logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त * *दिनांक-13.09.2026* *जनपद सुलतानपुर* *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त* आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बल्दीराय द्वारा मय पुलिस बल पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं गश्त की जा रही है। आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर ।*

57 min ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
57 min ago

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त * *दिनांक-13.09.2026* *जनपद सुलतानपुर* *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त* आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बल्दीराय द्वारा मय पुलिस बल पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं गश्त की जा रही है। आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर ।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुलतानपुर में वांछित आरोपी रिशु यादव गिरफ्तार: उसके पास से चाकू, स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद हुए सुलतानपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी रिशु यादव को गिरफ्तार किया है। उसे चांदा थाना क्षेत्र के गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से 13 सितंबर को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू, दो स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रिशु यादव चांदा थाने में दर्ज से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। रिशु यादव, जिसकी उम्र करीब 28 साल है, रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा का रहने वाला है। उसका पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। चांदा थाने में उसके खिलाफ दो मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक शंकरबक्श सिंह, कांस्टेबल प्रदीप यादव और कांस्टेबल विजय गौड़ शामिल थे।
    1
    सुलतानपुर में वांछित आरोपी रिशु यादव गिरफ्तार: उसके पास से चाकू, स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद हुए
सुलतानपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी रिशु यादव को गिरफ्तार किया है। उसे चांदा थाना क्षेत्र के गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से 13 सितंबर को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू, दो स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रिशु यादव चांदा थाने में दर्ज से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया।
रिशु यादव, जिसकी उम्र करीब 28 साल है, रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा का रहने वाला है। उसका पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। चांदा थाने में उसके खिलाफ दो मामला दर्ज है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक शंकरबक्श सिंह, कांस्टेबल प्रदीप यादव और कांस्टेबल विजय गौड़ शामिल थे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नई दिल्ली। *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा- आपका हार्दिक स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हो रही है।* चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग 2013 से राष्ट्रपति के पर पर पदस्थ हैं, उनके एवं नरेन्द्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली में बैठक 45 मिनट तक चली। नई दिल्ली। *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा- आपका हार्दिक स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हो रही है।* चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग 2013 से राष्ट्रपति के पर पर पदस्थ हैं, उनके एवं नरेन्द्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली में बैठक 45 मिनट तक चली।
    1
    नई दिल्ली। *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा- आपका हार्दिक स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हो रही है।* चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग 2013 से राष्ट्रपति के पर पर पदस्थ हैं, उनके एवं नरेन्द्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली में बैठक 45 मिनट तक चली।
