, श्रीराम, धनराज, तारकनाथ चौबे, गया प्रसाद, मुनीराम दूबे सहित टीम ने देर शाम जाल की मदद से पागल सियार को पकड़ लिया।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्राचीन रामजानकी मंदिर पर अतिक्रमण,ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत* *प्राचीन रामजानकी मंदिर पर अतिक्रमण,ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत* *तारुन अयोध्या* विकास खंड तारुन क्षेत्र के ग्राम सभा बारा (डिहवा), थाना तारुन में स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर पर अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अयोध्या को प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटवाकर साफ-सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर करीब 4 बीघा में फैला हुआ है, जबकि राम जानकी ट्रस्ट के नाम 5 बीघा खेत दर्ज है, जहां भंडारे का आयोजन होता है। आरोप है कि गांव के ही धर्मराज यादव पुत्र जगदत्त यादव ने मंदिर परिसर में छप्परनुमा सरिया लगाकर पशु बांधना शुरू कर दिया है। इससे मंदिर की गरिमा धूमिल हो रही है और परिसर में घास-फूस उग आई है, जिससे पूजा-पाठ में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विपक्षी दबंग किस्म का व्यक्ति है जो ग्रामीणों को आने-जाने से रोकता है और पूजा में अवरोध उत्पन्न करता है। साथ ही ट्रस्ट की एक बीघा जमीन से मिट्टी खनन कर उसे गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है। शिकायत करने वालों में हनुमान प्रसाद, शोभाराम, राजकुमार यादव, आदर्श पांडे, शत्रुघ्न वर्मा, आनंद कुमार यादव, कृष्ण कुमार, सत्यराम, भगवान दीन, श्याम कुमार, मनीराम, राधा, गयासुद्दीन, रंजीत यादव, आयुष वर्मा सहित समस्त ग्रामवासी शामिल रहे।
    1
    प्राचीन रामजानकी मंदिर पर अतिक्रमण,ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत*

*प्राचीन रामजानकी मंदिर पर अतिक्रमण,ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत*
*तारुन अयोध्या*
विकास खंड तारुन क्षेत्र के ग्राम सभा बारा (डिहवा), थाना तारुन में स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर पर अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अयोध्या को प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटवाकर साफ-सफाई कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर करीब 4 बीघा में फैला हुआ है, जबकि राम जानकी ट्रस्ट के नाम 5 बीघा खेत दर्ज है, जहां भंडारे का आयोजन होता है। आरोप है कि गांव के ही धर्मराज यादव पुत्र जगदत्त यादव ने मंदिर परिसर में छप्परनुमा सरिया लगाकर पशु बांधना शुरू कर दिया है। इससे मंदिर की गरिमा धूमिल हो रही है और परिसर में घास-फूस उग आई है, जिससे पूजा-पाठ में कठिनाई हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि विपक्षी दबंग किस्म का व्यक्ति है जो ग्रामीणों को आने-जाने से रोकता है और पूजा में अवरोध उत्पन्न करता है। साथ ही ट्रस्ट की एक बीघा जमीन से मिट्टी खनन कर उसे गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है।
शिकायत करने वालों में हनुमान प्रसाद, शोभाराम, राजकुमार यादव, आदर्श पांडे, शत्रुघ्न वर्मा, आनंद कुमार यादव, कृष्ण कुमार, सत्यराम, भगवान दीन, श्याम कुमार, मनीराम, राधा, गयासुद्दीन, रंजीत यादव, आयुष वर्मा सहित समस्त ग्रामवासी शामिल रहे।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सनातन रक्षक संघ अध्यक्ष को धमकी का आरोप कोतवाली अयोध्या में दिया तहरीर। अयोध्या में सनातन रक्षक संघ अध्यक्ष को धमकी का आरोप कोतवाली अयोध्या में दिया तहरीर। साधु भेज धारी देवेंद्र पाठक पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का दावा, दो दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना-आमरण अनशन की चेतावनी। अयोध्या। सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने अयोध्या कोतवाली में तहरीर देकर साधु भेजधारी देवेंद्र पाठक उर्फ देवेंद्र दास पर फोन पर गाली-गलौज करने, जान से मारने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की कथित धमकी देने का आरोप लगाया है अध्यक्ष के मुताबिक, 12 सितंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया था। उन्होंने दावा किया कि बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है और जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराई जा सकती है। तहरीर में पूर्व में संगठन की ओर से दिए गए एक सार्वजनिक बयान को लेकर विवाद बढ़ने की बात भी कही गई है शिकायतकर्ता ने पुलिस से FIR दर्ज कर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा फिलहाल मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि मामले की जांच कराई जा रही है आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी
    1
    सनातन रक्षक संघ अध्यक्ष को धमकी का आरोप कोतवाली अयोध्या में दिया तहरीर।

अयोध्या में सनातन रक्षक संघ अध्यक्ष को धमकी का आरोप कोतवाली अयोध्या में दिया तहरीर।
साधु भेज धारी देवेंद्र पाठक पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का दावा, दो दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना-आमरण अनशन की चेतावनी।
अयोध्या। सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने अयोध्या कोतवाली में तहरीर देकर साधु भेजधारी देवेंद्र पाठक उर्फ देवेंद्र दास पर फोन पर गाली-गलौज करने, जान से मारने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की कथित धमकी देने का आरोप लगाया है अध्यक्ष के मुताबिक, 12 सितंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया था। उन्होंने दावा किया कि बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है और जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराई जा सकती है। तहरीर में पूर्व में संगठन की ओर से दिए गए एक सार्वजनिक बयान को लेकर विवाद बढ़ने की बात भी कही गई है शिकायतकर्ता ने पुलिस से FIR दर्ज कर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा फिलहाल मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि मामले की जांच कराई जा रही है आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आखिर अयोध्या के बीकापुर बिकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामीणों को कब मिलेगा सरकारी आवास
