बल्दीराय मनीषा मौत मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में 9 सितंबर को मिली 24 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मनीषा का शव नहर में मिलने के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस के अनुसार रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट की टीम ने गिरफ्तारी की। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
बल्दीराय मनीषा मौत मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में 9 सितंबर को मिली 24 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मनीषा का शव नहर में मिलने के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस के अनुसार रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट की टीम ने गिरफ्तारी की। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
- खड़भड़िया पीएचसी में जन आरोग्य मेला, 42 मरीजों का उपचार; जांच सुविधा नहीं होने से मरीज रहे निराश खड़भड़िया पीएचसी में जन आरोग्य मेला, 42 मरीजों का उपचार; जांच सुविधा नहीं होने से मरीज रहे निराश हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़भड़िया परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे 42 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। मेले में तैनात चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन ने मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार, खांसी, जुकाम और त्वचा संबंधी संक्रमण के मरीज सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता और संतुलित आहार का ध्यान रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। हालांकि, मेले में लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने के कारण मरीजों की पैथोलॉजी जांच नहीं हो सकी। इससे जांच के लिए पहुंचे मरीजों को निराशा का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि मेले में सामान्य ओपीडी जैसी ही व्यवस्थाएं नजर आईं। न तो जांच की सुविधा उपलब्ध थी और न ही मेले जैसा विशेष आयोजन दिखाई दिया। मौके पर आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी नजर नहीं आई। मेले में रेनू, कमला, प्रेम, अर्चना, लक्ष्मी, रिंकी, जगदीश प्रकाश, प्रियांशु, अर्पित और राम अवतार समेत कई ग्रामीण पहुंचे। वार्ड बॉय दल बहादुर सिंह, स्टाफ नर्स सोनाली और बीएचडब्ल्यू विहावती ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मेले में जांच की समुचित व्यवस्था और पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की मांग की।1
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त * *दिनांक-13.09.2026* *जनपद सुलतानपुर* *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त* आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बल्दीराय द्वारा मय पुलिस बल पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं गश्त की जा रही है। आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर ।*1
- सुलतानपुर में वांछित आरोपी रिशु यादव गिरफ्तार: उसके पास से चाकू, स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद हुए सुलतानपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी रिशु यादव को गिरफ्तार किया है। उसे चांदा थाना क्षेत्र के गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से 13 सितंबर को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू, दो स्टील के नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रिशु यादव चांदा थाने में दर्ज से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। रिशु यादव, जिसकी उम्र करीब 28 साल है, रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा का रहने वाला है। उसका पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। चांदा थाने में उसके खिलाफ दो मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक शंकरबक्श सिंह, कांस्टेबल प्रदीप यादव और कांस्टेबल विजय गौड़ शामिल थे।1
- आखिर अयोध्या के बीकापुर बिकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामीणों को कब मिलेगा सरकारी आवास1
- नई दिल्ली। *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा- आपका हार्दिक स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हो रही है।* चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग 2013 से राष्ट्रपति के पर पर पदस्थ हैं, उनके एवं नरेन्द्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली में बैठक 45 मिनट तक चली। नई दिल्ली। *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा- आपका हार्दिक स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हो रही है।* चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग 2013 से राष्ट्रपति के पर पर पदस्थ हैं, उनके एवं नरेन्द्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली में बैठक 45 मिनट तक चली।1
- डंपर की टक्कर से विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम डंपर की टक्कर से विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगिरी के पूरे पाठक पुरवा निवासी रमाशंकर (34) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ विद्युत विभाग में संविदा पर एसएचओ पद पर कार्यरत थे। हादसा शनिवार को प्रतापगढ़ से घर लौटते समय बहुरावा बाजार स्थित लगेहटा नहर के पास हुआ। बताया गया कि डंपर की टक्कर लगने से रमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रमाशंकर दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करता है। मृतक की आठ वर्षीय बेटी आराध्या है। परिवार में कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग घर पहुंचे। नम आंखों से लोगों ने रमाशंकर को अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि रमाशंकर काफी मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।1
- कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड - दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड - दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये The Dolphin 🐬 News Network कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुये ऑनलाइन गेमिंग के जरिये 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़ करते हुये दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कॉरपोरेट एवं फर्जी फर्मों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रंेस की और गिरफ्तार शातिरों को मीडिया के सामने पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहजेव वारिस पुत्र मो0 अवेज नि० ओ0-97 तलाक महल रेल पटरी थाना-बेकनगंज कानपुर और. सलमान पुत्र शकील अहमद निवासी, हलीम कालेज के पास थाना चमनगंज कानपुर नगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 65 लाख, 26 हजार रूपये के अलावा दो एड्रावाइड फोन तीन अदद चेकबुक, दो एटीएम कार्ड, खाता ओपनिंग फार्म, कैश जमा निकासी रसीद, जीएसटी/उद्यम सम्बन्धित प्रपत्र, मोबाइल फोन से आपराधिक कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल सामग्री प्राप्त हुई। प्रेस कांफें्रस में डीसीपी साइबर क्राइम सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके व एसीपी क्राइम अंजनी दहिया भी मौजूद थीं। #viralreelsシ #facebookreels #KanpurNews #kanpurpolice #ipsraghuveerlaal #ipssumitsudhakarramteke #ipsanjalidahiya #kanpurcybercell1
- सैयद सिराज अब्बास का उघड़पुर में स्वागत: यूपी अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने कहा- योगी सरकार में सबको मिल रहा विकास योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और दर्जा प्राप्त मंत्री सैयद सिराज अब्बास का रविवार शाम उघड़पुर चौराहे पर स्वागत किया गया। वे अपने गृह जनपद आजमगढ़ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार तेजी से विकास कर रही है। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के साथ मुस्लिम समुदाय को भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार आवास, शौचालय और आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ दे रही है। इसमें यह नहीं देखा जाता कि व्यक्ति किस समाज या जाति का है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में उनकी सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और क्षेत्र के लोगों ने सैयद सिराज अब्बास को फूल-मालाएं पहनाईं। मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार क्षेत्र से गुजरने पर लोगों में खुशी दिखी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए गोसाईंगंज पुलिस बल भी मौजूद था। इस स्वागत समारोह में इकतेदार हुसैन बसऊ के नेतृत्व में आलम रिज़वी, अली इमाम, अहमद हैदर सैफ, अमन सुल्तानपुरी, मीसम अब्बास, शीलू, वकार अली, अकील और आदिल समेत कई लोग शामिल थे।1
- नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर संग्रामपुर। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर रविवार को केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रामगढ़ निवासी अर्पित (25) पुत्र रामेश्वर बाइक संख्या UP 44 V 2472 से अमेठी की ओर से संग्रामपुर होते हुए रामगढ़ जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्पित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।3