नई दिल्ली। *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा- आपका हार्दिक स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हो रही है।* चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग 2013 से राष्ट्रपति के पर पर पदस्थ हैं, उनके एवं नरेन्द्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली में बैठक 45 मिनट तक चली।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इंस्टाग्राम पर प्यार शादी के बाद दुल्हन से मिलने पहुंचा दूल्हा निकाला लड़का पुलिस ने खोला चौकानें वाला राज गुजरात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक युवक और युवती की Instagram पर दोस्ती के बाद नजदीकियां बढ़ीं। करीब 10 महीने तक दोनों के बीच प्रेम संबंध रहा और बाद में शादी भी हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद जब दूल्हन के पास युवक के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो वह उससे बचने लगी। परिवार को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कथित तौर पर जब ‘घूंघट’ हटाया तो पूरा मामला ही उलट निकला—सामने युवती नहीं, बल्कि एक युवक था। घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे फिलहाल वायरल खबर के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
    1
    इंस्टाग्राम पर प्यार शादी के बाद दुल्हन से मिलने पहुंचा दूल्हा निकाला लड़का
पुलिस ने खोला चौकानें  वाला राज
गुजरात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक युवक और युवती की Instagram पर दोस्ती के बाद नजदीकियां बढ़ीं। करीब 10 महीने तक दोनों के बीच प्रेम संबंध रहा और बाद में शादी भी हो गई।
बताया जा रहा है कि शादी के बाद जब दूल्हन के पास युवक के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो वह उससे बचने लगी। परिवार को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कथित तौर पर जब ‘घूंघट’ हटाया तो पूरा मामला ही उलट निकला—सामने युवती नहीं, बल्कि एक युवक था।
घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे फिलहाल वायरल खबर के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गूगल की भाषा बन चुकी है अवधी-,-----राम बहादुर मिसिर गूगल की भाषा बन चुकी है अवधी-,राम बहादुर मिसिर अमेठी। अवधी भाषा के विकास के लिए पिछले चार दशकों से निरंतर प्रयासरत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ राम बहादुर मिसिर ने पिछले एक दशक में अवधी की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में विधानसभा में अवधी को मान्यता मिल गई है, अनुवादक मैं स्वयं हूं। भारतीय भाषा संस्थान से अवधी का टाई-अप हुआ है। लखनऊ सहित तीन विश्व विद्यालयों में अवधी के पाठ्यक्रम प्रारंभ हो गये हैं। 15देशों की यात्रा कर चुके डॉ राम बहादुर मिसिर ने बताया कि अवधी का भविष्य उज्जवल है।मारीशस में अवध के पंडितों की बहुत मांग है। इंडोनेशिया के मुसलमान हिन्दू धर्म के प्रति बहुत उदार है।मलिक मोहम्मद जायसी,संत तुलसीदास अवधी के प्रतिनिधि रचनाकार और विद्वान हैं। अमेठी के दादरा के बाबा पुरुषोत्तम दास और जगदीश‌ पीयूष ने भी अवधी के लिए बड़ा काम किया है। पूरे कार्यक्रम का संचालन अवधी में हुआ।संचालक ने एक भी शब्द खड़ी बोली का प्रयोग नहीं किया। रचनाकारों ने हिंदी, उर्दू मिश्रित वक्तव्य प्रस्तुत किए डा अर्जुन पांडेय, उनके पुत्र अभिमन्यु पांडेय, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, वैभव पांडेय,अनुपम पांडेय आदि ने कवियों, साहित्यकारों और अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
    1
    गूगल  की  भाषा  बन  चुकी  है अवधी-,-----राम बहादुर मिसिर 


गूगल की भाषा बन चुकी है अवधी-,राम बहादुर मिसिर 
अमेठी। 
अवधी भाषा के विकास के लिए पिछले चार दशकों से निरंतर प्रयासरत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ राम बहादुर मिसिर ने पिछले एक दशक में अवधी की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में विधानसभा में अवधी को मान्यता मिल गई है, अनुवादक मैं स्वयं हूं। भारतीय भाषा संस्थान से अवधी का टाई-अप हुआ है। लखनऊ सहित तीन विश्व विद्यालयों में अवधी के पाठ्यक्रम प्रारंभ हो गये हैं।
15देशों की यात्रा कर चुके डॉ राम बहादुर मिसिर ने बताया कि अवधी का भविष्य उज्जवल है।मारीशस में अवध के पंडितों की बहुत मांग है।
इंडोनेशिया के मुसलमान हिन्दू धर्म के प्रति बहुत उदार है।मलिक मोहम्मद जायसी,संत तुलसीदास अवधी के प्रतिनिधि रचनाकार और विद्वान हैं। अमेठी के दादरा के बाबा पुरुषोत्तम दास और जगदीश‌ पीयूष ने भी अवधी के लिए बड़ा काम किया है।
पूरे कार्यक्रम का संचालन अवधी में हुआ।संचालक ने एक भी शब्द खड़ी बोली का प्रयोग नहीं किया। रचनाकारों ने हिंदी, उर्दू मिश्रित वक्तव्य प्रस्तुत किए
डा अर्जुन पांडेय, उनके पुत्र अभिमन्यु पांडेय, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, वैभव पांडेय,अनुपम पांडेय आदि ने कवियों, साहित्यकारों और अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गायत्री प्रजापति के परिवार पर आरोपों के बीच अरुण प्रजापति बोले- पारिवारिक विवाद को दिया जा रहा दूसरा रंग अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार के लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले को लेकर अरुण प्रजापति ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। अरुण प्रजापति का कहना है कि विवाद मारपीट या धमकी को लेकर नहीं, बल्कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति उनकी बुआ के लड़के का बेटा है और दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग एक-दूसरे को जानते हैं और आपस में एक परिवार की तरह हैं। अरुण प्रजापति ने आरोप लगाया कि घर में शादी के नाम पर पैसे लिए गए थे। उनका कहना है कि अब उक्त रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए उनके और परिवार के लोगों के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