    1
    आखिर अयोध्या के बीकापुर बिकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामीणों को कब मिलेगा सरकारी आवास
    user_अरुण कुमार मिश्र
    अरुण कुमार मिश्र
    Local News Reporter बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-4 तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है। कच्चा रास्ता होने के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे आंगनवाड़ी केंद्र आने-जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र पर आने वाले नौनिहालों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। छोटे बच्चों को संभालकर केंद्र तक पहुंचाने में अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्ता कच्चा होने के कारण समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से आंगनवाड़ी केंद्र तक जाने वाले रास्ते पर जल्द से जल्द खड़ंजे का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खड़ंजा बनने से बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचना भी सुगम हो जाएगा।
    1
    आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान
आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-4 तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है। कच्चा रास्ता होने के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे आंगनवाड़ी केंद्र आने-जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र पर आने वाले नौनिहालों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। छोटे बच्चों को संभालकर केंद्र तक पहुंचाने में अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्ता कच्चा होने के कारण समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से आंगनवाड़ी केंद्र तक जाने वाले रास्ते पर जल्द से जल्द खड़ंजे का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खड़ंजा बनने से बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचना भी सुगम हो जाएगा।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर जातिगत नफ़रत घृणा फैलाने वाली लड़की पर हुई कार्रवाई। सोशल मीडिया साईड पर जातिगत नफ़रत घृणा फैलाने पर पुलिस ने की कार्रवाई। गोण्डा।। इस समय पुलिस सभी सोशल मीडिया नेटवर्क साइड फेसबुक टि्वटर, इंस्टाग्राम, वटशटप पर लगातार नजर रख रही है कारण जातिगत धार्मिक भावनाओं को लेकर आहत करने वाले लोग पर पैनी नजर बनी है इसी प्रकार आज जनपद के थाना इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत मर्दन पुरवा गांव निवासी काजल सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी देते हुए सीओ सदर अभिषेक दावच्या ने बताया आरोपी काजल सिंह द्वारा जाति वर्ग विशेष पर अभद्र उन्माद फैलाने वाले वीडियो पोस्ट किया जो उचित नहीं किसी को भी किसी जाति धर्म आस्था पर चोट लगने वाली थी । जिसके तहत मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही श्री दावच्या ने बताया सभी लोगों से निवेदन है किसी भी जाति धर्म आस्था के खिलाफ कोई अभद्र अशोभनीय टिप्पणी लेख वीडियो पोस्ट ना करें पुलिस साइबर टीम हर पोस्ट पर नजर रख रही हैं इस लिए शयम से काम लें सौंदर्य बनाए रखें
    1
    सोशल मीडिया पर जातिगत नफ़रत घृणा फैलाने वाली लड़की पर हुई कार्रवाई।
सोशल मीडिया साईड पर जातिगत नफ़रत घृणा फैलाने पर पुलिस ने की कार्रवाई।
गोण्डा।।
इस समय पुलिस सभी सोशल मीडिया नेटवर्क साइड फेसबुक टि्वटर, इंस्टाग्राम, वटशटप पर   लगातार नजर रख रही है कारण जातिगत धार्मिक भावनाओं को लेकर आहत करने वाले लोग पर पैनी नजर बनी है इसी प्रकार आज जनपद के थाना इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत मर्दन पुरवा गांव निवासी काजल सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी देते हुए सीओ सदर अभिषेक दावच्या ने बताया आरोपी काजल सिंह द्वारा जाति वर्ग विशेष पर अभद्र उन्माद फैलाने वाले वीडियो पोस्ट किया जो उचित नहीं किसी को भी किसी जाति धर्म आस्था पर चोट लगने वाली थी । जिसके तहत मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही श्री दावच्या ने बताया सभी लोगों से निवेदन है किसी भी जाति धर्म आस्था के खिलाफ कोई अभद्र अशोभनीय टिप्पणी लेख वीडियो पोस्ट ना करें पुलिस साइबर टीम हर पोस्ट पर नजर रख रही हैं इस लिए शयम से काम लें  सौंदर्य बनाए रखें
    user_पत्रकार राधेश्याम तिवारी
    पत्रकार राधेश्याम तिवारी
    पत्रकार गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अयोध्या पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अयोध्या पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे नृपेंद्र मिश्रा के साथ एक ही फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे, हालांकि राम मंदिर पर कोई बातचीत नहीं हुई। संजय सिंह ने मायावती से आकाश आनंद पर स्थिति स्पष्ट करने की अपील की। राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO पर कहा कि फैसला काम और नतीजों से होगा। गोंडा हत्याकांड पर दुख जताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और चंदा, जमीन, चढ़ावे को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। 2027 चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कथित घोटालों पर पर्दा डाल रही है।
    1
    अयोध्या पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
