logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रास्ते के विवाद में लाठी-डंडे चले, दो महिलाएं घायल ,शिकायत पर जाँच मे जुटी पुलिस प्रतापगढ़ ।। पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के धूती गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से सुनीता और आशा घायल हो गईं। दोनों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेजा। चिकित्सकों ने उपचार के बाद सुनीता की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

9 hrs ago
user_Up khabar24express
Up khabar24express
Media company रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

रास्ते के विवाद में लाठी-डंडे चले, दो महिलाएं घायल ,शिकायत पर जाँच मे जुटी पुलिस प्रतापगढ़ ।। पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के धूती गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से सुनीता और आशा घायल हो गईं। दोनों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेजा। चिकित्सकों ने उपचार के बाद सुनीता की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस। .
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस।                  .
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • ब्लाक फूलपुर के अंतर्गत मुबारकपुर ग्राम सभा का रास्ता हुआ जर्जर लोग परेशान तहसील फूलपुर अंतर्गत मुबारकपुर ग्राम सभा से अतरौली ग्राम सभा को जोड़ने वाला यह रोड जो वर्षों से एकदम जर्जर हो चुकी है लोग पानी में हल कर आने जाने से हैं परेशान राहगीर बड़े बुजुर्ग स्कूल के बच्चे कीचड़ में हल करके स्कूल जाने को बच्चे मजबूर हैं राहगीर मार्केट जाने के लिए भी मजबूर है इसे देखकर किसी भी आला अफसर या प्रधान ब्लॉक प्रमुख या विधायक कोई भी इसे ध्यान नहीं दे रहा है लोग परेशान है इस रास्ते से आने-जाने को मजबूर है
    4
    ब्लाक फूलपुर के अंतर्गत मुबारकपुर ग्राम सभा का रास्ता हुआ जर्जर लोग परेशान
तहसील फूलपुर अंतर्गत मुबारकपुर ग्राम सभा से अतरौली ग्राम सभा को जोड़ने वाला यह रोड जो वर्षों से एकदम जर्जर हो चुकी है लोग पानी में हल कर आने जाने से हैं परेशान राहगीर बड़े बुजुर्ग स्कूल के बच्चे कीचड़ में हल करके स्कूल जाने को बच्चे मजबूर हैं राहगीर मार्केट जाने के लिए भी मजबूर है इसे देखकर किसी भी आला अफसर या प्रधान ब्लॉक प्रमुख या विधायक कोई भी इसे ध्यान नहीं दे रहा है लोग परेशान है इस रास्ते से आने-जाने को मजबूर है
    user_Vijay Kumar
    Vijay Kumar
    फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी का एक और सराहनीय प्रयास प्रतापगढ़। विद्यार्थियों में शिक्षा, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने की दिशा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी, कोहंडौर ने एक और सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के लगभग 450 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। संस्था की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सोसाइटी का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना, उनमें सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी लोगों के साथ शिक्षकगण भी मौजूद रहे। सोसाइटी के प्रबंधक हबीबुर्रहमान ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 25 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा। परिणाम के बाद संस्था की ओर से भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। संस्था के इस निर्णय से विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस तरह के शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। क्षेत्र के बच्चों को एक मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने का यह प्रयास निश्चित रूप से संस्था की एक और सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष अजीम उल्ला, उपाध्यक्ष जमीर असगर, उर्मिला सरोज, राहुल सोनी, डी.के. सिंह, सिद्धनाथ मिश्रा, हरितखान, वसीम आदिशबाज , अजमान खान, रामनाथ, एजाज, इश्तियाक, अशुतोष पाठक, कौशिक इकराम, महफूज, संदीप, नादिर, तारिक, हजरत, दिनेश सरोज, आमिर लखनऊ, आशोक, महेंद्र, विजयलक्ष्मी, किरन, फैसल, कमाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी का एक और सराहनीय प्रयास
प्रतापगढ़। विद्यार्थियों में शिक्षा, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने की दिशा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी, कोहंडौर ने एक और सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के लगभग 450 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। संस्था की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सोसाइटी का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना, उनमें सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
