Shuru
Apke Nagar Ki App…
नहर में मिली मनीषा की मौत के मामले में पति-ससुर गिरफ्तार सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में 9 सितंबर को मिले 24 वर्षीय मनीषा के शव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे।
Arun kumar pathak
नहर में मिली मनीषा की मौत के मामले में पति-ससुर गिरफ्तार सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में 9 सितंबर को मिले 24 वर्षीय मनीषा के शव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नहर में मिली मनीषा की मौत के मामले में पति-ससुर गिरफ्तार सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में 9 सितंबर को मिले 24 वर्षीय मनीषा के शव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे।1
- भंडरा और मिठनेपुर में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं कुड़वार/सुल्तानपुर। 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंडरा परशुरामपुर के लाला का पुरवा, मौहरिया और मिठनेपुर में रविवार को भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका मनीषा पांडेय ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। जन चौपाल के दौरान उन्होंने महिला-पुरुषों से बातचीत कर स्थानीय समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, आवास समेत कई जन समस्याएं उनके सामने रखीं। मनीषा पांडेय ने संबंधित स्तर पर समस्याएं उठाकर हर संभव समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने महिलाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में आगे आने की अपील की और कहा कि राजनीति उनके लिए पद नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान मिठनेपुर ग्राम प्रधान राममूर्ति दूबे, पूर्व प्रधान भूती निषाद, बब्बन तिवारी, रामचन्दर निषाद, विनय गोस्वामी, महेश गोस्वामी, संजय निषाद, पवन कुमार मिश्रा, सूरज गुप्ता समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।1
- आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-4 तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है। कच्चा रास्ता होने के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे आंगनवाड़ी केंद्र आने-जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र पर आने वाले नौनिहालों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। छोटे बच्चों को संभालकर केंद्र तक पहुंचाने में अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्ता कच्चा होने के कारण समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से आंगनवाड़ी केंद्र तक जाने वाले रास्ते पर जल्द से जल्द खड़ंजे का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खड़ंजा बनने से बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचना भी सुगम हो जाएगा।1
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त * *दिनांक-13.09.2026* *जनपद सुलतानपुर* *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त* आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बल्दीराय द्वारा मय पुलिस बल पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं गश्त की जा रही है। आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर ।*1
- चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद सुलतानपुर। चांदा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू, स्टील के दो नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित कार्रवाई की गई है। 13 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने गड़मा-कोइरीपुर मोड़ के पास से रिशु यादव (28) पुत्र कदन यादव निवासी रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक चाकू, गोल आकार के स्टील धातु के दो नाजिल और 350 रुपये मिले। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।2
- सुल्तानपुर में रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग: 12 घंटे बंद रहा सड़क मार्ग, रेल यातायात भी रुका; राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ा सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना टेढ़हू इलाके में रविवार को रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग की गई। इस दौरान रेलवे की BCM, WHT और DGS मशीनों से ट्रैक की मरम्मत और सुधार का काम हुआ। काम पूरा होने के बाद सड़क को रबराइज्ड किया गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर सड़क की सतह बेहतर हो गई। ओवरहालिंग के कारण सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सड़क मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही। सड़क बंद करने की जानकारी पहले ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दे दी गई थी। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा। रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रेल यातायात भी बंद रहा। तय समय में काम पूरा करने के लिए रेलवे कर्मचारियों और मजदूरों की टीम लगातार लगी रही। इस काम की निगरानी सीनियर मैकेनिकल केपी यादव और संदीप मौर्या ने की। ओवरहालिंग के समय राहुल, अभिषेक, मनीष और अंकित समेत कई मजदूर मौजूद थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे के बाद काम पूरा होने पर ट्रैक और सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।1
- डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश बेअसर! कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखे जाने का आरोप* सरकारी अस्पताल में बाहर की दवा का खेल? कादीपुर सीएचसी की व्यवस्था पर उठे सवाल* *बृजेश पाठक के निर्देशों के बावजूद कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखने की शिकायत* *सीएचसी में दवा उपलब्ध या मरीजों को बाहर भेजने की मजबूरी? कादीपुर में उठे सवाल* *डिप्टी सीएम के आदेश को ठेंगा? कादीपुर सीएचसी में बाहर की दवा लिखे जाने का आरोप* *इलाज के नाम पर धंधा? कादीपुर सीएचसी के डॉक्टर का शर्मनाक वीडियो वायरल!* *सरकारी अस्पताल में लूट! मरीज को पिता की दुकान भेजता डॉक्टर कैमरे में कैद* *निशुल्क दवा का दावा झूठा? कादीपुर सीएचसी में खुलेआम कमीशन का खेल* *डॉक्टर या दुकानदार? शशांक शुक्ला का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश* *मरीजों की जेब पर डाका! सीएचसी से सीधे प्राइवेट मेडिकल स्टोर का रास्ता* *योगी सरकार के दावों को पलीता! कादीपुर में डॉक्टर का मेडिकल माफिया कनेक्शन* *पर्चा सरकारी, फायदा पापा की दुकान को! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप* *कादीपुर सीएचसी बना लूट का अड्डा? डॉक्टर बोला- शुक्ला स्टोर से लो दवा* *गरीब मरीज लाचार, डॉक्टर की दुकानदारी जोरों पर! देखिए वायरल सच* *स्वास्थ्य विभाग सो रहा? सीएचसी में खुलेआम चल रहा प्राइवेट धंधा* *शर्मनाक! इलाज के बदले मरीज को थमाया दुकान का पता* *कादीपुर का सबसे बड़ा खुलासा: अस्पताल नहीं, मेडिकल स्टोर चलाता है डॉक्टर* *कमीशनखोरी की हद! पिता की दुकान के लिए मरीजों को बाहर भेजता डॉक्टर* *वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, डीएम से कार्रवाई की मांग तेज* *सुलतानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच कादीपुर सीएचसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सवाल खड़े हो गए हैं।* *वीडियो में चिकित्सक शशांक शुक्ला मरीज को सीएचसी से दवा देने के बजाय बाहर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं।* *वीडियो सामने आने के बाद आरोप लग रहे हैं कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के बजाय मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए भेजा जा रहा है।*1
- बल्दीराय मनीषा मौत मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में 9 सितंबर को मिली 24 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मनीषा का शव नहर में मिलने के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस के अनुसार रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट की टीम ने गिरफ्तारी की। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।1