logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड - दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड - दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये The Dolphin 🐬 News Network कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुये ऑनलाइन गेमिंग के जरिये 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़ करते हुये दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कॉरपोरेट एवं फर्जी फर्मों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रंेस की और गिरफ्तार शातिरों को मीडिया के सामने पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहजेव वारिस पुत्र मो0 अवेज नि० ओ0-97 तलाक महल रेल पटरी थाना-बेकनगंज कानपुर और. सलमान पुत्र शकील अहमद निवासी, हलीम कालेज के पास थाना चमनगंज कानपुर नगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 65 लाख, 26 हजार रूपये के अलावा दो एड्रावाइड फोन तीन अदद चेकबुक, दो एटीएम कार्ड, खाता ओपनिंग फार्म, कैश जमा निकासी रसीद, जीएसटी/उद्यम सम्बन्धित प्रपत्र, मोबाइल फोन से आपराधिक कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल सामग्री प्राप्त हुई। प्रेस कांफें्रस में डीसीपी साइबर क्राइम सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके व एसीपी क्राइम अंजनी दहिया भी मौजूद थीं। #viralreelsシ #facebookreels #KanpurNews #kanpurpolice #ipsraghuveerlaal #ipssumitsudhakarramteke #ipsanjalidahiya #kanpurcybercell

1 hr ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
1 hr ago

कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड - दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड - दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये The Dolphin 🐬 News Network कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुये ऑनलाइन गेमिंग के जरिये 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़ करते हुये दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कॉरपोरेट एवं फर्जी फर्मों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रंेस की और गिरफ्तार शातिरों को मीडिया के सामने पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहजेव वारिस पुत्र मो0 अवेज नि० ओ0-97 तलाक महल रेल पटरी थाना-बेकनगंज कानपुर और. सलमान पुत्र शकील अहमद निवासी, हलीम कालेज के पास थाना चमनगंज कानपुर नगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 65 लाख, 26 हजार रूपये के अलावा दो एड्रावाइड फोन तीन अदद चेकबुक, दो एटीएम कार्ड, खाता ओपनिंग फार्म, कैश जमा निकासी रसीद, जीएसटी/उद्यम सम्बन्धित प्रपत्र, मोबाइल फोन से आपराधिक कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल सामग्री प्राप्त हुई। प्रेस कांफें्रस में डीसीपी साइबर क्राइम सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके व एसीपी क्राइम अंजनी दहिया भी मौजूद थीं। #viralreelsシ #facebookreels #KanpurNews #kanpurpolice #ipsraghuveerlaal #ipssumitsudhakarramteke #ipsanjalidahiya #kanpurcybercell

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद *दिनांक 13.09.2026* *जनपद सुलतानपुर* *थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 281/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी का विवरण-------दिनांक 13.09.2026 को थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से अभियुक्त रिशु यादव पुत्र कदन यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया। *बरामदगी------------------* 01 अदद चाकू 02 अदद नाजिल, गोल आकार के स्टील धातु के ₹350/- नकद उक्त प्रकरण में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-----* अभियुक्त रिशु यादव के विरुद्ध थाना चांदा पर पूर्व में मु0अ0सं0 256/2025, धारा 115(2)/352/351(3)/324(2) बीएनएस व 3(1)(द,ध) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* प्र0नि0 श्री राजकुमार वर्मा, थाना चांदा, सुलतानपुर उ0नि0 श्री शंकरबक्श सिंह, थाना चांदा, सुलतानपुर का0 प्रदीप यादव, थाना चांदा, सुलतानपुर का0 विजय गौड़, थाना चांदा, सुलतानपुर
    1
    थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद
*दिनांक 13.09.2026*
*जनपद सुलतानपुर* 
*थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 281/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-------दिनांक 13.09.2026 को थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से अभियुक्त रिशु यादव पुत्र कदन यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया।
*बरामदगी------------------*
01 अदद चाकू
02 अदद नाजिल, गोल आकार के स्टील धातु के
₹350/- नकद
