Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहनलालगंज में दबंगों के हौसले बुलंद पत्रकार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नगराम कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार पर धारदार हथियार से कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बताया गया कि दबंगों ने पत्रकार पर हमला करने के साथ उसके भाई को भी अगवा कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पत्रकार ने अपने भाई की तलाश और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगराम पुलिस से गुहार लगाई है। घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कितनी प्रभावी कार्रवाई करती है।
पत्रकार पांडे
मोहनलालगंज में दबंगों के हौसले बुलंद पत्रकार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नगराम कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार पर धारदार हथियार से कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बताया गया कि दबंगों ने पत्रकार पर हमला करने के साथ उसके भाई को भी अगवा कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पत्रकार ने अपने भाई की तलाश और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगराम पुलिस से गुहार लगाई है। घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कितनी प्रभावी कार्रवाई करती है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार* *चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार* सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक देशी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद असलहों को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- सुलतानपुर में वांछित आरोपी रिशु यादव गिरफ्तार: उसके पास से चाकू, स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद हुए सुलतानपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी रिशु यादव को गिरफ्तार किया है। उसे चांदा थाना क्षेत्र के गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से 13 सितंबर को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू, दो स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रिशु यादव चांदा थाने में दर्ज से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। रिशु यादव, जिसकी उम्र करीब 28 साल है, रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा का रहने वाला है। उसका पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। चांदा थाने में उसके खिलाफ दो मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक शंकरबक्श सिंह, कांस्टेबल प्रदीप यादव और कांस्टेबल विजय गौड़ शामिल थे।1
- डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश भी बेअसर? कादीपुर सीएचसी में बाहर की दवा लिखने का आरोप, वीडियो से मचा हड़कंप मरीज को सरकारी अस्पताल से दवा देने के बजाय मेडिकल स्टोर भेजने का आरोप, चिकित्सक का वीडियो सामने आने के बाद जांच और कार्यवाही की मांग अब कौन करेगा कार्यवाही डॉक्टर डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री को बताता है खुद का रिस्तेदार कार्यवाही संभव ना होने की कहता है बात कादीपुर/सुलतानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने और निजी मेडिकल स्टोर से दवा लिखने पर रोक के दावों के बीच कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।सामने आए कथित वीडियो में चिकित्सक शशांक शुक्ला एक मरीज को सीएचसी से दवा उपलब्ध कराने के बजाय बाहर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह आरोप जोर पकड़ रहा है कि सरकारी अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध दवाओं के संबंध में स्पष्ट व्यवस्था है। ऐसे में यदि किसी चिकित्सक द्वारा उपलब्ध सरकारी दवा के स्थान पर किसी निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए मरीज को कहा गया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी हो जाती है। वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की हो जांच वीडियो में कही गई बातों की सत्यता, मरीज को लिखी गई दवा, उस समय सीएचसी के स्टॉक में संबंधित दवा की उपलब्धता, पर्चे पर लिखी दवाओं तथा संबंधित मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के निर्देश के बीच संबंध की जांच किए जाने की मांग उठ रही है।इसके साथ ही यह भी जांच का विषय है कि संबंधित चिकित्सक की तैनाती और ड्यूटी के दौरान इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं या नहीं। यदि पूर्व में शिकायतें मिली थीं तो सीएचसी स्तर पर उनका क्या संज्ञान लिया गया और क्या कार्रवाई की गई, इसका रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए। सीएचसी प्रभारी और उच्चाधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में मामले में केवल संबंधित चिकित्सक की भूमिका की जांच तक सीमित रहने के बजाय सीएचसी प्रभारी की पर्यवेक्षणीय जिम्मेदारी की भी जांच किए जाने की मांग उठ रही है। यदि सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवा लेने के लिए भेजे जाने की पुष्टि होती है, तो यह भी देखा जाना चाहिए कि अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी थी या नहीं और शिकायत मिलने के बाद क्या कदम उठाए गए।