सड़क दुर्घटना में महिला हुई गंभीर रूप से घायल रिश्तेदारी से लौटकर घर आ रही थी कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े महिला गंभीर रूप से घायल पट्टी कोतवाली क्षेत्र के असुढी गांव निवासिनी सुनीता पाल पत्नी चंद्रभूषण पाल रिश्तेदारी बीरापुर गए हुए थे शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे घर पहुंचने से पहले ही बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया उसको बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े गिरने से महिला की सर में गंभीर चोटें आई उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले आया गया जहां इलाज चल रहा है गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। सीएचसी पट्टी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया दुर्घटना में घायल महिला के सर में गंभीर चोट आई है प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया।
सड़क दुर्घटना में महिला हुई गंभीर रूप से घायल रिश्तेदारी से लौटकर घर आ रही थी कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े महिला गंभीर रूप से घायल पट्टी कोतवाली क्षेत्र के असुढी गांव निवासिनी सुनीता पाल पत्नी चंद्रभूषण पाल रिश्तेदारी बीरापुर गए हुए थे शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे घर पहुंचने से पहले ही बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया उसको बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े गिरने से महिला की सर में गंभीर चोटें आई उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले आया गया जहां इलाज चल रहा है गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। सीएचसी पट्टी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया दुर्घटना में घायल महिला के सर में गंभीर चोट आई है प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया।
- रास्ते के विवाद में लाठी-डंडे चले, दो महिलाएं घायल ,शिकायत पर जाँच मे जुटी पुलिस प्रतापगढ़ ।। पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के धूती गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से सुनीता और आशा घायल हो गईं। दोनों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेजा। चिकित्सकों ने उपचार के बाद सुनीता की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।1
- सुल्तानपुर में रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग: 12 घंटे बंद रहा सड़क मार्ग, रेल यातायात भी रुका; राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ा सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना टेढ़हू इलाके में रविवार को रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग की गई। इस दौरान रेलवे की BCM, WHT और DGS मशीनों से ट्रैक की मरम्मत और सुधार का काम हुआ। काम पूरा होने के बाद सड़क को रबराइज्ड किया गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर सड़क की सतह बेहतर हो गई। ओवरहालिंग के कारण सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सड़क मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही। सड़क बंद करने की जानकारी पहले ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दे दी गई थी। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा। रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रेल यातायात भी बंद रहा। तय समय में काम पूरा करने के लिए रेलवे कर्मचारियों और मजदूरों की टीम लगातार लगी रही। इस काम की निगरानी सीनियर मैकेनिकल केपी यादव और संदीप मौर्या ने की। ओवरहालिंग के समय राहुल, अभिषेक, मनीष और अंकित समेत कई मजदूर मौजूद थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे के बाद काम पूरा होने पर ट्रैक और सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।1
- *नहर में मिली युवती की मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार भेजे गए जेल* नहर में मिली युवती की मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में नौ सितंबर को मिली 24 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव तथा कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे।1
- डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश बेअसर! कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखे जाने का आरोप* सरकारी अस्पताल में बाहर की दवा का खेल? कादीपुर सीएचसी की व्यवस्था पर उठे सवाल* *बृजेश पाठक के निर्देशों के बावजूद कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखने की शिकायत* *सीएचसी में दवा उपलब्ध या मरीजों को बाहर भेजने की मजबूरी? कादीपुर में उठे सवाल* *डिप्टी सीएम के आदेश को ठेंगा? कादीपुर सीएचसी में बाहर की दवा लिखे जाने का आरोप* *इलाज के नाम पर धंधा? कादीपुर सीएचसी के डॉक्टर का शर्मनाक वीडियो वायरल!* *सरकारी अस्पताल में लूट! मरीज को पिता की दुकान भेजता डॉक्टर कैमरे में कैद* *निशुल्क दवा का दावा झूठा? कादीपुर सीएचसी में खुलेआम कमीशन का खेल* *डॉक्टर या दुकानदार? शशांक शुक्ला का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश* *मरीजों की जेब पर डाका! सीएचसी से सीधे प्राइवेट मेडिकल स्टोर का रास्ता* *योगी सरकार के दावों को पलीता! कादीपुर में डॉक्टर का मेडिकल माफिया कनेक्शन* *पर्चा सरकारी, फायदा पापा की दुकान को! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप* *कादीपुर सीएचसी बना लूट का अड्डा? डॉक्टर बोला- शुक्ला स्टोर से लो दवा* *गरीब मरीज लाचार, डॉक्टर की दुकानदारी जोरों पर! देखिए वायरल सच* *स्वास्थ्य विभाग सो रहा? सीएचसी में खुलेआम चल रहा प्राइवेट धंधा* *शर्मनाक! इलाज के बदले मरीज को थमाया दुकान का पता* *कादीपुर का सबसे बड़ा खुलासा: अस्पताल नहीं, मेडिकल स्टोर चलाता है डॉक्टर* *कमीशनखोरी की हद! पिता की दुकान के लिए मरीजों को बाहर भेजता डॉक्टर* *वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, डीएम से कार्रवाई की मांग तेज* *सुलतानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच कादीपुर सीएचसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सवाल खड़े हो गए हैं।* *वीडियो में चिकित्सक शशांक शुक्ला मरीज को सीएचसी से दवा देने के बजाय बाहर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं।* *वीडियो सामने आने के बाद आरोप लग रहे हैं कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के बजाय मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए भेजा जा रहा है।*1
- modi ji apka aura hi alag hai modi ji ki fan 🪭 modi ji1
- ब्रेकिंग प्रतापगढ़ | छात्र को रास्ते में घेरकर बेल्ट से पीटा, फिर बनाई रील! 📍 दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नजियापुर गांव का मामला कॉलेज से घर लौट रहे छात्र सुमित विश्वकर्मा को रास्ते में रोककर कुछ युवकों द्वारा बेल्ट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने वीडियो बनाया और उसे रील के रूप में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद दिलीपपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विजयकांत सत्यार्थी के अनुसार, छात्र की ओर से अभी लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पहचान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना और आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ❓ सवाल: अगर सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह की घटनाओं के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं, तो आखिर कानून का खौफ कहां है? #Pratapgarh #Dilipur #ViralVideo #PratapgarhNews #PiyushSingh1
- रानीगंज के विष्णुपुर गाँव में चोरी की बड़ी वारदात को बदमाशों ने दिया अंजाम। प्रतापगढ़ ।।रानीगंज के विष्णुपुर गाँव में चोरी की बड़ी वारदात को बदमाशों ने दिया अंजाम। गांव के सुशील कुमार मिश्र और मेवालाल सरोज के घरों पर धावा बोलकर चोरों ने लाखों के जेवर और नक़दी उड़ाई। सुबह वारदात की जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए और ग्रामीणों में हड़कंप मचा। वारदात से लोगों में डर बन गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस वारदात की छानबीन में जुटी हुई है।1
- *चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार* *चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार* सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक देशी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद असलहों को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर संग्रामपुर। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर रविवार को केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रामगढ़ निवासी अर्पित (25) पुत्र रामेश्वर बाइक संख्या UP 44 V 2472 से अमेठी की ओर से संग्रामपुर होते हुए रामगढ़ जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्पित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।3