logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बड़ी खबर*💥 *5G नेटवर्क नहीं मिला तो कर्मचारी को टावर से बांधा* उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल भुगतान जैसी जरूरी सेवाएं ठप थीं। बार-बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो निरीक्षण के लिए आए जियो कर्मचारी को लोगों ने मोबाइल टावर से ही बांध दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को सुरक्षित मुक्त कराया।

4 hrs ago
user_सुजीत कुमार
सुजीत कुमार
लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

*बड़ी खबर*💥 *5G नेटवर्क नहीं मिला तो कर्मचारी को टावर से बांधा* उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल भुगतान जैसी जरूरी सेवाएं ठप थीं। बार-बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो निरीक्षण के लिए आए जियो कर्मचारी को लोगों ने मोबाइल टावर से ही बांध दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को सुरक्षित मुक्त कराया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार* *चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार* सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक देशी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद असलहों को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    *चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*
*चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*
सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक देशी तमंचा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद असलहों को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में प्रयागराज की दोहरी ऐतिहासिक उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और यूपी में पहला स्थान* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त सिलम साईं तेजा को दी बधाई, पुरस्कार मुख्यमंत्री को किया समर्पित* स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में प्रयागराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस दोहरी उपलब्धि के बाद प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त सिलम साईं तेजा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और सर्वेक्षण में प्राप्त पुरस्कार उन्हें समर्पित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर और नगर आयुक्त को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज देश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरों में शामिल है। ऐसे में शहर के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और बेहतर नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के विकास कार्यों की सराहना करते हुए महापौर को जनहित के कार्यों को इसी ग
    1
    *स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में प्रयागराज की दोहरी ऐतिहासिक उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और यूपी में पहला स्थान*

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त सिलम साईं तेजा को दी बधाई, पुरस्कार मुख्यमंत्री को किया समर्पित*