अयोध्या पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे नृपेंद्र मिश्रा के साथ एक ही फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे, हालांकि राम मंदिर पर कोई बातचीत नहीं हुई। संजय सिंह ने मायावती से आकाश आनंद पर स्थिति स्पष्ट करने की अपील की। राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO पर कहा कि फैसला काम और नतीजों से होगा। गोंडा हत्याकांड पर दुख जताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और चंदा, जमीन, चढ़ावे को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। 2027 चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कथित घोटालों पर पर्दा डाल रही है।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पत्नी के आरोपों के बीच कथावाचक देवेंद्र पाठक का वीडियो वायरल। महिला के साथ डांस करते दिखे अयोध्या। कथावाचक देवेंद्र पाठक को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देवेंद्र पाठक एक महिला के साथ डांस करते और कथित तौर पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं बताया जा रहा है कि इससे पहले उनकी पत्नी ने देवेंद्र पाठक पर एक महिला के साथ रहने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब सामने आए इस वीडियो ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और वीडियो कब तथा कहां का है, इसकी भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति और महिला की पहचान की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    पत्नी के आरोपों के बीच कथावाचक देवेंद्र पाठक का वीडियो वायरल।
महिला के साथ डांस करते दिखे
अयोध्या। कथावाचक देवेंद्र पाठक को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देवेंद्र पाठक एक महिला के साथ डांस करते और कथित तौर पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं बताया जा रहा है कि इससे पहले उनकी पत्नी ने देवेंद्र पाठक पर एक महिला के साथ रहने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब सामने आए इस वीडियो ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और वीडियो कब तथा कहां का है, इसकी भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति और महिला की पहचान की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 13 से 15 नवंबर तक होगा आयोजन, 13 नवंबर को गोसाईगंज विधानसभा के खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 14 व 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती दंगल में देश विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम, अयोध्या। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13 से 15 नवंबर तक मैहर महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा प्रेसनोट मैहर महोत्सव-2026 में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच 13 से 15 नवंबर तक होगा आयोजन, 13 नवंबर को गोसाईगंज विधानसभा के खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 14 व 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती दंगल में देश विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम, अयोध्या। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13 से 15 नवंबर तक मैहर महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। 13 नवंबर को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।एथलेटिक्स में 100 मीटर, 1600 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड के साथ पंजीकरण कराना होगा। प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। पंजीकरण सात सितंबर से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। कबड्डी के लिए शोयब मलिक (9565283288), वॉलीबाल के लिए अशोक सिंह (9792323062) और एथलेटिक्स के लिए हिमांशु गुप्ता (7007507784) से संपर्क कर पंजीकरण कराया जा सकता है। एथलेटिक्स और कुश्ती को छोड़कर प्रत्येक खेल में एक गांव से केवल एक टीम प्रतिभाग कर सकेगी।वहीं, 14 और 15 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें किसी भी क्षेत्र के पहलवान भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट उपहार स्वरूप दी जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।आयोजक समाजसेवी प्रमोद सिंह ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7007953502 पर संपर्क किया जा सकता है।
    4
    13 से 15 नवंबर तक होगा आयोजन, 13 नवंबर को गोसाईगंज विधानसभा के खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं
14 व 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती दंगल में देश विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम, 
अयोध्या। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13 से 15 नवंबर तक मैहर महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा
प्रेसनोट 
मैहर महोत्सव-2026 में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
13 से 15 नवंबर तक होगा आयोजन, 13 नवंबर को गोसाईगंज विधानसभा के खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं
14 व 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती दंगल में देश विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम, 
अयोध्या। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13 से 15 नवंबर तक मैहर महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। 13 नवंबर को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।एथलेटिक्स में 100 मीटर, 1600 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड के साथ पंजीकरण कराना होगा। प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। पंजीकरण सात सितंबर से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा।
कबड्डी के लिए शोयब मलिक (9565283288), वॉलीबाल के लिए अशोक सिंह (9792323062) और एथलेटिक्स के लिए हिमांशु गुप्ता (7007507784) से संपर्क कर पंजीकरण कराया जा सकता है। एथलेटिक्स और कुश्ती को छोड़कर प्रत्येक खेल में एक गांव से केवल एक टीम प्रतिभाग कर सकेगी।वहीं, 14 और 15 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें किसी भी क्षेत्र के पहलवान भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट उपहार स्वरूप दी जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।आयोजक समाजसेवी प्रमोद सिंह ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7007953502 पर संपर्क किया जा सकता है।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.