उक्त प्रकरण में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया । 
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-----*
अभियुक्त रिशु यादव के विरुद्ध थाना चांदा पर पूर्व में मु0अ0सं0 256/2025, धारा 115(2)/352/351(3)/324(2) बीएनएस व 3(1)(द,ध) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
प्र0नि0 श्री राजकुमार वर्मा, थाना चांदा, सुलतानपुर
उ0नि0 श्री शंकरबक्श सिंह, थाना चांदा, सुलतानपुर
का0 प्रदीप यादव, थाना चांदा, सुलतानपुर
का0 विजय गौड़, थाना चांदा, सुलतानपुर
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद सुलतानपुर। चांदा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू, स्टील के दो नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित कार्रवाई की गई है। 13 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने गड़मा-कोइरीपुर मोड़ के पास से रिशु यादव (28) पुत्र कदन यादव निवासी रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक चाकू, गोल आकार के स्टील धातु के दो नाजिल और 350 रुपये मिले। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।
    2
    चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद
चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद
सुलतानपुर। चांदा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू, स्टील के दो नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित कार्रवाई की गई है।
13 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने गड़मा-कोइरीपुर मोड़ के पास से रिशु यादव (28) पुत्र कदन यादव निवासी रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक चाकू, गोल आकार के स्टील धातु के दो नाजिल और 350 रुपये मिले। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुल्तानपुर में रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग: 12 घंटे बंद रहा सड़क मार्ग, रेल यातायात भी रुका; राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ा सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना टेढ़हू इलाके में रविवार को रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग की गई। इस दौरान रेलवे की BCM, WHT और DGS मशीनों से ट्रैक की मरम्मत और सुधार का काम हुआ। काम पूरा होने के बाद सड़क को रबराइज्ड किया गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर सड़क की सतह बेहतर हो गई। ओवरहालिंग के कारण सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सड़क मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही। सड़क बंद करने की जानकारी पहले ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दे दी गई थी। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा। रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रेल यातायात भी बंद रहा। तय समय में काम पूरा करने के लिए रेलवे कर्मचारियों और मजदूरों की टीम लगातार लगी रही। इस काम की निगरानी सीनियर मैकेनिकल केपी यादव और संदीप मौर्या ने की। ओवरहालिंग के समय राहुल, अभिषेक, मनीष और अंकित समेत कई मजदूर मौजूद थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे के बाद काम पूरा होने पर ट्रैक और सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
    1
    सुल्तानपुर में रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग: 12 घंटे बंद रहा सड़क मार्ग, रेल यातायात भी रुका; राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ा
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना टेढ़हू इलाके में रविवार को रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग की गई। इस दौरान रेलवे की BCM, WHT और DGS मशीनों से ट्रैक की मरम्मत और सुधार का काम हुआ।
काम पूरा होने के बाद सड़क को रबराइज्ड किया गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर सड़क की सतह बेहतर हो गई। ओवरहालिंग के कारण सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सड़क मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही। सड़क बंद करने की जानकारी पहले ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दे दी गई थी। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा।
रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रेल यातायात भी बंद रहा। तय समय में काम पूरा करने के लिए रेलवे कर्मचारियों और मजदूरों की टीम लगातार लगी रही। इस काम की निगरानी सीनियर मैकेनिकल केपी यादव और संदीप मौर्या ने की।