प्रतियोगिता में समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी लोगों के साथ शिक्षकगण भी मौजूद रहे। सोसाइटी के प्रबंधक हबीबुर्रहमान ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 25 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा। परिणाम के बाद संस्था की ओर से भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। संस्था के इस निर्णय से विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस तरह के शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। क्षेत्र के बच्चों को एक मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने का यह प्रयास निश्चित रूप से संस्था की एक और सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष अजीम उल्ला, उपाध्यक्ष जमीर असगर, उर्मिला सरोज, राहुल सोनी, डी.के. सिंह, सिद्धनाथ मिश्रा, हरितखान, वसीम आदिशबाज , अजमान खान, रामनाथ, एजाज, इश्तियाक, अशुतोष पाठक, कौशिक इकराम, महफूज, संदीप, नादिर, तारिक, हजरत, दिनेश सरोज, आमिर लखनऊ, आशोक, महेंद्र, विजयलक्ष्मी, किरन, फैसल, कमाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रामपुर हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह। सम्मानित लोग रहे उपस्थित प्रतापगढ़। रामपुर हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत मांधाता प्रतापगढ़ रोड पर रामपुर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक समाजसेवी नेता।डा .के के तिवारी का संकल्प हुआ पूरा पैतृक गांव रामपुर मुश्तर्का में निर्मित हुआ रामपुर हॉस्पिटल. क्षेत्रीय जनमानस की सेवा में समर्पित डॉक्टर के के तिवारी।
    1
    रामपुर हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह।  सम्मानित लोग रहे उपस्थित 
प्रतापगढ़। 
रामपुर हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न
जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत मांधाता प्रतापगढ़ रोड पर रामपुर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक समाजसेवी नेता।डा .के के तिवारी का संकल्प हुआ पूरा पैतृक गांव रामपुर मुश्तर्का में निर्मित हुआ रामपुर हॉस्पिटल. क्षेत्रीय जनमानस की सेवा में समर्पित डॉक्टर के के तिवारी।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सड़क हादसे में विजय पासवान की मौत, परिजनों ने रखी रास्ते की मांग—पूर्व विधायक राकेश सिंह पहुंचे, त्वरित शुरू हुआ रास्ते का निर्माण सेमरी गांव निवासी विजय पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर पूर्व विधायक राकेश सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आवागमन के लिए रास्ते की समस्या उनके सामने रखी। परिजनों की मांग पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी। Rakesh Singh सड़क हादसे में विजय पासवान की मौत, परिजनों ने रखी रास्ते की मांग—पूर्व विधायक राकेश सिंह पहुंचे, त्वरित शुरू हुआ रास्ते का निर्माण सेमरी गांव निवासी विजय पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर पूर्व विधायक राकेश सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आवागमन के लिए रास्ते की समस्या उनके सामने रखी। परिजनों की मांग पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी। Rakesh Singh
    1
    सड़क हादसे में विजय पासवान की मौत, परिजनों ने रखी रास्ते की मांग—पूर्व विधायक राकेश सिंह पहुंचे, त्वरित शुरू हुआ रास्ते का निर्माण
सेमरी गांव निवासी विजय पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर पूर्व विधायक राकेश सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आवागमन के लिए रास्ते की समस्या उनके सामने रखी।
परिजनों की मांग पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी।  Rakesh Singh
सड़क हादसे में विजय पासवान की मौत, परिजनों ने रखी रास्ते की मांग—पूर्व विधायक राकेश सिंह पहुंचे, त्वरित शुरू हुआ रास्ते का निर्माण
सेमरी गांव निवासी विजय पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर पूर्व विधायक राकेश सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आवागमन के लिए रास्ते की समस्या उनके सामने रखी।
परिजनों की मांग पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी।  Rakesh Singh
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • रानीगंज के विष्णुपुर गाँव में चोरी की बड़ी वारदात को बदमाशों ने दिया अंजाम। प्रतापगढ़ ।।रानीगंज के विष्णुपुर गाँव में चोरी की बड़ी वारदात को बदमाशों ने दिया अंजाम। गांव के सुशील कुमार मिश्र और मेवालाल सरोज के घरों पर धावा बोलकर चोरों ने लाखों के जेवर और नक़दी उड़ाई। सुबह वारदात की जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए और ग्रामीणों में हड़कंप मचा। वारदात से लोगों में डर बन गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस वारदात की छानबीन में जुटी हुई है।
    1
    रानीगंज के विष्णुपुर गाँव में चोरी की बड़ी वारदात को बदमाशों ने दिया अंजाम।
प्रतापगढ़ ।।रानीगंज के विष्णुपुर गाँव में चोरी की बड़ी वारदात को बदमाशों ने दिया अंजाम। गांव के सुशील कुमार मिश्र और मेवालाल सरोज के घरों पर धावा बोलकर चोरों ने लाखों के जेवर और नक़दी उड़ाई। सुबह वारदात की जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए और ग्रामीणों में हड़कंप मचा। वारदात से लोगों में डर बन गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस वारदात की छानबीन में जुटी हुई है।
    user_Up khabar24express
    Up khabar24express
    Media company रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *आज की बड़ी खबरें*। .
