Shuru
Apke Nagar Ki App…
पचगंवा में पागल सियार का आतंक, महिला घायल, वन विभाग की टीम ने पागल सियार को पकड़ा। अयोध्या थाना हैदरगंज के पचगंवा गांव में रविवार शाम पागल सियार ने घर में घुसकर एक महिला को काटकर घायल कर दिया। बताया गया कि महिला शाम 4 बजे घर में बैठी थी, तभी जंगल से आया सियार घर में घुस गया। महिला भागने लगी तो सियार ने पैर में काट लिया। महिला ने बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर सियार को अंदर कैद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार, वन दरोगा अमित कुमार यादव, मिश्रीलाल, जगराम, श्रीराम, धनराज, तारकनाथ चौबे, गया प्रसाद, मुनीराम दूबे सहित टीम ने देर शाम जाल की मदद से पागल सियार को पकड़ लिया।
Mayank Srivastava
पचगंवा में पागल सियार का आतंक, महिला घायल, वन विभाग की टीम ने पागल सियार को पकड़ा। अयोध्या थाना हैदरगंज के पचगंवा गांव में रविवार शाम पागल सियार ने घर में घुसकर एक महिला को काटकर घायल कर दिया। बताया गया कि महिला शाम 4 बजे घर में बैठी थी, तभी जंगल से आया सियार घर में घुस गया। महिला भागने लगी तो सियार ने पैर में काट लिया। महिला ने बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर सियार को अंदर कैद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार, वन दरोगा अमित कुमार यादव, मिश्रीलाल, जगराम, श्रीराम, धनराज, तारकनाथ चौबे, गया प्रसाद, मुनीराम दूबे सहित टीम ने देर शाम जाल की मदद से पागल सियार को पकड़ लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पचगंवा में पागल सियार का आतंक, महिला घायल, वन विभाग की टीम ने पागल सियार को पकड़ा। अयोध्या थाना हैदरगंज के पचगंवा गांव में रविवार शाम पागल सियार ने घर में घुसकर एक महिला को काटकर घायल कर दिया। बताया गया कि महिला शाम 4 बजे घर में बैठी थी, तभी जंगल से आया सियार घर में घुस गया। महिला भागने लगी तो सियार ने पैर में काट लिया। महिला ने बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर सियार को अंदर कैद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार, वन दरोगा अमित कुमार यादव, मिश्रीलाल, जगराम, श्रीराम, धनराज, तारकनाथ चौबे, गया प्रसाद, मुनीराम दूबे सहित टीम ने देर शाम जाल की मदद से पागल सियार को पकड़ लिया।1
- सनातन रक्षक संघ अध्यक्ष को धमकी का आरोप कोतवाली अयोध्या में दिया तहरीर। अयोध्या में सनातन रक्षक संघ अध्यक्ष को धमकी का आरोप कोतवाली अयोध्या में दिया तहरीर। साधु भेज धारी देवेंद्र पाठक पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का दावा, दो दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना-आमरण अनशन की चेतावनी। अयोध्या। सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने अयोध्या कोतवाली में तहरीर देकर साधु भेजधारी देवेंद्र पाठक उर्फ देवेंद्र दास पर फोन पर गाली-गलौज करने, जान से मारने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की कथित धमकी देने का आरोप लगाया है अध्यक्ष के मुताबिक, 12 सितंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया था। उन्होंने दावा किया कि बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है और जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराई जा सकती है। तहरीर में पूर्व में संगठन की ओर से दिए गए एक सार्वजनिक बयान को लेकर विवाद बढ़ने की बात भी कही गई है शिकायतकर्ता ने पुलिस से FIR दर्ज कर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा फिलहाल मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि मामले की जांच कराई जा रही है आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- आखिर अयोध्या के बीकापुर बिकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामीणों को कब मिलेगा सरकारी आवास1
- आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-4 तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है। कच्चा रास्ता होने के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे आंगनवाड़ी केंद्र आने-जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र पर आने वाले नौनिहालों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। छोटे बच्चों को संभालकर केंद्र तक पहुंचाने में अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्ता कच्चा होने के कारण समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से आंगनवाड़ी केंद्र तक जाने वाले रास्ते पर जल्द से जल्द खड़ंजे का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खड़ंजा बनने से बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचना भी सुगम हो जाएगा।1