 स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में प्रयागराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस दोहरी उपलब्धि के बाद प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त सिलम साईं तेजा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और सर्वेक्षण में प्राप्त पुरस्कार उन्हें समर्पित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर और नगर आयुक्त को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज देश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरों में शामिल है। ऐसे में शहर के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और बेहतर नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के विकास कार्यों की सराहना करते हुए महापौर को जनहित के कार्यों को इसी ग
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद सुलतानपुर। चांदा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू, स्टील के दो नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित कार्रवाई की गई है। 13 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने गड़मा-कोइरीपुर मोड़ के पास से रिशु यादव (28) पुत्र कदन यादव निवासी रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक चाकू, गोल आकार के स्टील धातु के दो नाजिल और 350 रुपये मिले। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।
    2
    चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद
चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद
सुलतानपुर। चांदा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू, स्टील के दो नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित कार्रवाई की गई है।
13 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने गड़मा-कोइरीपुर मोड़ के पास से रिशु यादव (28) पुत्र कदन यादव निवासी रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक चाकू, गोल आकार के स्टील धातु के दो नाजिल और 350 रुपये मिले। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुल्तानपुर में रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग: 12 घंटे बंद रहा सड़क मार्ग, रेल यातायात भी रुका; राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ा सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना टेढ़हू इलाके में रविवार को रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग की गई। इस दौरान रेलवे की BCM, WHT और DGS मशीनों से ट्रैक की मरम्मत और सुधार का काम हुआ। काम पूरा होने के बाद सड़क को रबराइज्ड किया गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर सड़क की सतह बेहतर हो गई। ओवरहालिंग के कारण सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सड़क मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही। सड़क बंद करने की जानकारी पहले ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दे दी गई थी। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा। रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रेल यातायात भी बंद रहा। तय समय में काम पूरा करने के लिए रेलवे कर्मचारियों और मजदूरों की टीम लगातार लगी रही। इस काम की निगरानी सीनियर मैकेनिकल केपी यादव और संदीप मौर्या ने की। ओवरहालिंग के समय राहुल, अभिषेक, मनीष और अंकित समेत कई मजदूर मौजूद थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे के बाद काम पूरा होने पर ट्रैक और सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
    1
    सुल्तानपुर में रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग: 12 घंटे बंद रहा सड़क मार्ग, रेल यातायात भी रुका; राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ा
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना टेढ़हू इलाके में रविवार को रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग की गई। इस दौरान रेलवे की BCM, WHT और DGS मशीनों से ट्रैक की मरम्मत और सुधार का काम हुआ।
काम पूरा होने के बाद सड़क को रबराइज्ड किया गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर सड़क की सतह बेहतर हो गई। ओवरहालिंग के कारण सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सड़क मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही। सड़क बंद करने की जानकारी पहले ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दे दी गई थी। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा।
रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रेल यातायात भी बंद रहा। तय समय में काम पूरा करने के लिए रेलवे कर्मचारियों और मजदूरों की टीम लगातार लगी रही। इस काम की निगरानी सीनियर मैकेनिकल केपी यादव और संदीप मौर्या ने की।
ओवरहालिंग के समय राहुल, अभिषेक, मनीष और अंकित समेत कई मजदूर मौजूद थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे के बाद काम पूरा होने पर ट्रैक और सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश बेअसर! कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखे जाने का आरोप* सरकारी अस्पताल में बाहर की दवा का खेल? कादीपुर सीएचसी की व्यवस्था पर उठे सवाल* *बृजेश पाठक के निर्देशों के बावजूद कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखने की शिकायत* *सीएचसी में दवा उपलब्ध या मरीजों को बाहर भेजने की मजबूरी? कादीपुर में उठे सवाल* *डिप्टी सीएम के आदेश को ठेंगा? कादीपुर सीएचसी में बाहर की दवा लिखे जाने का आरोप* *इलाज के नाम पर धंधा? कादीपुर सीएचसी के डॉक्टर का शर्मनाक वीडियो वायरल!* *सरकारी अस्पताल में लूट! मरीज को पिता की दुकान भेजता डॉक्टर कैमरे में कैद* *निशुल्क दवा का दावा झूठा? कादीपुर सीएचसी में खुलेआम कमीशन का खेल* *डॉक्टर या दुकानदार? शशांक शुक्ला का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश* *मरीजों की जेब पर डाका! सीएचसी से सीधे प्राइवेट मेडिकल स्टोर का रास्ता* *योगी सरकार के दावों को पलीता! कादीपुर में डॉक्टर का मेडिकल माफिया कनेक्शन* *पर्चा सरकारी, फायदा पापा की दुकान को! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप* *कादीपुर सीएचसी बना लूट का अड्डा? डॉक्टर बोला- शुक्ला स्टोर से लो दवा* *गरीब मरीज लाचार, डॉक्टर की दुकानदारी जोरों पर! देखिए वायरल सच* *स्वास्थ्य विभाग सो रहा? सीएचसी में खुलेआम चल रहा प्राइवेट धंधा* *शर्मनाक! इलाज के बदले मरीज को थमाया दुकान का पता* *कादीपुर का सबसे बड़ा खुलासा: अस्पताल नहीं, मेडिकल स्टोर चलाता है डॉक्टर* *कमीशनखोरी की हद! पिता की दुकान के लिए मरीजों को बाहर भेजता डॉक्टर* *वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, डीएम से कार्रवाई की मांग तेज* *सुलतानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच कादीपुर सीएचसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सवाल खड़े हो गए हैं।* *वीडियो में चिकित्सक शशांक शुक्ला मरीज को सीएचसी से दवा देने के बजाय बाहर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं।* *वीडियो सामने आने के बाद आरोप लग रहे हैं कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के बजाय मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए भेजा जा रहा है।*
    1
    डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश बेअसर! कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखे जाने का आरोप*
सरकारी अस्पताल में बाहर की दवा का खेल? कादीपुर सीएचसी की व्यवस्था पर उठे सवाल*
*बृजेश पाठक के निर्देशों के बावजूद कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखने की शिकायत*
*सीएचसी में दवा उपलब्ध या मरीजों को बाहर भेजने की मजबूरी? कादीपुर में उठे सवाल*
*डिप्टी सीएम के आदेश को ठेंगा? कादीपुर सीएचसी में बाहर की दवा लिखे जाने का आरोप*
*इलाज के नाम पर धंधा? कादीपुर सीएचसी के डॉक्टर का शर्मनाक वीडियो वायरल!*
*सरकारी अस्पताल में लूट! मरीज को पिता की दुकान भेजता डॉक्टर कैमरे में कैद*
*निशुल्क दवा का दावा झूठा? कादीपुर सीएचसी में खुलेआम कमीशन का खेल*
*डॉक्टर या दुकानदार? शशांक शुक्ला का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश*
*मरीजों की जेब पर डाका! सीएचसी से सीधे प्राइवेट मेडिकल स्टोर का रास्ता*
*योगी सरकार के दावों को पलीता! कादीपुर में डॉक्टर का मेडिकल माफिया कनेक्शन*
*पर्चा सरकारी, फायदा पापा की दुकान को! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप*
*कादीपुर सीएचसी बना लूट का अड्डा? डॉक्टर बोला- शुक्ला स्टोर से लो दवा*
*गरीब मरीज लाचार, डॉक्टर की दुकानदारी जोरों पर! देखिए वायरल सच*
*स्वास्थ्य विभाग सो रहा? सीएचसी में खुलेआम चल रहा प्राइवेट धंधा*
*शर्मनाक! इलाज के बदले मरीज को थमाया दुकान का पता*
*कादीपुर का सबसे बड़ा खुलासा: अस्पताल नहीं, मेडिकल स्टोर चलाता है डॉक्टर*
*कमीशनखोरी की हद! पिता की दुकान के लिए मरीजों को बाहर भेजता डॉक्टर*
*वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, डीएम से कार्रवाई की मांग तेज*
*सुलतानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच कादीपुर सीएचसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सवाल खड़े हो गए हैं।*
*वीडियो में  चिकित्सक शशांक शुक्ला  मरीज को सीएचसी से दवा देने के बजाय बाहर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं।*
*वीडियो सामने आने के बाद आरोप लग रहे हैं कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के बजाय मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए भेजा जा रहा है।*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मायावती ने बीमारी की खबरों को किया खारिज बोली पूरी तरह फिट हूं चंद्रशेखर के समर्थकों से एक्स गर्लफ्रेंड मामले पर भिड़े समर्थक लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को सियासी हलचल तेज रही। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बीमारी से जुड़ी चल रही खबरों को खारिज करते हुए खुद को पूरी तरह फिट बताया। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर गोंडा जा रहे सांसद चंद्रशेखर के समर्थकों और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के समर्थकों के बीच विवाद और बहस की खबर सामने आई। मामले को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में दिनभर इन घटनाओं के साथ ही राजनीति से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी सुर्खियों में रहे।
    1
    मायावती ने बीमारी की खबरों को किया खारिज बोली पूरी तरह फिट हूं
चंद्रशेखर के समर्थकों से एक्स गर्लफ्रेंड मामले पर भिड़े समर्थक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को सियासी हलचल तेज रही। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बीमारी से जुड़ी चल रही खबरों को खारिज करते हुए खुद को पूरी तरह फिट बताया। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने का संदेश दिया।
वहीं दूसरी ओर गोंडा जा रहे सांसद चंद्रशेखर के समर्थकों और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के समर्थकों के बीच विवाद और बहस की खबर सामने आई। मामले को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का दौर जारी है।
उत्तर प्रदेश में दिनभर इन घटनाओं के साथ ही राजनीति से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी सुर्खियों में रहे।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पट्टी रास्ते के विवाद में महिला से मारपीट, गंभीर घायल
    1
    पट्टी