    1
    गायत्री प्रजापति के परिवार पर आरोपों के बीच अरुण प्रजापति बोले- पारिवारिक विवाद को दिया जा रहा दूसरा रंग
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार के लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले को लेकर अरुण प्रजापति ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है।
अरुण प्रजापति का कहना है कि विवाद मारपीट या धमकी को लेकर नहीं, बल्कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति उनकी बुआ के लड़के का बेटा है और दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग एक-दूसरे को जानते हैं और आपस में एक परिवार की तरह हैं।
अरुण प्रजापति ने आरोप लगाया कि घर में शादी के नाम पर पैसे लिए गए थे। उनका कहना है कि अब उक्त रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए उनके और परिवार के लोगों के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड - दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड - दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये The Dolphin 🐬 News Network कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुये ऑनलाइन गेमिंग के जरिये 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़ करते हुये दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कॉरपोरेट एवं फर्जी फर्मों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रंेस की और गिरफ्तार शातिरों को मीडिया के सामने पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहजेव वारिस पुत्र मो0 अवेज नि० ओ0-97 तलाक महल रेल पटरी थाना-बेकनगंज कानपुर और. सलमान पुत्र शकील अहमद निवासी, हलीम कालेज के पास थाना चमनगंज कानपुर नगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 65 लाख, 26 हजार रूपये के अलावा दो एड्रावाइड फोन तीन अदद चेकबुक, दो एटीएम कार्ड, खाता ओपनिंग फार्म, कैश जमा निकासी रसीद, जीएसटी/उद्यम सम्बन्धित प्रपत्र, मोबाइल फोन से आपराधिक कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल सामग्री प्राप्त हुई। प्रेस कांफें्रस में डीसीपी साइबर क्राइम सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके व एसीपी क्राइम अंजनी दहिया भी मौजूद थीं। #viralreelsシ #facebookreels #KanpurNews #kanpurpolice #ipsraghuveerlaal #ipssumitsudhakarramteke #ipsanjalidahiya #kanpurcybercell
    1
    कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी 
- कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड
- दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये
कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी 
- कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड
- दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये
The Dolphin 🐬 News Network
कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुये ऑनलाइन गेमिंग के जरिये 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़ करते हुये दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कॉरपोरेट एवं फर्जी फर्मों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
इस बाबत पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रंेस की और गिरफ्तार शातिरों को मीडिया के सामने पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में  शाहजेव वारिस पुत्र मो0 अवेज नि० ओ0-97 तलाक महल रेल पटरी थाना-बेकनगंज कानपुर और. सलमान पुत्र शकील अहमद निवासी, हलीम कालेज के पास थाना चमनगंज कानपुर नगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 65 लाख, 26 हजार रूपये के अलावा दो एड्रावाइड फोन तीन अदद चेकबुक, दो एटीएम कार्ड, खाता ओपनिंग फार्म, कैश जमा निकासी रसीद, जीएसटी/उद्यम सम्बन्धित प्रपत्र, मोबाइल फोन से आपराधिक कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल सामग्री प्राप्त हुई। प्रेस कांफें्रस में डीसीपी साइबर क्राइम सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके व एसीपी क्राइम अंजनी दहिया भी मौजूद थीं।
#viralreelsシ 
#facebookreels 
#KanpurNews 
#kanpurpolice 
#ipsraghuveerlaal 
#ipssumitsudhakarramteke 
#ipsanjalidahiya
#kanpurcybercell
