Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूरापुर बाजार में co ने मय टीम के पैदल गस्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया
Ashok verma
सूरापुर बाजार में co ने मय टीम के पैदल गस्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश भी बेअसर? कादीपुर सीएचसी में बाहर की दवा लिखने का आरोप, वीडियो से मचा हड़कंप मरीज को सरकारी अस्पताल से दवा देने के बजाय मेडिकल स्टोर भेजने का आरोप, चिकित्सक का वीडियो सामने आने के बाद जांच और कार्यवाही की मांग अब कौन करेगा कार्यवाही डॉक्टर डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री को बताता है खुद का रिस्तेदार कार्यवाही संभव ना होने की कहता है बात कादीपुर/सुलतानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने और निजी मेडिकल स्टोर से दवा लिखने पर रोक के दावों के बीच कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।सामने आए कथित वीडियो में चिकित्सक शशांक शुक्ला एक मरीज को सीएचसी से दवा उपलब्ध कराने के बजाय बाहर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह आरोप जोर पकड़ रहा है कि सरकारी अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध दवाओं के संबंध में स्पष्ट व्यवस्था है। ऐसे में यदि किसी चिकित्सक द्वारा उपलब्ध सरकारी दवा के स्थान पर किसी निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए मरीज को कहा गया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी हो जाती है। वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की हो जांच वीडियो में कही गई बातों की सत्यता, मरीज को लिखी गई दवा, उस समय सीएचसी के स्टॉक में संबंधित दवा की उपलब्धता, पर्चे पर लिखी दवाओं तथा संबंधित मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के निर्देश के बीच संबंध की जांच किए जाने की मांग उठ रही है।इसके साथ ही यह भी जांच का विषय है कि संबंधित चिकित्सक की तैनाती और ड्यूटी के दौरान इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं या नहीं। यदि पूर्व में शिकायतें मिली थीं तो सीएचसी स्तर पर उनका क्या संज्ञान लिया गया और क्या कार्रवाई की गई, इसका रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए। सीएचसी प्रभारी और उच्चाधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में मामले में केवल संबंधित चिकित्सक की भूमिका की जांच तक सीमित रहने के बजाय सीएचसी प्रभारी की पर्यवेक्षणीय जिम्मेदारी की भी जांच किए जाने की मांग उठ रही है। यदि सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवा लेने के लिए भेजे जाने की पुष्टि होती है, तो यह भी देखा जाना चाहिए कि अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी थी या नहीं और शिकायत मिलने के बाद क्या कदम उठाए गए।वहीं, सीएमओ स्तर पर भी पूरे प्रकरण की विभागीय जांच और पर्यवेक्षण संबंधी जिम्मेदारी तय करने की मांग की जा रही है। शिकायतों की अनदेखी, निरीक्षण में लापरवाही अथवा अधीनस्थ व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी नियमों के अनुसार तय किए जाने की मांग उठ रही है। डिप्टी सीएम के निर्देशों के बावजूद सवाल क्यों उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। ऐसे में कादीपुर सीएचसी से सामने आया कथित वीडियो स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है।मरीजों और स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले को दबाने के बजाय वीडियो की जांच, सीसीटीवी फुटेज, संबंधित मरीज का बयान, चिकित्सकीय पर्चा, दवा स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक वितरण रजिस्टर और संबंधित मेडिकल स्टोर से जुड़े तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित चिकित्सक के साथ-साथ जिम्मेदार पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की भूमिका तय करते हुए नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले गरीब मरीजों को निजी दुकानों से दवा खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े।अब बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस कथित वीडियो को महज एक शिकायत मानकर छोड़ देगा या फिर निष्पक्ष जांच कर यह तय करेगा कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवा लिखने के पीछे आखिर जिम्मेदार कौन है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को अपना रिश्तेदार बताता है डॉक्टर कहता है कोई कार्यवाही नहीं होगी मेरे ऊपर कहीं ऐसा तो नहीं यह बात सच हो यही कारण हो कोई कार्यवाही सीएमओ सुल्तान को नहीं कर पा रहे हैं1
- सूरापुर बाजार में co ने मय टीम के पैदल गस्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया1
- *नहर में मिली युवती की मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार भेजे गए जेल* नहर में मिली युवती की मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में नौ सितंबर को मिली 24 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव तथा कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे।1
- जयसिंहपुर की पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही चेकिंग के दौरान एक अवैध पिस्टल व देसी तमंचा किया बरामद सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली का मामला जहां पर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की दिशा निर्देशन पर स्थानीय थाने की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जहां पर चेकिंग के दौरान एक अवैध पिस्टल व देसी तमंचा को बरामद किया, इसी क्रम में पुलिस ने दोनों अभियुक्त के ऊपर कार्यवाही की1
- ब्रेकिंग प्रतापगढ़ | छात्र को रास्ते में घेरकर बेल्ट से पीटा, फिर बनाई रील! 📍 दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नजियापुर गांव का मामला कॉलेज से घर लौट रहे छात्र सुमित विश्वकर्मा को रास्ते में रोककर कुछ युवकों द्वारा बेल्ट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने वीडियो बनाया और उसे रील के रूप में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद दिलीपपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विजयकांत सत्यार्थी के अनुसार, छात्र की ओर से अभी लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पहचान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना और आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ❓ सवाल: अगर सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह की घटनाओं के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं, तो आखिर कानून का खौफ कहां है? #Pratapgarh #Dilipur #ViralVideo #PratapgarhNews #PiyushSingh1
- इंस्टाग्राम पर प्यार शादी के बाद दुल्हन से मिलने पहुंचा दूल्हा निकाला लड़का पुलिस ने खोला चौकानें वाला राज गुजरात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक युवक और युवती की Instagram पर दोस्ती के बाद नजदीकियां बढ़ीं। करीब 10 महीने तक दोनों के बीच प्रेम संबंध रहा और बाद में शादी भी हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद जब दूल्हन के पास युवक के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो वह उससे बचने लगी। परिवार को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कथित तौर पर जब ‘घूंघट’ हटाया तो पूरा मामला ही उलट निकला—सामने युवती नहीं, बल्कि एक युवक था। घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे फिलहाल वायरल खबर के रूप में ही देखा जाना चाहिए।1
- *बड़ी खबर*💥 *5G नेटवर्क नहीं मिला तो कर्मचारी को टावर से बांधा* उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल भुगतान जैसी जरूरी सेवाएं ठप थीं। बार-बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो निरीक्षण के लिए आए जियो कर्मचारी को लोगों ने मोबाइल टावर से ही बांध दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को सुरक्षित मुक्त कराया।1
- मोहनलालगंज में दबंगों के हौसले बुलंद पत्रकार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नगराम कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार पर धारदार हथियार से कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बताया गया कि दबंगों ने पत्रकार पर हमला करने के साथ उसके भाई को भी अगवा कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पत्रकार ने अपने भाई की तलाश और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगराम पुलिस से गुहार लगाई है। घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कितनी प्रभावी कार्रवाई करती है।1