Shuru
Apke Nagar Ki App…
modi ji apka aura hi alag hai modi ji ki fan 🪭 modi ji
Manju devi
modi ji apka aura hi alag hai modi ji ki fan 🪭 modi ji
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज। युवा मंडल ने निकाली भव्य बाइक शोभायात्रा, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नैनी प्रयागराज। नैनी 14 से 20 सितंबर तक श्रमिक बस्ती स्थित मानस गणपति पार्क में आयोजित होने वाले 29 वें सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव के क्रम में रविवार को युवा मंडल की ओर से भव्य बाइक शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के सहसंयोजक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एवं महामंत्री बालकृष्ण मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।शोभायात्रा संयोजक ललित पंडित, निखिल त्रिपाठी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा आजाद पार्क से शुरू होकर श्रमिक बस्ती और एडीए कॉलोनी का भ्रमण करते हुए मानस गणपति पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में रितिक मौर्या, उत्कर्ष शर्मा, मिहिर सिन्हा, अनुराग शर्मा, नमन यादव, अजीत ठाकुर, सोनू चौहान और मयंक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सायंकाल गणपति महोत्सव की सफलता एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना को लेकर मानस गणपति पार्क में भूमि पूजन किया गया। विद्वान आचार्य पं. संजय व्यास ने वेद-विहित रीति से आयोजन स्थल पर कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर तथा ज्योति मंगरुलकर द्वारा भूमि पूजन संपन्न कराया। भूमि पूजन के पश्चात हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अलका विश्वकर्मा, रेखा श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला, राजेश मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि और सरोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।2
- prayagraj mein sulem Sarai ka Mela report Shibu shaaki prayagraj sulem Sarai mein gandu ka ka Mela1
- कौशांबी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र की बेनीराम कटरा चौकी अंतर्गत कटैनी गांव में शनिवार रात चोरों ने श्याम सुंदर राजपूत के घर को निशाना बना लिया। चोर मकान की दीवार काटकर अंदर घुसे और आलमारी व बक्सों के ताले तोडकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती बर्तन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार कटी देख परिजनों को सूचना दी। घर के अंदर सामान बिखरा और टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड गए। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं और घर में बेटी पूजा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदे गए गहने और बर्तन भी चोर उठा ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। पीडित परिवार ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने व सामान वापस दिलाने की अपील की1
- रास्ते के विवाद में लाठी-डंडे चले, दो महिलाएं घायल ,शिकायत पर जाँच मे जुटी पुलिस प्रतापगढ़ ।। पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के धूती गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से सुनीता और आशा घायल हो गईं। दोनों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेजा। चिकित्सकों ने उपचार के बाद सुनीता की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।1
- एनटीपीसी मेजा में राख ट्रांसपोर्ट को लेकर वर्चस्व की लड़ाई, रात में हुआ हंगामा - वीडियो वायरल प्रयागराज एनटीपीसी मेजा पावर प्लांट में राख (Ash) के ट्रांसपोर्ट को लेकर वर्चस्व की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो रात का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ वाहन खेत/सड़क किनारे फंसे हुए दिख रहे हैं और कई लोग इकट्ठा होकर आपस में विवाद करते नजर आ रहे हैं।और अफरा-तफरी का माहौल साफ दिख रहा है। ऑडियो में पिस्टल और मारपीट जैसी बातें सुनाई दे रही हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार एनटीपीसी से निकलने वाली राख के ट्रांसपोर्ट का ठेका करोड़ों का होता है, जिसे लेकर अक्सर दो गुटों में वर्चस्व को लेकर तनातनी बनी रहती है। आरोप है कि राख ढुलाई पर कब्जे को लेकर ही यह विवाद हुआ।इस मामले को लेकर अभी तक एनटीपीसी प्रबंधन या स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लोगों का कहना है कि इस तरह के विवाद से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है, पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।शुरू ऐप इस समाचार को और वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता1
- कौशांबी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र की बेनीराम कटरा चौकी अंतर्गत कटैनी गांव में शनिवार रात चोरों ने श्याम सुंदर राजपूत के घर को निशाना बना लिया। चोर मकान की दीवार काटकर अंदर घुसे और आलमारी व बक्सों के ताले तोडकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती बर्तन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार कटी देख परिजनों को सूचना दी। घर के अंदर सामान बिखरा और टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड गए। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं और घर में बेटी पूजा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदे गए गहने और बर्तन भी चोर उठा ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। पीडित परिवार ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने व सामान वापस दिलाने की अपील की1
- राजसी वैभव के साथ भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले श्रीकृष्ण- बलदाऊ शंखनाद के साथ हुआ दल का शुभारंभ, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया सुलेम सरांय प्रयागराज। सुलेम सरांय का प्राचीन दधिकांदो मेला अपनी पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ सैकड़ो वर्ष पुरानी धार्मिक परपंरा का निर्वहन करते हुए रविवार को रात्रि आठ बजे सुलेम सरांय स्थिति ठाकुर द्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ के पूजा-आरती के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन दधिकांदो मेले में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा अर्चना व आरती मुख्य अतिथि बाघमबंरी मठ के महंत बलवीर गिरी जी महाराज व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता और डॉ. सुशील कुमार सिन्हा,पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ,पूर्व सत्यवीर मुन्ना द्वारा किया गया। भगवान की पूजा आरती के पश्चात् राजसी वैभव के साथ प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे पर सवार होकर श्रीकृष्ण-बलदाऊ दल-बल के साथ श्रध्दालुओं को अपने सजीव दर्शन देने निकले।1
- रानीगंज के विष्णुपुर गाँव में चोरी की बड़ी वारदात को बदमाशों ने दिया अंजाम। प्रतापगढ़ ।।रानीगंज के विष्णुपुर गाँव में चोरी की बड़ी वारदात को बदमाशों ने दिया अंजाम। गांव के सुशील कुमार मिश्र और मेवालाल सरोज के घरों पर धावा बोलकर चोरों ने लाखों के जेवर और नक़दी उड़ाई। सुबह वारदात की जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए और ग्रामीणों में हड़कंप मचा। वारदात से लोगों में डर बन गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस वारदात की छानबीन में जुटी हुई है।1