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • सैयद सिराज अब्बास का उघड़पुर में स्वागत: यूपी अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने कहा- योगी सरकार में सबको मिल रहा विकास योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और दर्जा प्राप्त मंत्री सैयद सिराज अब्बास का रविवार शाम उघड़पुर चौराहे पर स्वागत किया गया। वे अपने गृह जनपद आजमगढ़ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार तेजी से विकास कर रही है। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के साथ मुस्लिम समुदाय को भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार आवास, शौचालय और आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ दे रही है। इसमें यह नहीं देखा जाता कि व्यक्ति किस समाज या जाति का है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में उनकी सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और क्षेत्र के लोगों ने सैयद सिराज अब्बास को फूल-मालाएं पहनाईं। मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार क्षेत्र से गुजरने पर लोगों में खुशी दिखी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए गोसाईंगंज पुलिस बल भी मौजूद था। इस स्वागत समारोह में इकतेदार हुसैन बसऊ के नेतृत्व में आलम रिज़वी, अली इमाम, अहमद हैदर सैफ, अमन सुल्तानपुरी, मीसम अब्बास, शीलू, वकार अली, अकील और आदिल समेत कई लोग शामिल थे।
    1
    सैयद सिराज अब्बास का उघड़पुर में स्वागत: यूपी अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने कहा- योगी सरकार में सबको मिल रहा विकास योजनाओं का लाभ
उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और दर्जा प्राप्त मंत्री सैयद सिराज अब्बास का रविवार शाम उघड़पुर चौराहे पर स्वागत किया गया। वे अपने गृह जनपद आजमगढ़ जा रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार तेजी से विकास कर रही है। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के साथ मुस्लिम समुदाय को भी मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार आवास, शौचालय और आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ दे रही है। इसमें यह नहीं देखा जाता कि व्यक्ति किस समाज या जाति का है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में उनकी सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी।
बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और क्षेत्र के लोगों ने सैयद सिराज अब्बास को फूल-मालाएं पहनाईं। मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार क्षेत्र से गुजरने पर लोगों में खुशी दिखी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए गोसाईंगंज पुलिस बल भी मौजूद था।
इस स्वागत समारोह में इकतेदार हुसैन बसऊ के नेतृत्व में आलम रिज़वी, अली इमाम, अहमद हैदर सैफ, अमन सुल्तानपुरी, मीसम अब्बास, शीलू, वकार अली, अकील और आदिल समेत कई लोग शामिल थे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नई दिल्ली। संसद भवन के मकर द्वार से गृह मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरण रिजजू, शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रीगण ब्रिक्स सम्मेलन के रात्रि भोज में पहुंचे। नई दिल्ली। संसद भवन के मकर द्वार से गृह मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरण रिजजू, शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रीगण ब्रिक्स सम्मेलन के रात्रि भोज में पहुंचे।
    1
    नई दिल्ली। संसद भवन के मकर द्वार से गृह मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरण रिजजू, शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रीगण ब्रिक्स सम्मेलन के रात्रि भोज में पहुंचे।
नई दिल्ली। संसद भवन के मकर द्वार से गृह मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरण रिजजू, शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रीगण ब्रिक्स सम्मेलन के रात्रि भोज में पहुंचे।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *बड़ी खबर*💥 *5G नेटवर्क नहीं मिला तो कर्मचारी को टावर से बांधा* उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल भुगतान जैसी जरूरी सेवाएं ठप थीं। बार-बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो निरीक्षण के लिए आए जियो कर्मचारी को लोगों ने मोबाइल टावर से ही बांध दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को सुरक्षित मुक्त कराया।
    1
    *बड़ी खबर*💥
*5G नेटवर्क नहीं मिला तो कर्मचारी को टावर से बांधा*
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल भुगतान जैसी जरूरी सेवाएं ठप थीं। बार-बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो निरीक्षण के लिए आए जियो कर्मचारी को लोगों ने मोबाइल टावर से ही बांध दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को सुरक्षित मुक्त कराया।
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.