ओवरहालिंग के समय राहुल, अभिषेक, मनीष और अंकित समेत कई मजदूर मौजूद थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे के बाद काम पूरा होने पर ट्रैक और सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश बेअसर! कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखे जाने का आरोप* सरकारी अस्पताल में बाहर की दवा का खेल? कादीपुर सीएचसी की व्यवस्था पर उठे सवाल* *बृजेश पाठक के निर्देशों के बावजूद कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखने की शिकायत* *सीएचसी में दवा उपलब्ध या मरीजों को बाहर भेजने की मजबूरी? कादीपुर में उठे सवाल* *डिप्टी सीएम के आदेश को ठेंगा? कादीपुर सीएचसी में बाहर की दवा लिखे जाने का आरोप* *इलाज के नाम पर धंधा? कादीपुर सीएचसी के डॉक्टर का शर्मनाक वीडियो वायरल!* *सरकारी अस्पताल में लूट! मरीज को पिता की दुकान भेजता डॉक्टर कैमरे में कैद* *निशुल्क दवा का दावा झूठा? कादीपुर सीएचसी में खुलेआम कमीशन का खेल* *डॉक्टर या दुकानदार? शशांक शुक्ला का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश* *मरीजों की जेब पर डाका! सीएचसी से सीधे प्राइवेट मेडिकल स्टोर का रास्ता* *योगी सरकार के दावों को पलीता! कादीपुर में डॉक्टर का मेडिकल माफिया कनेक्शन* *पर्चा सरकारी, फायदा पापा की दुकान को! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप* *कादीपुर सीएचसी बना लूट का अड्डा? डॉक्टर बोला- शुक्ला स्टोर से लो दवा* *गरीब मरीज लाचार, डॉक्टर की दुकानदारी जोरों पर! देखिए वायरल सच* *स्वास्थ्य विभाग सो रहा? सीएचसी में खुलेआम चल रहा प्राइवेट धंधा* *शर्मनाक! इलाज के बदले मरीज को थमाया दुकान का पता* *कादीपुर का सबसे बड़ा खुलासा: अस्पताल नहीं, मेडिकल स्टोर चलाता है डॉक्टर* *कमीशनखोरी की हद! पिता की दुकान के लिए मरीजों को बाहर भेजता डॉक्टर* *वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, डीएम से कार्रवाई की मांग तेज* *सुलतानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच कादीपुर सीएचसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सवाल खड़े हो गए हैं।* *वीडियो में चिकित्सक शशांक शुक्ला मरीज को सीएचसी से दवा देने के बजाय बाहर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं।* *वीडियो सामने आने के बाद आरोप लग रहे हैं कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के बजाय मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए भेजा जा रहा है।*
    1
    डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश बेअसर! कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखे जाने का आरोप*
सरकारी अस्पताल में बाहर की दवा का खेल? कादीपुर सीएचसी की व्यवस्था पर उठे सवाल*
*बृजेश पाठक के निर्देशों के बावजूद कादीपुर सीएचसी में बाहर से दवा लिखने की शिकायत*
*सीएचसी में दवा उपलब्ध या मरीजों को बाहर भेजने की मजबूरी? कादीपुर में उठे सवाल*
*डिप्टी सीएम के आदेश को ठेंगा? कादीपुर सीएचसी में बाहर की दवा लिखे जाने का आरोप*
*इलाज के नाम पर धंधा? कादीपुर सीएचसी के डॉक्टर का शर्मनाक वीडियो वायरल!*
*सरकारी अस्पताल में लूट! मरीज को पिता की दुकान भेजता डॉक्टर कैमरे में कैद*
*निशुल्क दवा का दावा झूठा? कादीपुर सीएचसी में खुलेआम कमीशन का खेल*
*डॉक्टर या दुकानदार? शशांक शुक्ला का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश*
*मरीजों की जेब पर डाका! सीएचसी से सीधे प्राइवेट मेडिकल स्टोर का रास्ता*
*योगी सरकार के दावों को पलीता! कादीपुर में डॉक्टर का मेडिकल माफिया कनेक्शन*
*पर्चा सरकारी, फायदा पापा की दुकान को! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप*
*कादीपुर सीएचसी बना लूट का अड्डा? डॉक्टर बोला- शुक्ला स्टोर से लो दवा*
*गरीब मरीज लाचार, डॉक्टर की दुकानदारी जोरों पर! देखिए वायरल सच*
*स्वास्थ्य विभाग सो रहा? सीएचसी में खुलेआम चल रहा प्राइवेट धंधा*
*शर्मनाक! इलाज के बदले मरीज को थमाया दुकान का पता*
*कादीपुर का सबसे बड़ा खुलासा: अस्पताल नहीं, मेडिकल स्टोर चलाता है डॉक्टर*
*कमीशनखोरी की हद! पिता की दुकान के लिए मरीजों को बाहर भेजता डॉक्टर*
*वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, डीएम से कार्रवाई की मांग तेज*
*सुलतानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच कादीपुर सीएचसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सवाल खड़े हो गए हैं।*
*वीडियो में  चिकित्सक शशांक शुक्ला  मरीज को सीएचसी से दवा देने के बजाय बाहर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं।*
*वीडियो सामने आने के बाद आरोप लग रहे हैं कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के बजाय मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए भेजा जा रहा है।*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जयसिंहपुर की पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही चेकिंग के दौरान एक अवैध पिस्टल व देसी तमंचा किया बरामद सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली का मामला जहां पर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की दिशा निर्देशन पर स्थानीय थाने की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जहां पर चेकिंग के दौरान एक अवैध पिस्टल व देसी तमंचा को बरामद किया, इसी क्रम में पुलिस ने दोनों अभियुक्त के ऊपर कार्यवाही की