रास्ते के विवाद में महिला से मारपीट, गंभीर घायल
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुलतानपुर में वांछित आरोपी रिशु यादव गिरफ्तार: उसके पास से चाकू, स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद हुए सुलतानपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी रिशु यादव को गिरफ्तार किया है। उसे चांदा थाना क्षेत्र के गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से 13 सितंबर को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू, दो स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रिशु यादव चांदा थाने में दर्ज से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। रिशु यादव, जिसकी उम्र करीब 28 साल है, रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा का रहने वाला है। उसका पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। चांदा थाने में उसके खिलाफ दो मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक शंकरबक्श सिंह, कांस्टेबल प्रदीप यादव और कांस्टेबल विजय गौड़ शामिल थे।
    1
    सुलतानपुर में वांछित आरोपी रिशु यादव गिरफ्तार: उसके पास से चाकू, स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद हुए
सुलतानपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी रिशु यादव को गिरफ्तार किया है। उसे चांदा थाना क्षेत्र के गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से 13 सितंबर को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू, दो स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रिशु यादव चांदा थाने में दर्ज से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया।
रिशु यादव, जिसकी उम्र करीब 28 साल है, रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा का रहने वाला है। उसका पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। चांदा थाने में उसके खिलाफ दो मामला दर्ज है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक शंकरबक्श सिंह, कांस्टेबल प्रदीप यादव और कांस्टेबल विजय गौड़ शामिल थे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सड़क दुर्घटना में महिला हुई गंभीर रूप से घायल रिश्तेदारी से लौटकर घर आ रही थी कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े महिला गंभीर रूप से घायल पट्टी कोतवाली क्षेत्र के असुढी गांव निवासिनी सुनीता पाल पत्नी चंद्रभूषण पाल रिश्तेदारी बीरापुर गए हुए थे शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे घर पहुंचने से पहले ही बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया उसको बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े गिरने से महिला की सर में गंभीर चोटें आई उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले आया गया जहां इलाज चल रहा है गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। सीएचसी पट्टी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया दुर्घटना में घायल महिला के सर में गंभीर चोट आई है प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया।
    1
    सड़क दुर्घटना में महिला हुई गंभीर रूप से घायल

रिश्तेदारी से लौटकर घर आ रही थी कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े महिला गंभीर रूप से घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के असुढी गांव निवासिनी सुनीता पाल पत्नी चंद्रभूषण पाल रिश्तेदारी बीरापुर गए हुए थे शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे घर पहुंचने से पहले ही बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया उसको बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े गिरने से महिला की सर में गंभीर चोटें आई उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले आया गया जहां इलाज चल रहा है गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया।
सीएचसी पट्टी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया दुर्घटना में घायल महिला के सर में गंभीर चोट आई है प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.