    1
    *आज की बड़ी खबरें*।                                   .
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाघराय क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से पन्नी में रहने को मजबूर परिवार। *बारिश ने गरीब का आशियाना छीन लिया… अब मदद की जरूरत है* कच्चा मकान गिरा, पन्नी के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर परिवार। प्रतापगढ़। बाघराय क्षेत्र के बारो पटवारा गांव निवासी जय नारायण तिवारी का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। मकान ढहने के बाद परिवार के पास सिर छिपाने के लिए पक्की छत तक नहीं है। मजबूरी में पन्नी डालकर परिवार गुजर-बसर कर रहा है। जय नारायण ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। परिवार में 15 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। बारिश के इस मौसम में बच्चों के साथ खुले में रहने की मजबूरी ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आज इस परिवार को सरकारी मदद के साथ समाज के सक्षम लोगों के सहयोग की भी जरूरत है। अगर आप मदद कर सकते हैं तो आगे आइए। आपकी छोटी-सी मदद इस परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है। प्रशासन से मांग है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ परिवार को सुरक्षित आवास और सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। 📞 मदद/संपर्क: जय नारायण तिवारी — +91 97607 49801 बारो पटवारा, बाघराय, कुंडा, प्रतापगढ़ एक परिवार को छत दिलाने की इस मुहिम में आप भी सहभागी बनें। इंसानियत से बड़ी कोई मदद नहीं।
    1
    बाघराय क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से पन्नी में रहने को मजबूर परिवार। 
*बारिश ने गरीब का आशियाना छीन लिया… अब मदद की जरूरत है*
कच्चा मकान गिरा, पन्नी के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर परिवार।
प्रतापगढ़। 
बाघराय क्षेत्र के बारो पटवारा गांव निवासी जय नारायण तिवारी का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। मकान ढहने के बाद परिवार के पास सिर छिपाने के लिए पक्की छत तक नहीं है। मजबूरी में पन्नी डालकर परिवार गुजर-बसर कर रहा है।
जय नारायण ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। परिवार में 15 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। बारिश के इस मौसम में बच्चों के साथ खुले में रहने की मजबूरी ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आज इस परिवार को सरकारी मदद के साथ समाज के सक्षम लोगों के सहयोग की भी जरूरत है।
अगर आप मदद कर सकते हैं तो आगे आइए। आपकी छोटी-सी मदद इस परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है। 
प्रशासन से मांग है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ परिवार को सुरक्षित आवास और सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
📞 मदद/संपर्क:
जय नारायण तिवारी — +91 97607 49801
बारो पटवारा, बाघराय, कुंडा, प्रतापगढ़
एक परिवार को छत दिलाने की इस मुहिम में आप भी सहभागी बनें।
इंसानियत से बड़ी कोई मदद नहीं।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सड़क दुर्घटना में महिला हुई गंभीर रूप से घायल रिश्तेदारी से लौटकर घर आ रही थी कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े महिला गंभीर रूप से घायल पट्टी कोतवाली क्षेत्र के असुढी गांव निवासिनी सुनीता पाल पत्नी चंद्रभूषण पाल रिश्तेदारी बीरापुर गए हुए थे शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे घर पहुंचने से पहले ही बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया उसको बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े गिरने से महिला की सर में गंभीर चोटें आई उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले आया गया जहां इलाज चल रहा है गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। सीएचसी पट्टी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया दुर्घटना में घायल महिला के सर में गंभीर चोट आई है प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया।
    1
    सड़क दुर्घटना में महिला हुई गंभीर रूप से घायल

रिश्तेदारी से लौटकर घर आ रही थी कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े महिला गंभीर रूप से घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के असुढी गांव निवासिनी सुनीता पाल पत्नी चंद्रभूषण पाल रिश्तेदारी बीरापुर गए हुए थे शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे घर पहुंचने से पहले ही बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया उसको बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े गिरने से महिला की सर में गंभीर चोटें आई उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले आया गया जहां इलाज चल रहा है गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया।
सीएचसी पट्टी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया दुर्घटना में घायल महिला के सर में गंभीर चोट आई है प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.