    1
    जयसिंहपुर की पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही चेकिंग के दौरान एक अवैध पिस्टल व देसी तमंचा किया बरामद
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली का मामला जहां पर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की दिशा निर्देशन पर स्थानीय थाने की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जहां पर चेकिंग के दौरान एक अवैध पिस्टल व देसी तमंचा को बरामद किया, इसी क्रम में पुलिस ने दोनों अभियुक्त के ऊपर कार्यवाही की
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सोमवार को मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन सोमवार को मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन अमेठी। सोमवार को अमेठी तहसील के संग्रामपुर विकासखंड स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही और मां कालिका के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मां कालिकन धाम अमृत कुंड के किनारे स्थित है। श्रद्धालुओं में मान्यता है कि अमृत कुंड में श्रद्धा और विश्वास के साथ स्नान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। मां कालिका के प्रति भक्तों की गहरी आस्था है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पीताधीश्वर श्री महाराज जी हैं।
    3
    सोमवार को मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सोमवार को मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अमेठी। सोमवार को अमेठी तहसील के संग्रामपुर विकासखंड स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही और मां कालिका के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
मां कालिकन धाम अमृत कुंड के किनारे स्थित है। श्रद्धालुओं में मान्यता है कि अमृत कुंड में श्रद्धा और विश्वास के साथ स्नान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। मां कालिका के प्रति भक्तों की गहरी आस्था है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पीताधीश्वर श्री महाराज जी हैं।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त * *दिनांक-13.09.2026* *जनपद सुलतानपुर* *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त* आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बल्दीराय द्वारा मय पुलिस बल पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं गश्त की जा रही है। आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर ।*
    1
    आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त
*
*दिनांक-13.09.2026*
*जनपद सुलतानपुर* 
*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त*
आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बल्दीराय द्वारा मय पुलिस बल पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं गश्त की जा रही है। आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
*पुलिस मीडिया सेल* 
*जनपद सुलतानपुर ।*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मोहनलालगंज में दबंगों के हौसले बुलंद पत्रकार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नगराम कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार पर धारदार हथियार से कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बताया गया कि दबंगों ने पत्रकार पर हमला करने के साथ उसके भाई को भी अगवा कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पत्रकार ने अपने भाई की तलाश और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगराम पुलिस से गुहार लगाई है। घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कितनी प्रभावी कार्रवाई करती है।
    1
    मोहनलालगंज में दबंगों के हौसले बुलंद पत्रकार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नगराम कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार पर धारदार हथियार से कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
बताया गया कि दबंगों ने पत्रकार पर हमला करने के साथ उसके भाई को भी अगवा कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पत्रकार ने अपने भाई की तलाश और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगराम पुलिस से गुहार लगाई है।
घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कितनी प्रभावी कार्रवाई करती है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.