वहीं, सीएमओ स्तर पर भी पूरे प्रकरण की विभागीय जांच और पर्यवेक्षण संबंधी जिम्मेदारी तय करने की मांग की जा रही है। शिकायतों की अनदेखी, निरीक्षण में लापरवाही अथवा अधीनस्थ व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी नियमों के अनुसार तय किए जाने की मांग उठ रही है। डिप्टी सीएम के निर्देशों के बावजूद सवाल क्यों उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। ऐसे में कादीपुर सीएचसी से सामने आया कथित वीडियो स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है।मरीजों और स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले को दबाने के बजाय वीडियो की जांच, सीसीटीवी फुटेज, संबंधित मरीज का बयान, चिकित्सकीय पर्चा, दवा स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक वितरण रजिस्टर और संबंधित मेडिकल स्टोर से जुड़े तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित चिकित्सक के साथ-साथ जिम्मेदार पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की भूमिका तय करते हुए नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले गरीब मरीजों को निजी दुकानों से दवा खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े।अब बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस कथित वीडियो को महज एक शिकायत मानकर छोड़ देगा या फिर निष्पक्ष जांच कर यह तय करेगा कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवा लिखने के पीछे आखिर जिम्मेदार कौन है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को अपना रिश्तेदार बताता है डॉक्टर कहता है कोई कार्यवाही नहीं होगी मेरे ऊपर कहीं ऐसा तो नहीं यह बात सच हो यही कारण हो कोई कार्यवाही सीएमओ सुल्तान को नहीं कर पा रहे हैं1
- नई दिल्ली। *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा- आपका हार्दिक स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हो रही है।* चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग 2013 से राष्ट्रपति के पर पर पदस्थ हैं, उनके एवं नरेन्द्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली में बैठक 45 मिनट तक चली। नई दिल्ली। *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा- आपका हार्दिक स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हो रही है।* चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग 2013 से राष्ट्रपति के पर पर पदस्थ हैं, उनके एवं नरेन्द्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली में बैठक 45 मिनट तक चली।1
- सूरापुर बाजार में co ने मय टीम के पैदल गस्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया1
- हंसवर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार, भाग रहे आरोपी को पीछा कर दबोचा गया।1
- मायावती ने बीमारी की खबरों को किया खारिज बोली पूरी तरह फिट हूं चंद्रशेखर के समर्थकों से एक्स गर्लफ्रेंड मामले पर भिड़े समर्थक लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को सियासी हलचल तेज रही। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बीमारी से जुड़ी चल रही खबरों को खारिज करते हुए खुद को पूरी तरह फिट बताया। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर गोंडा जा रहे सांसद चंद्रशेखर के समर्थकों और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के समर्थकों के बीच विवाद और बहस की खबर सामने आई। मामले को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में दिनभर इन घटनाओं के साथ ही राजनीति से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी सुर्खियों में रहे।1
- सैयद सिराज अब्बास का उघड़पुर में स्वागत: यूपी अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने कहा- योगी सरकार में सबको मिल रहा विकास योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और दर्जा प्राप्त मंत्री सैयद सिराज अब्बास का रविवार शाम उघड़पुर चौराहे पर स्वागत किया गया। वे अपने गृह जनपद आजमगढ़ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार तेजी से विकास कर रही है। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के साथ मुस्लिम समुदाय को भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार आवास, शौचालय और आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ दे रही है। इसमें यह नहीं देखा जाता कि व्यक्ति किस समाज या जाति का है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में उनकी सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और क्षेत्र के लोगों ने सैयद सिराज अब्बास को फूल-मालाएं पहनाईं। मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार क्षेत्र से गुजरने पर लोगों में खुशी दिखी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए गोसाईंगंज पुलिस बल भी मौजूद था। इस स्वागत समारोह में इकतेदार हुसैन बसऊ के नेतृत्व में आलम रिज़वी, अली इमाम, अहमद हैदर सैफ, अमन सुल्तानपुरी, मीसम अब्बास, शीलू, वकार अली, अकील और आदिल समेत कई लोग शामिल थे।1
- नई दिल्ली। संसद भवन के मकर द्वार से गृह मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरण रिजजू, शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रीगण ब्रिक्स सम्मेलन के रात्रि भोज में पहुंचे। नई दिल्ली। संसद भवन के मकर द्वार से गृह मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरण रिजजू, शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रीगण ब्रिक्स सम्मेलन के रात्रि भोज में पहुंचे।1