- सोशल मीडिया पर जातिगत नफ़रत घृणा फैलाने वाली लड़की पर हुई कार्रवाई। सोशल मीडिया साईड पर जातिगत नफ़रत घृणा फैलाने पर पुलिस ने की कार्रवाई। गोण्डा।। इस समय पुलिस सभी सोशल मीडिया नेटवर्क साइड फेसबुक टि्वटर, इंस्टाग्राम, वटशटप पर लगातार नजर रख रही है कारण जातिगत धार्मिक भावनाओं को लेकर आहत करने वाले लोग पर पैनी नजर बनी है इसी प्रकार आज जनपद के थाना इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत मर्दन पुरवा गांव निवासी काजल सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी देते हुए सीओ सदर अभिषेक दावच्या ने बताया आरोपी काजल सिंह द्वारा जाति वर्ग विशेष पर अभद्र उन्माद फैलाने वाले वीडियो पोस्ट किया जो उचित नहीं किसी को भी किसी जाति धर्म आस्था पर चोट लगने वाली थी । जिसके तहत मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही श्री दावच्या ने बताया सभी लोगों से निवेदन है किसी भी जाति धर्म आस्था के खिलाफ कोई अभद्र अशोभनीय टिप्पणी लेख वीडियो पोस्ट ना करें पुलिस साइबर टीम हर पोस्ट पर नजर रख रही हैं इस लिए शयम से काम लें सौंदर्य बनाए रखें1
- नहर में मिली मनीषा की मौत के मामले में पति-ससुर गिरफ्तार सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में 9 सितंबर को मिले 24 वर्षीय मनीषा के शव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे।1
- अयोध्या पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अयोध्या पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे नृपेंद्र मिश्रा के साथ एक ही फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे, हालांकि राम मंदिर पर कोई बातचीत नहीं हुई। संजय सिंह ने मायावती से आकाश आनंद पर स्थिति स्पष्ट करने की अपील की। राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO पर कहा कि फैसला काम और नतीजों से होगा। गोंडा हत्याकांड पर दुख जताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और चंदा, जमीन, चढ़ावे को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। 2027 चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कथित घोटालों पर पर्दा डाल रही है।1
- पत्नी के आरोपों के बीच कथावाचक देवेंद्र पाठक का वीडियो वायरल। महिला के साथ डांस करते दिखे अयोध्या। कथावाचक देवेंद्र पाठक को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देवेंद्र पाठक एक महिला के साथ डांस करते और कथित तौर पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं बताया जा रहा है कि इससे पहले उनकी पत्नी ने देवेंद्र पाठक पर एक महिला के साथ रहने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब सामने आए इस वीडियो ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और वीडियो कब तथा कहां का है, इसकी भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति और महिला की पहचान की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- 13 से 15 नवंबर तक होगा आयोजन, 13 नवंबर को गोसाईगंज विधानसभा के खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 14 व 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती दंगल में देश विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम, अयोध्या। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13 से 15 नवंबर तक मैहर महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा प्रेसनोट मैहर महोत्सव-2026 में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच 13 से 15 नवंबर तक होगा आयोजन, 13 नवंबर को गोसाईगंज विधानसभा के खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 14 व 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती दंगल में देश विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम, अयोध्या। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13 से 15 नवंबर तक मैहर महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। 13 नवंबर को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।एथलेटिक्स में 100 मीटर, 1600 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड के साथ पंजीकरण कराना होगा। प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। पंजीकरण सात सितंबर से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। कबड्डी के लिए शोयब मलिक (9565283288), वॉलीबाल के लिए अशोक सिंह (9792323062) और एथलेटिक्स के लिए हिमांशु गुप्ता (7007507784) से संपर्क कर पंजीकरण कराया जा सकता है। एथलेटिक्स और कुश्ती को छोड़कर प्रत्येक खेल में एक गांव से केवल एक टीम प्रतिभाग कर सकेगी।वहीं, 14 और 15 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें किसी भी क्षेत्र के पहलवान भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट उपहार स्वरूप दी जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।आयोजक समाजसेवी प्रमोद सिंह ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7007953502 पर संपर्क किया जा सकता है।4